



Day: July 6, 2020



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- आजादी के बाद राजस्थान में पहली बार ऐसा देखने का मिला जो व्यक्ति जितना कर सकता था, उतना कोरोना की लड़ाई में किया, मैने कहा कोई भूखा नहीं सोए, इसको प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्र को अपने संबोधन में कहते हैं, हमारा उद्देश्य था कि संकट की इस घड़ी में भी प्रदेश में कोई भूखा न सोने पाए, आप सभी गांवों शहरों में काम करते हो..आपके अनुभवों का फायदा उठा जाए इसलिए आपसे संवाद का कार्यक्रम रखा गया
6 Jul 2020
Read More »

कोरोना को लेकर राजस्थान से ताजा अपड़ेट, प्रदेश में 99 नए केस, 3 मरीजों की हुई मौत, भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में 9, झुंझुनू में 8, दौसा में 5, उदयपुर में 4, सवाई माधोपुर और राजसमंद में 3-3, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर और पाली में 1-1 नए संक्रमित मामले की पुष्टि, अजमेर में दो और बाहरी राज्य से आए एक मरीज की हुई मौत, प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3836 जबकि कुल मरीज हुए 20263, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 459 पहुंचा
6 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वायत्त शासन विभाग के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों के साथ संवाद, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा— सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों की जान बचाने के लिए माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट किया, राजस्थान सतर्क है.. करके दिखाया, प्रदेशभर में सफाईकर्मियों ने जिस ढंग से कोरोना की लड़ाई लड़ी, हमें है उस पर नाज
6 Jul 2020
Read More »

LAC पर एक KM तक पीछे हटी चीनी सेना, गलवान घाटी के पास बना बफर जोन, 15 जून को जिस जगह पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आई थीं, अब वहां से चीनी सेना के करीब एक किमी. पीछे हटने की खबर, दोनों देशों की सेना के बीच बनी रिलोकेशन पर सहमति, 15 जून को हुई एक हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान हुए थे शहीद
6 Jul 2020
Read More »


कानपुर शूटआउट: विकास दुबे के संपर्क में थे दरोगा समेत 3 पुलिसवाले, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा, तीनों को किया सस्पेंड, मामले की जांच शुरु, पुलिस की गिरफ्त में आए विकास दुबे के करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि थाने से मिली थी रेड की जानकारी, इसके बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा कुंवर पाल और कृष्ण कुमार शर्मा के साथ कॉन्स्टेबल राजीव को किया सस्पेंड
6 Jul 2020
Read More »

मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी, 4.6 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें, लोगों से घरों में रहने की अपील, भारी बारिश का सिलसिला जारी, आज दोपहर हाई टाइड की चेतावनी भी जारी, बारिश के बाद तापमान में गिरावट, लोगों को समंदर के किनारे न जाने की सलाह, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना
6 Jul 2020
Read More »



