



Day: July 6, 2020





मध्यप्रदेश: बीजेपी की वर्चुअल रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी तरह भाजपाई होने का दिया प्रमाण, कहा- ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं का जहां पसीना टपकेगा वहां यदि मुझे अपने खून की भी देने की जरूरत होगी तो मैं दूंगा, भाजपा कार्यकर्ता के हर आदेश का मैं पालन करुंगा, मैंने स्वयं को आप सभी को समर्पित किया है, हम सब मिलकर जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे’
6 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश में टाइगर से शुरू हुई राजनीति अब पहुंची चप्पल तक: शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के चप्पल त्याग को लेकर शुरू हुई राजनीति, दरअसल, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया था ऐलान कि जब तक ग्वालियर में पानी की समस्या नहीं हो जाती है दूर, वो नहीं पहनेंगे चप्पल, अब उनकी एक फोटो हो रही है वायरल, जिसमें प्रद्युम्न सिंह देखे जा रहे हैं चप्पल पहने हुए, सवाल यह कि क्या तोमर ने दिखावे के लिए किया चप्पलों का त्याग ? कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने लगाया आरोप- ‘शिवराज के मंत्री कर रहे हैं ढोंग, अब उन्हें चप्पल त्यागने की नहीं, बल्कि जनता को समस्याओं से निजात दिलाने की है जरूरत’
6 Jul 2020
Read More »

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा- जब भी राहुल गांधी जी केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाते हैं तो बीजेपी के नेता इतने क्यों भड़क जाते हैं? बीजेपी किस तरह का चाहती है लोकतंत्र- जहां कोई भी अपनी गलतियों को नहीं देखता और कुछ नहीं पूछता है? राहुल जी वही कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को करना चाहिए, राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर जवाब मांगना, सलाह देना और सहयोग देना, विपक्ष को चुप कराने के लिए बीजेपी को अपनी चाल में कांग्रेस नहीं होने देगी सफल
6 Jul 2020
Read More »


मध्य प्रदेश का सियासी अपडेट: नवगठित शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर बनी सहमति, आज शाम को शिवराज सिंह कर सकते हैं विभागों का एलान, विभागों के बंटवारे को लेकर मंत्रियों में सामंजस्य बिठाना बना शिवराज के लिए चुनौती, असल में भाजपा को डर है कि विभागों के बंटवारे के फैसले से कोई ‘अपना’ या सिंधिया समर्थक हुआ नाराज़ तो उसका खामियाजा उठाना पड़ सकता उप चुनाव में, इसी डर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विभागों के बंटवारे के लिए जाना पड़ा राष्ट्रीय नेतृत्व के पास, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ हुई बैठकों में पोर्टफोलियो किए गए फाइनल, अब हर किसी को शिवराज सिंह के एलान का इंतज़ार, उधर दिल्ली में अपने व्यस्त दौरे और विभागों के बंटवारे की माथापच्ची के बीच शिवराज सिंह पार्टी ने की वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी और उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू से मुलाकात
6 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश में नहीं थम रही सियासी बयानबाजी, कांग्रेस के आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट- चाहे मेरे पूज्य पिताजी हो या मैं, हमने कभी भी राजनीति में छल कपट का सहारा नहीं लिया, इसीलिए लोग हम पर अनर्गल आरोप लगाते है, मैंने खुद को पूरे विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया है, अब यही मेरा परिवार है
6 Jul 2020
Read More »


