



Day: April 27, 2020


सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने LDC भर्ती के संबंध में सीएम गहलोत से निवेदन के साथ सरकार को दी चेतावनी भी, कहा- अशोक गहलोत जी आपसे निवेदन कि LDC भर्ती में सामान्य/OBC के पदों में की गई नियम विरुद्ध कटौती को फिर से जोड़ें और इसमें SC/ST श्रेणियों का बैकलॉग भी जोड़ा जाए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह बेरोजगारों के साथ धोखा होगा, जिसे सहन नहीं किया जाएगा, मुख्यमंत्री जी जब भारत सरकार ने EWS लागू किया तब आपने भरोसा दिलाया था कि इस श्रेणी के लिए अलग से पद सृजित किए जाएंगे, लेकिन सभी भर्तियों में पुराने पदों में से ही EWS व MBC के पद सृजित किए जा रहे हैं, यह बेरोज़गारों के साथ धोखा है, सरकार को गलती सुधारनी चाहिए
27 Apr 2020
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेशवासियों से अपील, कहा- राज्य सरकार के बहुत प्रयास के बाद, राजस्थान के प्रवासी जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौट रहे हैं, लॉक डाउन के दौरान इन लोगों को बहुत नुकसान हुआ, अब जब वे लौट रहे हैं तो हमारा यह नैतिक कर्तव्य है कि हम उनकी देखभाल करें, उन्हें भोजन, दवाई और आइसोलेशन सुविधाओं के बारे में सभी सहायता प्रदान करें, सभी से मेरी अपील है कि कृपया हमारे भाइयों और बहनों को बहुत कठिन समय के बाद घर लौटने का नैतिक समर्थन दें, राजस्थान की संस्कृति का अनुसरण करते हुए कि हम अपने लोगों को कभी भी संकट में नहीं छोड़ते, प्रवासियों की उचित देखभाल करें
27 Apr 2020
Read More »


कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ी खबर, पिछले 12 घंटे में 36 ओर नए केस आये सामने वहीं 3 की हुई मौत, झालावाड़ और जयपुर में 9-9, जोधपुर और टोंक में 6-6, कोटा में 4, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 1-1 नया केस आया सामने, वहीं जयपुर में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2221 तो कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 44
27 Apr 2020
Read More »



![27 April Cartoon [ 02 ]](https://politalks.news/wp-content/uploads/2020/04/27-April-cartoon-02-.jpg)


