



Day: June 25, 2020


कोरोना महामारी के प्रति राजस्थान सरकार का जागरूकता अभियान, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीटर पर अपलोड की सेल्फी, कहा- जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम कोरोना के खिलाफ सुरक्षा के लिए 10 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चला रहे हैं, #MainSatarkHoon के साथ वीडियो और तस्वीरें अपलोड करें, मास्क पहनें, दो गज दूरी को बनाए रखें, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करें, सावधानी बरतने के लिए अपने आस पास जागरूकता बढाएं
25 Jun 2020
Read More »

आपातकाल की बरसी पर बोले उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़- 25 जून 1975 को हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर लगा था काला धब्बा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर उनके चुनाव लड़ने पर छह साल की लगाई थी पाबंदी, इसलिए इंदिरा गांधी ने किया आपातकाल लगाने का काम, इस दौरान जनता की आवाज दबा दी गई, एक बार ऐसा समय आया जब लोकशाही समाप्त हो गई और राजशाही हावी हो गई, सारे प्रतिपक्ष के नेता जेल में कर दिए गए बंद, समाचार पत्रों पर लगा दिया गया था प्रतिबंध और लोकतंत्र को मसलकर छोड़ दिया, आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठी हर आवाज को हम नमन करते हैं
25 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की उठी मांग को लेकर बोले सचिन पायलट, कहा- राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर प्रस्ताव किया हुआ है पास, हम सबकी मांग है कि राहुल गांधी फिर से सम्भालें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, समय समय पर राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनाने की उठती रही है मांग इस पर सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी ले रहे है संज्ञान
25 Jun 2020
Read More »



आपातकाल की बरसी आज, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- 45 वर्ष पूर्व सत्ता की चाहत में भारतीय लोकतंत्र का गला घोंटते हुए जिस तरह कांग्रेस ने देश में आपातकाल घोषित किया, वो आजाद भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय है, ये राष्ट्र कांग्रेस की उन दमनकारी नीतियों व क्रूर मानसिकता को ना भूल पाया है, और ना भूल पाएगा
25 Jun 2020
Read More »

कोरोना को लेकर राजस्थान से अपडेट, प्रदेश में 76 ओर नए केस आए सामने, जयपुर में 14, अलवर में 13, कोटा में 9, बाड़मेर में 7, धौलपुर में 6, डुंगरपुर में 5, दौसा में 4, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में 3-3, भरतपुर, बीकानेर और झुंझुनू में 2-2, अजमेर, झालावाड़, नागौर और उदयपुर में 1-1, बाहरी राज्य से 2 केस आए सामने, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3064 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 16085 केस आ चुके है सामने
25 Jun 2020
Read More »

कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल को लेकर बढ़ी बाबा रामदेव की मुश्किलें, राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र ने लगाई दवाई की बिक्री पर रोक, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- ऐसी फेक दवाइयों को महाराष्ट्र में बेचने नहीं दिया जाएगा, पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जयपुर से यह पता लगाएंगे कि क्या पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोनिल दवा के लिए क्नीनिकल ट्रायल्स किए थे या नहीं, मैं बाबा रामदेव को कड़ी चेतानवी देता हूं कि महाराष्ट्र सरकार ऐसी नकली दवाई बेचने की इजाजत नहीं देगी
25 Jun 2020
Read More »



