



Day: March 24, 2020


राज्यसभा चुनाव स्थगित किए जाने की सीएम गहलोत ने की निंदा, कहा- राजनीतिक दलों को विश्वास में लिए बिना राज्यसभा चुनाव को स्थगित करने के लिए ईसीआई द्वारा लिया गया निर्णय अत्यंत निंदनीय है, सबसे चिंताजनक बात यह है कि संसद का सत्र कल तक चल रहा था और कल आयोजित होने वाले मप्र में शपथ समारोह को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया, राज्यसभा चुनाव को एक दिन पहले स्थगित करने का निर्णय निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है, क्योंकि बीजेपी गुजरात और राजस्थान में हॉर्स ट्रेंडिंग में सफल नहीं हो पा रही है, वे कुछ और समय चाहते हैं, लोकतंत्र के लिए यह दुखद दिन है
24 Mar 2020
Read More »

शिवराज सरकार पर कमलनाथ का पहला निशाना- एक तरफ़ कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा व सावधानी के लिये लिये गये तमाम निर्णय, प्रदेश में भी लॉक डाउन, कर्फ़्यू जैसे निर्णय, वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार द्वारा निर्णयों का उल्लंघन कर कर्फ़्यू में भी विधानसभा सभा का सत्र बुलाने का देर रात में लिया गया निर्णय, है समझ से परे, विश्वास मत हासिल करने के लिये समय था, फिर आख़िर इतनी जल्दबाज़ी क्यों? कोरोना से बचाव के लिये यह दोहरे मापदंड क्यों? जनता के लिये नियमों के पालन की सख़्ती व ख़ुद उल्लंघन पर उल्लंघन? अभी तो एक दिन ही हुआ है, कहेंगे कुछ करेंगे कुछ….
24 Mar 2020
Read More »



राज्यसभा चुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे होने वाली राजस्थान कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई स्थगित, मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा- जो विधायक जयपुर आ रहे थे वो वहीं रुक सकते है, अब जयपुर आने की नहीं है जरूरत, वहीं बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर चल रही बीजेपी विधायकों की औपचारिक बैठक भी हुई पूरी, सभी विधायक निकले अपने घर
24 Mar 2020
Read More »




उमर अब्दुल्लाह की रिहाई पर बोली प्रियंका गांधी, यह जानकर प्रसन्नता हुई कि उमर अब्दुल्लाह की असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक नजर बंदी को रद्द कर दिया गया है, यह समय केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों को बहाल करने का है, आज ही नजरबंद से मिली है रिहाई
24 Mar 2020
Read More »


