



Day: June 25, 2020



पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आरोप पर सचिन पायलट का पलटवार: अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई योजना किए जाने के आरोप पर बोले पायलट- योजना का नाम बदलना भाजपा सरकार में होता है, हमने किसी योजना का नाम नहीं बदला, हमने इंदिरा रसोई के नाम से नई स्कीम की है लागू, इस योजना से गरीबों को दोनों वक़्त मिल सकेगा भरपेट भोजन
25 Jun 2020
Read More »


अमित शाह के बयान पर सीएम अशोक गहलोत द्वारा किए गए ट्वीट पर हनुमान बेनीवाल का पलटवार, कहा- आपकी क्या मजबूरी है कि आपको गांधी परिवार के अलावा कोई अध्यक्ष नहीं मिल रहा है, आखिर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किसने किया, आखिर आपके और आपके दल की क्या मजबूरी है कि आपको एक परिवार के इशारे पर ही वर्षो से चलना पड़ रहा है, क्या आपको गांधी परिवार के अलावा कोई अध्यक्ष ही नहीं मिल रहा है?
25 Jun 2020
Read More »

अमित शाह के कांग्रेस पर किए वार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलटवार, कहा- मोदी व शाह ने बीजेपी और एनडीए सरकार को हाइजैक कर लिया है, वहां अन्य नेताओं के लिए अब कोई जगह नहीं है, बीजेपी शासन के केवल 6 साल हुए हैं, हम देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने, इस देश के लोकतांत्रिक, जातीय और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ दिया है, पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार के किसी भी व्यक्ति ने सत्ता की कोई भी स्थिति नहीं संभाली है, बल्कि उन्होंने हमेशा मेरे जैसे कांग्रेस पार्टी के कैडर और जमीनी कार्यकर्ता को प्रोत्साहित और सशक्त किया है, सभी विपक्षी दलों में से मोदी और अमित शाह केवल कांग्रेस के बारे में चिंतित हैं, उनकी असुरक्षा और भय स्पष्ट है, शाह सहित सभी जानते हैं यह बात
25 Jun 2020
Read More »

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के एक ट्वीट से मध्य प्रदेश में मचा सियासी संग्राम: सीएम शिवराज सिंह ने पटवारी के साथ-साथ सोनिया गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के एक घटिया नेता ने कांग्रेस की विकृत मानसिकता को अपने ट्वीट में प्रदर्शित किया, जब पूरा देश वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मना रहा था, तब ऐसा ट्वीट करना कि एक पुत्र के चक्कर में 5 पुत्रियां पैदा हो गईं, आखिर कहां तक जायज है? क्या बेटियों का पैदा होना अपराध है? क्या बेटियों को अपमानित करने का काम सोनिया गांधी ने इस नेता को दिया है? अपने इस घटिया कृत्य के लिए इस नेता को पार्टी से बाहर कर सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए
25 Jun 2020
Read More »


आपातकाल की बरसी पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल- आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है, जिस देश को हजारों लाखों लोगों ने बलिदान देकर अंग्रेजों की गुलामी से कराया मुक्त, उस पर फिर एक बार परिवार विशेष ने सत्ता के दम पर आपातकाल थोपकर अधीन करने का किया था प्रयास, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का किया था प्रयास, सब पर लगा दी गई थी पाबंदी, शासन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को डाल दिया गया था जेलों में, इस काले अध्याय के कारण देश की जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा मगर आज तक इसके लिए एक परिवार ने नहीं मांगी माफी
25 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ईसीजी टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था प्रस्ताव
25 Jun 2020
Read More »


