



Day: October 17, 2020


IAS नीरज के.पवन हुए कोरोना पॉजिटिव, गुर्जर महापंचायत से जुड़े नेता और भरतपुर के प्रशासनिक अमले में चिंता की लकीरें, खांसी की शिकायत के बाद नीरज ने कराई थी जांच, शाम को आई आईएएस नीरज के पवन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, गुर्जर आंदोलन की आहट के चलते कल से भरतपुर-बयाना में थे नीरज के पवन, कल से गुर्जर नेता किरोडी सिंह बैंसला, मंत्री अशोक चांदना, भरतपुर कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी और नेताओं के सम्पर्क में आए नीरज के पवन, ऐसे में अब सभी के माथे पर उभरी कोरोना के डर की चिंता की लकीरें, वहीं नीरज के.पवन ने संपर्क से आए लोगों से किया आग्रह, स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आइसोलेट होने का आग्रह
17 Oct 2020
Read More »



बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हैलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त: पटना एयरपोर्ट पर हुआ हादसा, तार से टकराया केंद्रीय मंत्री का हैलीकॉप्टर, एयरपोर्ट निर्माण में लगे एसवेस्टस के ऊपर तार से टकराए हेलीकॉप्टर के पंखे, जिससे टूट गए हेलीकॉप्टर के चारो पंखे, हादसे के वक़्त हैलीकॉप्टर में सवार थे केंद्रीय मंत्री के अलावा बिहार के दो और मंत्री भी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय व जल संसाधन मंत्री संजय झा
17 Oct 2020
Read More »

अभिनेत्री कंगना रनौत और रंगोली चंदेल की मुश्किलें बढ़ी, बांद्रा थाने में दर्ज होगी FIR, राजद्रोह की संगीन धाराओं में केस दर्ज, मुंबई में बांद्रा कोर्ट ने दिए आदेश, सांप्रदायिक नफरत फैलाने और उद्धव सरकार को बदनाम करने का आरोप, एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ नॉन बेलेबल एफआईआर, ट्वीट्स के जरिए सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने के लगे गंभीर आरोप, बॉलीवुड के हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा करने का भी आरोप, कंगना बॉलीवुड को लगातार नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भी कई बार बोली हैं कंगना, सरकार को गुंडा राज और शिवसेना को बताया था सोनिया सेना
17 Oct 2020
Read More »

गुर्जर महापंचायत में किरोडी सिंह बैंसला के फैसले से नाखुश दिखे कई गुर्जर नेता: राजस्थान बंद की चेतावनी के साथ बयाना के अड्डा (पीलूपुरा) में गुर्जरों की महापंचायत खत्म, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने की घोषणा, बैंसला ने सरकार को दिया एक नवंबर तक का समय, कहा- ‘अगर मांगें नहीं मानी तो करेंगे पूरा राजस्थान बंद’, हालांकि गुर्जर आए थे आंदोलन की तैयारी के साथ, लेकिन किरोडी सिंह बैंसला ने दिया फसल बुआई का समय होने का हवाला, कहा- ‘एक नवंबर तक पूरा हो जाएगा फसल बुआई का काम भी, तब तक सरकार ने नहीं मानी सभी मांगे तो पूरे राजस्थान में करेंगे बड़ा आंदोलन,’ हालांकि बैंसला की घोषणा से कई गुर्जर नेता दिखे नाखुश भी, उनका कहना कि फिर अभी क्यों बुलाई महापंचायत भी, बात सिर्फ 15 दिन की ही थी, तो इस कोरोनाकाल मे पंचायत भी बुलाई जा सकती थी 15 दिन बाद ही
17 Oct 2020
Read More »


गुर्जर आंदोलन को लेकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का बड़ा बयान, कहा- ‘मांगे पूरी नहीं की तो एक नवंबर से होगा आंदोलन’, सरकार को दिया मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का समय, बोले बैंसला- या तो सरकार पूरी करें मांगें या फिर होगा आंदोलन, गुर्जर के लिए राजस्थान में की गई आरक्षण व्यवस्था को केंद्र की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, बैकलॉग की भर्तियां निकालकर उसमें भी 5 फीसदी आरक्षण देने और विशेष आरक्षण कोटे से भरते हुए 1252 कर्मचारियों को नियमित किए जाने की भी की गई है मांग, सभी मांगों को लेकर भरतपुर जिले के बयाना के अड्डा गांव में चल रही है गुर्जर महापंचायत
17 Oct 2020
Read More »

गुर्जर आंदोलन: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पहुंचे गुर्जर महापंचायत में, भरतपुर जिले के बयाना के अड्डा गांव में गुर्जर महापंचायत जारी, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह भी समर्थकों सहित पहुंचे, गुर्जर महापंचायत में तीन हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की सूचना, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद, रेल पटरियों की भी की जार रही सुरक्षा, इधर सरकार की तरफ से मंत्री अशोक चांदना पहुंचे बयाना, नीरज के.पवन सहित अन्य आला अधिकारियों से हो रही चर्चा
17 Oct 2020
Read More »


