



Day: April 27, 2020


कोरोना को लेकर राजस्थान से बडा अपडेट, प्रदेश में 28 ओर नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने वहीं 4 ओर हुई मौत, चित्तौड़गढ़ में 7, जयपुर में 6, जोधपुर में 5, कोटा और नागौर में 3-3, भीलवाड़ा, झालावाड़, पाली और उदयपुर में 1-1 नया केस आया सामने, वहीं जयपुर में 2, जोधपुर और कोटा में हुई एक एक मौत, प्रदेश में आज अब तक 77 नए पॉजिटिव केस सामने आने से कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर हुई 2262, वहीं आज अब तक 9 मौत हो जाने से कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 50
27 Apr 2020
Read More »




कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जंग में शिवराज सरकार ने अब आयुर्वैदिक चूर्ण का इस्तेमाल किया शुरू, सीएम शिवराज सिंह ने जीवन अमृत योजना की शुरुआत की, कोरोना संक्रमण वाले इलाकों में बांटा जाएगा त्रिकटु चूर्ण, 50 ग्राम का यह पैकेट प्रदेश के 1 करोड़ परिवारों में बांटने का रखा लक्ष्य, दावा किया जा रहा है कि इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ेगी और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं
27 Apr 2020
Read More »

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार तक पहुंचाई लॉकडाउन के चलते चेन्नई में फंसे प्रवासी मजदूरों की पीड़ा, मजदूरों की आपबीती बयां करने वाला वीडियो भी शेयर किया, कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ये करौली व धौलपुर के मज़दूर, जो लॉकडाउन में चेन्नई में फंसे हुए हैं, इनके पास जमापूंजी व खाद्य सामग्री खत्म हो चुकी है, स्थानीय सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा, इन मज़दूरों को घर वापिस लाने की कृपा करें, मुख्यमंत्री कार्यालय तमिलनाडु और प्रधानमंत्री कार्यालय से संज्ञान लेने की अपील
27 Apr 2020
Read More »

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रवासी राजस्थानियों की घर वापसी की प्रक्रिया हुई शुरू, घर वापसी के लिए पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया हुई शुरू, शुरुआती 3 घंटे में पोर्टल पर 15 हजार प्रवासियों ने किया पंजीयन, लॉकडाउन के चलते विभिन्न प्रदेशों में अटके हुए है हज़ारों प्रवासी राजस्थानी
27 Apr 2020
Read More »


कोरोना महामारी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का आव्हान ‘बीमारी से लड़े बीमार व्यक्ति से नहीं, कहा- जागरूकता की कमी से फैल रहा डर, पिछले 24 घटों में 382 मरीज हुए ठीक जबकि 1396 आए नए संक्रमित मरीज, देश में कुल 27892 कोरोना मरीज, 6184 ठीक हुए, वर्तमान में 20835 एक्टिव मरीज मौजूद, 22 फीसदी है रिकवरी दर, 25 राज्यों के 85 जिलों में पिछले 14 दिन से नहीं आया कोई नया मरीज जबकि 16 राज्यों में 28 दिनों से नहीं मिला कोरोना का संक्रमित
27 Apr 2020
Read More »


