Day: July 11, 2020

4

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुए भर्ती, खुद अमिताभ ने ट्वीट कर दी जानकारी, साथ ही कहा पिछले 10 दिन में जो भी मेरे सम्पर्क में आए हों वो भी हो जाएं सतर्क, अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार का हो रहा कोरोना टेस्ट

Read More »
Corona Virus

राजस्थान में थम नहीं रहा कोरोना कहर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 574 केस आए सामने, 6 मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5376 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 23748 संक्रमितों की पुष्टि, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 503 पहुंचा

Read More »
515413 Khachariyawas

राजस्थान: प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का ट्वीट, कहा- राजस्थान स्वाभिमान और शौर्य की है धरती, यहां पर भाजपा के ख़रीद फ़रोख़्त के खेल को नहीं मिल सकती कामयाबी, भाजपा नेताओं ने मध्यप्रदेश में सरकार ग़िराने के बाद सभी जगह चुनी हुई सरकारों को तोड़ने के लिए किए षड्यंत्र, लेकिन राजस्थान की जनता का आशीर्वाद पूरी तरह है कांग्रेस सरकार के साथ, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता व विधायक भाजपा के प्रत्येक षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने की रखता है ताक़त, यही कारण है की राज्यसभा चुनावों में भाजपा के मंसूबे नहीं हो पाए पूरे

Read More »
Hardik Patel

हार्दिक पटेल को गुजरात में मिली बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक पटेल को बनाया गया गुजरात में कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष, केसी वेणुगोपाल ने जारी किए आदेश, गुजरात में पटेल समुदाय द्वारा ओबीसी दर्जे की मांग को लेकर जारी आरक्षण आंदोलन के युवा नेता हैं हार्दिक पटेल, दो साल की सजा के चलते लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए थे हार्दिक पटेल, गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन में हार्दिक पटेल की भूमिका रही थी अहम

Read More »
Img 20200711 Wa0121

राजस्थान की सबसे बड़ी सियासी खबर: एक बार फिर आई गहलोत सरकार को अस्थिर करने जैसी खबरें, लगभग 18 विधायकों की गुड़गांव की एक होटल में बाड़ाबंदी की भी आ रही हैं खबरें, ऐसे में पॉलिटॉक्स का एक बार फिर से दावा, राजस्थान में नहीं हो सकता सत्ता का परिवर्तन, अशोक गहलोत ही रहेंगे मुख्यमंत्री, विधायकों की खरीद फरोख्त की हर कोशिश राजस्थान में होगी नाकाम, कांग्रेस विधायक दे रहे मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थन में पत्र, कल ही 26 विधायकों ने जारी किया था प्रेसनोट, सीएम गहलोत के नेतृत्व में 5 साल सरकार चलाने के समर्थन का प्रेसनोट, वहीं पीसीसी चीफ के बदले जाने की खबरें भी निकलेंगीं फोरी, हालांकि सचिन पायलट की अप्रत्याशित चुप्पी बढ़ा रही बैचेनी, लेकिन यह भी तय राजस्थान में सत्ता या संगठन दोनों में अभी नहीं होगा कोई परिवर्तन

Read More »
Img 20200701 Wa0076

राजस्थान से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर: राजस्थान की सभी सीमाओं को एक बार फिर सील कर दिया गया, देर रात तक प्रदेश में लॉकडाउन की भी हो सकती है घोषणा, प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लिया जा रहा है फैसला, वहीं सूत्रों के अनुसार प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त के चलते लिया गया है यह फैसला, कुछ विधायकों को राज्य से बाहर ले जाए जाने की खबरों के बाद सीएम गहलोत ने लिया फैसला, प्रदेश में गहलोत सरकार को अस्थिर करने की लगातार आ रही हैं खबरें, हाल ही में SOG ने भी किया है बड़ा खुलासा

Read More »
Ashok Gehlot

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर अचानक तेज हुई सियासी हलचल, करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और कई विधायकों ने की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात, थोड़ी देर की मुलाकात के बाद रवाना हुए मंत्री और विधायक, अब आज शाम फिर से कई मंत्री और विधायकों से सीएम गहलोत करेंगे मुलाकात, कल ही SOG ने किया है गहलोत सरकार गिराने की कोशिश का बड़ा खुलासा, उसके बाद से गरमाई हुई है प्रदेश की सियासत, प्रदेश भाजपा ने भी अपनाया आक्रामक रुख, आरोपों को सिद्ध करने को लेकर भाजपा नेताओं ने भी दे दी चुनौती, सीबीआई जांच से लेकर राजनीति छोड़ने तक की चुनौती, ऐसे में अब सीएम गहलोत ले सकते कोई बड़ा एक्शन

Read More »