



Day: July 13, 2020


राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा के घर पर इनकम टैक्स की रेड, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़, देर रात राजीव अरोड़ा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, अधिकारियों मीडिया वालों को नहीं दे रहे कोई भी जानकारी, धर्मेंद्र राठौड़ और उनकी पत्नी से सोमदत्त स्थित फ्लैट पर की जा रही है पूछताछ, प्रदेश के एक बड़े कारोबारी के घर और कारोबार पर भी छापे की खबर, 250 से अधिक टीम ऑपरेशन में शामिल, बड़ी रकम का हो सकता है खुलासा
13 Jul 2020
Read More »


राजस्थान का सियासी अपडेट: मानेसर की होटल आईटीसी ग्रांड भारत में रुके हैं निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला और सुरेश टाक, ये दोनों विधायक आना चाहते हैं जयपुर लेकिन नहीं निकल पा रहे होटल से, होटल में निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा बताए जा रहे 200 पुलिसकर्मी, हालांकि कल फ़ोन पर मुख्यमंत्री गहलोत की हुई निर्दलीय विधायक हुडला के काफी देर बात, वहीं वहां से 4 किलोमीटर दूर एक अन्य होटल में बताए जा रहे कांग्रेस के अन्य तथाकथित बागी विधायक, जिनकी संख्या पायलट खेमे के अनुसार लगभग 30 जबकि सूत्रों के अनुसार 10 से 15 विधायक होने का किया जा रहा दावा, इस होटल में भी सुरक्षा/चौकसी का जबरदस्त घेरा, निजी सुरक्षा गार्ड्स के अलावा लगभग 350 पुलिसकर्मी भी हैं मौजूद
13 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का सियासी अपडेट: सचिन पायलट सहित सभी विधायकों पर सख्त हुई कांग्रेस, रात 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया गया एक लाइन का संदेश, अभी 10.30 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में जो भी विधायक उपस्थित नहीं होगा बिना किसी उपयुक्त कारण के उसके खिलाफ होगी कार्रवाई, पायलट के बारे में बोले अविनाश पांडे- अगर सचिन पायलट नहीं आए तो उन पर भी होगी कार्रवाई, नियम सब के लिए हैं बराबर, वहीं सचिन पायलट के सवाल पर बोले रणदीप सुरजेवाला- हम किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लेते हैं, आपको क्यों नहीं लगता है वो नहीं आयेंगे?
13 Jul 2020
Read More »

राजस्थान के सियासी घमासान के बीच देर रात 2.30 प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस, पार्टी ने कांग्रेस विधायकों के लिए जारी किया गया व्हिप, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की प्रेस वार्ता कर कहा- ‘109 विधायकों ने जाहिर किया है अपना समर्थन, सुबह तक बाकी सभी विधायक कर देंगे सोनिया गांधी जी से बात करके अपना समर्थन जाहिर, सुबह 10:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, कल सुबह जो नहीं होगा बैठक में हाजिर उस पर की जाएगी सख्त कार्यवाही,’ पांडे ने आगे कहा- बीजेपी की साजिश नहीं होगी कामयाब, राजस्थान के सभी विधायक एकजुट है, राजस्थान के सभी बहादुर विधायकों की मदद दे हम बीजेपी के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे
13 Jul 2020
Read More »


