Day: July 13, 2020

Pcc Officie Jaipur

राजस्थान में अभी की सबसे बड़ी सियासी खबर: फिर से लगाए जा रहे पीसीसी में सचिन पायलट के पोस्टर, जबकि अभी कुछ घण्टे पहले ही हटा दिए गए थे पायलट से सभी पोस्टर, ऐसे में एक बार फिर कयासों को लेकर बाजार हुआ गर्म, आखिर क्या होने जा रहा है राजस्थान में? लेकिन एक बात तय वो यह कि बनी रहेगी अशोक गहलोत सरकार राजस्थान में

Read More »
Ajay Vishnoi

मप्र: बीजेपी नेता अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी को घेरा, कहा- अब बीजेपी हमें पढ़ाए संस्कारों का उलटा पाठ, मंत्रिमंडल में विस्तार से नाखुश हैं विश्नोई, ट्वीट कर कहा— इस हाथ दे-उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, म.प्र. की वर्तमान राजनीति में, आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं, जनता को बताए ना बताए भाजपा को यह बताना होगा

Read More »
Ashok Gehlot

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: आखिर एक बार फिर चला मुख्यमंत्री गहलोत का जादू, मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद बहुमत से ज्यादा विधायक, मीडिया के सामने हुआ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सभी विधायकों ने विक्टरी साइन बना कर जताया बहुमत का विश्वास, मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस के नारों से गुंजा मुख्यमंत्री आवास, फाइनली लगभग 105 विधायकों की मौजूदगी बताई जा रही मुख्यमंत्री आवास पर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नजर आ रहे fully confident, मुख्यमंत्री गहलोत का दावा 109 विधायक हैं उनके साथ

Read More »
Uma Vs Rahul

राहुल गांधी पर लगे युवा और सक्षम नेताओं को आगे न बढ़ने देने के आरोप, उमा भारती ने राजस्थान में हो रही सियासी उठापटक का जिम्मेदार बताया राहुल गांधी को, पूर्व एमपी सीएम ने कहा— मध्य प्रदेश के बाद जो घटा और राजस्थान में जो घट रहा है, उसके लिए राहुल गांधी हैं जिम्मेदार, वे कांग्रेस में युवा नेताओं को नहीं होने देते विकसित, उन्हें लगता है कि अगर सिंधिया और पायलट जैसे शिक्षित और सक्षम नेता उच्च पद प्राप्त करते हैं तो वे रह जाएंगे पीछे

Read More »

राजस्थान: मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर खेल मंत्री अशोक चांदना का ट्वीट, कहा- जब परिवार में कोई क्लेश हो तो अपने घर को नहीं लगाई जाती आग, कांग्रेस पार्टी के गांव-ढाणी में बैठे हुए समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से करता हूं अपील कि जो नाराज विधायक हैं वे अपने घर में बैठकर कर लें अपनी नाराजगी दूर, भारतीय संस्कृति के यही है रीति-रिवाज

Read More »
Supreme Court Of Nepal

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने ओली सरकार से पूछा, नेपाली कामगारों के लिए भारत क्या विदेश नहीं, अदालत ने सरकार से पूछा है कि भारत में काम कर रहे नागरिकों को क्यों नहीं रखा गया विदेशी रोजगार की श्रेणी में, उन्हें क्यों माना जा रहा दुनिया के बाकी देशों में काम कर रहे नागरिकों से अलग, भारत में काम कर रहे नेपालियों के दर्जे को लेकर रिट पिटीशन पर सुनवाई का मामला

Read More »
Sachin Pilot

राजस्थान का सियासी अपडेट: सुरजेवाला की अपील को मानने से सचिन पायलट ने किया इंकार, पायलट ने दिया बड़ा बयान- हम नहीं जा रहे हैं जयपुर, अशोक गहलोत का दावा गलत, गहलोत सरकार के साथ 109 विधायकों का दावा गलत, ऐसे में अब सचिन पायलट को पार्टी से निकाला जाना तय

Read More »
Pjimage (69)

सुरजेवाला ने कहा- पायलट हमारे परिवार का हिस्सा, जिस घर में होंगे बर्तन, बजेंगे जरूर लेकिन जहां बर्तन ही नहीं होंगे वहां बजेंगे कैसे, कांग्रेस के दरवाजे पायलट के लिए हमेशा रहेंगे खुले, पार्टी की बैठक में रखे अपने मतभेद, चर्चा करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे, पायलट की हर शिकायत को दूर करने की होगी कोशिश

Read More »
रणदीप सिंह सुरजेवाला

ED, IT और CBI राजस्थान में कर रही कायरता, बीजेपी और सरकार ने कराई गहलोत के करीबियों के यहां कार्रवाई, दुर्भावना, रंजिश और बदले की भावना से तीनों विभाग कर रहे काम, अभी आयकर विभाग आया है और दोपहर तक ईडी भी आ जाएगा प्रदेश में, लोकतंत्र की मंडी में खरीददारी नहीं कर पाएगी बीजेपी

Read More »
Randeep Singh Surjewal

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान- व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा से बड़ा है राजस्थान और जनसेवा, गहलोत सरकार जनता की सेवा के लिए है, सचिन पायलट सहित सभी अनुपस्थित विधायकों से विधायक दल की बैठक में शामिल होने की अपील, अगर पायलट और किसी अन्य नेता के बीच कोई मतभेद या समस्या हैं तो कांग्रेस आलाकमान के दरवाजे हर समय खुले थे खुले हैं और खुले रहेंगे लेकिन जनता की चुनी सरकार को कमजोर करना वाजिब नहीं

Read More »