



Day: October 17, 2020


राजस्थान में इंटर्न डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने का मामला: सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र, इंटर्न डॉक्टर्स की मांगों पर की सहमति पत्र जारी करने की मांग, कहा- श्रीमान अशोक गहलोत जी प्रदेश में इंटर्न डॉक्टर हैं हड़ताल पर, आप तत्काल संज्ञान लेकर इनकी मांगो पर सहमती व्यक्त करने हेतु जारी करें निर्देश, ताकि राज्य की चिकित्सा व्यवस्था इस कोरोना के संकटकाल में नहीं हो प्रभावित
17 Oct 2020
Read More »

‘कांग्रेस या बीजेपी में से किसी एक पार्टी को तीसरी पार्टी पर धकेल देंगे’ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने टिकट वितरण पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान, बोले बेनीवाल- RLP तीसरे मोर्चे के रूप में उभरेगी, छोटी पार्टियों को बड़ी पार्टियां मिलकर उभरने नहीं देती, कृषि बिलों पर भी बोले सांसद बेनीवाल, कहा- किसानों कंपनियों के बीच करार में कंपनियां की दादागिरी होगी, थर्ड पार्टी SDM के जरिए नियुक्त होगा, जो कभी किसानों का पक्ष नहीं लेगी, इसके लिए कोर्ट भी नहीं जा सकेंगे, यह गलत है जिसे बदलना चाहिए
17 Oct 2020
Read More »

पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री यशोमती ठाकुर को जेल, अमरावती कोर्ट ने सुनाई है तीन महीने की कैद की सजा, 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, 8 साल पुराना है मामला, 2012 में यशोमती ठाकुर ने अमरावती जिले के अंबा देवी मंदिर के पास उल्हास रौराले नाम के एक ऑनड्यूटी पुलिसकर्मी को मारा था थप्पड़, इस दौरान उनके ड्राइवर और दो समर्थकों ने भी की पुलिसकर्मी की पिटाई, कोर्ट ने तीनों को भी ठहराया दोषी, महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ तेवसा विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक हैं यशोमती ठाकुर, हाईकोर्ट जाएंगी यशोमती ठाकुर
17 Oct 2020
Read More »




मध्यप्रदेश उपचुनाव: नामांकन का आखिरी दिन बीता, 28 सीटों के लिए 458 उम्मीदवार मैदान में, सोमवार तक हो सकती है नाम वापसी, शुक्रवार को थी पर्चा भरने की अंतिम तिथि, 254 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, सबसे अधिक प्रत्याशी मेहगांव से, यहां से 43 उम्मीदवार चुनावी दंगल में, कांग्रेस के हेमंत कटारे और भाजपा के ओपीएस भदौरिया के बीच होगा मुकाबला, सबसे कम उम्मीदवार बदनावर सीट से, यहां कांग्रेस के कमल पटेल का सामना भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के साथ केवल 7 उम्मीदवार हैं आमने सामने
17 Oct 2020
Read More »

मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, घोषणा पत्र में 52 नए वचन, कवर पेज पर राहुल के साथ प्रियंका की भी हैं फोटो, इससे पहले 28 सीटों के लिए 28 अलग अलग वचन पत्र किए थे जारी, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले— 2018 के वचन पत्र में शामिल 574 वचनों को हम कर चुके हैं पूरा इसलिए किसान कर्ज माफी, बिजली बिल और किसान बिल लागू करने का वचन नहीं किया शामिल, सांसद दिग्विजय सिंह की उपस्थिति रही खास, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और सुरेश पचौरी सहित कांग्रेस के कई सीनियर लीडर रहे मौजूद
17 Oct 2020
Read More »

बिहार विधानसभा चुनाव-2020: महागठबंधन ने जारी किया अपना संयुक्त घोषणा पत्र, ‘प्रण हमारा’ में 10 लाख नौकरी समेत लगाई वादों की झड़ी, घोषणा पत्र में खासकर युवाओं को लुभाने के लिए वादों की भरमार, परीक्षा आवेदन शुल्क फ्री से लेकर परीक्षा केंद्र तक यात्रा की व्यवस्था फ्री करने की घोषणा, किसान ऋण माफी भी शामिल, मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार की व्यवस्था, निविदा पर काम कर रहे सभी कार्मिकों को स्थाई कर वेतन दोगुना करने, मौजूदा बिजली की दर को कम करने, आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास बनाने और कर्पूरी श्रम वीर सहायता केंद्र बनाने ऐसे वायदों से भरा हुआ है चुनावी घोषणा पत्र
17 Oct 2020
Read More »


