



Day: July 13, 2020


राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: पायलट समर्थक विधायकों का वीडियो हुआ जारी, प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर एक्टिव हुआ सचिन पायलट का मीडिया ग्रुप, पायलट के मीडिया सलाहकार लोकेंद्र सिंह ने मीडिया ग्रुप में डाला 10 सैकिंड का वीडियो, इस वीडियो में दिख रहे है करीब 17-18 विधायक, मानेसर की एक होटल के गार्डन में बैठे दिख रहे हैं सभी विधायक, हालांकि इस वीडियो में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नहीं हो पा रही पहचान, बीती रात भी इसी ग्रुप पर पायलट के मीडिया सलाहकार लोकेंद्र सिंह ने डाला था मैसेज, कहा था गहलोत सरकार है अल्पमत में, पायलट के पास है 30 विधायकों का समर्थन
13 Jul 2020
Read More »


राजस्थान के सियासी घमासान के बीच हनुमान बेनिवाल का बड़ा बयान: राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावो के बाद जब सरकार का गठन हुआ तब श्री सचिन पायलट ही सीएम पद के असली हकदार थे, मगर दिल्ली में कुछ नेताओं की परिक्रमा व चाटुकारिता करके गहलोत जी सीएम बन गए !, अशोक गहलोतजी को खुद की पार्टी के विधायकों पर ही भरोसा नही रहा, ऐसे में पुलिस व अन्य माध्यमो से वो राजस्थान कांग्रेस के विधायकों पर दबाव बना रहे है, उनकी बाड़ाबंदी कर रहे है, गहलोत जी आप में जरा सी भी नैतिकता बची है तो आपको खुद आगे आकर त्याग पत्र दे देना चाहिए
13 Jul 2020
Read More »

राजस्थान से बड़ी सियासी खबर: एक बार फिर की गई सचिन पायलट को मनाने की कोशिश, रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा- कल फिर होगी विधायक दल की बैठक, होटल में ही होगी विधायक दल की बैठक, इस बैठक के लिए सचिन पायलट के साथ साथ अन्य नाराज विधायकों को भी आने के लिए किया गया है आमंत्रित
13 Jul 2020
Read More »


राजस्थान सियासत की इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर: “अशोक गहलोत की गुलामी मंजूर नहीं”, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के सुर में सुर मिलाते हुए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर ने भी दिखाए बगावती तेवर, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर का बड़ा बयान, कहा- जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है, उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है, कांग्रेस में निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी, वो हमें किसी हाल में मंजूर नहीं
13 Jul 2020
Read More »


राजस्थान का सियासी अपडेट: प्रदेश के राजनीतिक घमासान के बीच एक और बड़ी खबर, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने अपने विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर को दिए निर्देश, फ्लोर टेस्ट में कॉन्ग्रेस और बीजेपी को वोट नहीं देने के दिए निर्देश, पार्टी निर्देशों को नहीं मानने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की दी चेतावनी
13 Jul 2020
Read More »



