Day: June 15, 2020

Supremecourtofindia

बीएस-4 वाहन: डीलर एसोसिएशन को SC की फटकार, कहा- आप कोर्ट के साथ गेम नहीं खेल सकते, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1.05 लाख BS-4 वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई, लेकिन 2.55 लाख वाहन बेचे गए, वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल्स जमा कराने के निर्देश

Read More »
Gujarat

गुजरात के कच्छ में एक बार फिर भूकंप का झटका, कच्छ में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर लगा भूकंप का झटका, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही, भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर, कल रात से 11 बार हिली धरती, सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर भी लगे भूकंप के हल्के झटके, भूकंप का एपीसेंटर भचाउ के पास, फिलहाल जानमाल का नुकसान नहीं

Read More »
Rahul Gandhi

लॉकडाउन पर फिर बोले राहुल गांधी, कहा- लॉकडाउन साबित करता है कि अज्ञानता से घमंड ज्यादा खतरनाक, अल्बर्ट आइंस्टीन का दिया हवाला, इससे पहले राहुल गांधी ने लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर किए थे चार ग्राफ ट्वीट, लिखा, ‘पागलपन बार-बार एक ही काम कर रहा है और विभिन्न परिणामों की उम्मीद कर रहा है’

Read More »
India

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी लापता, CISF के ड्यूटी पर बाहर गए दो ड्राइवर हुए गायब, अपहरण की आशंका, तलाश जारी, पाकिस्तान के सामने उठा मुद्दा, इससे पहले इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को डराने की हो चुकी है कोशिश, आईएसआई एजेंट ने किया था भारतीय राजनयिक का पीछा

Read More »
Coronavirus Update 310x165

कोरोना को लेकर राजस्थान से अपडेट, प्रदेश में 78 नए केस आए सामने तो 2 मरीजों की हुई मौत, जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में 9, सवाई माधोपुर और गंगानगर में 5-5, अजमेर में 4, भरतपुर और कोटा में 2-2, दौसा, नागौर, टोंक और उदयपुर में 1-1 नए मरीज की पुष्टि तो उदयपुर और बाहरी राज्य से आये 1-1 मरीज की हुई मौत, कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2847 तो प्रदेश में कुल 12772 मरीज, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 294 पहुंचा

Read More »
Caroussel Corona Update

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार, कुल मरीजों का आंकड़ा 3.32 लाख पहुंचा, रिकवर हुए 1.69 लाख मरीज, बीते 24 घंटे में 12 हजार से अधिक नए मरीज तो 351 की हुई मौत, देश में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 9521 पहुंचा, महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या एक लाख के पार तो एक्टिव मरीज 53 हजार से अधिक, तमिलनाडू और दिल्ली 50 हजार की तहलीज पर तो राजस्थान टॉप 5 से फिर हुआ बाहर, देश के 8 राज्यों में 10 हजार से अधिक कोरोना मरीज

Read More »