



Day: March 24, 2020


बीजेपी की सरकार बनते ही सिंधिया के खिलाफ जांच हुई बंद, मध्यप्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ चल रही जांच की फ़ाइल को कर दिया बंद, आरोप था कि सिंधिया और उनके परिवार द्वारा महलगांव ग्वालियर की जमीन खरीद कर रजिस्ट्री में कांट छांट की गई और सुरेंद्र श्रीवास्तव नामक फरियादी की 6000 वर्ग फीट जमीन कम कर दी गई
24 Mar 2020
Read More »



उत्तरप्रदेश में जारी लॉक डाउन पर बोली मायावती- कोरोना महामारी को लेकर देश व यूपी में जबर्दस्त लॉकडाउन से आमजनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है, करोड़ों गरीब व दैनिक मेहनतकश लोगों के सामने भूखमरी जैसी विपत्ति आ गई है, अतः यह बहुत जरूरी है कि केन्द्र व राज्य सरकारें उनकी तत्काल समुचित आर्थिक मदद करें, बीएसपी के सभी सामर्थ्यवान लोगों से भी विशेष अपील है कि वे इस लॉकडाउन में अति-जरूरतमन्दों की भरसक मदद करने का पूरा-पूरा प्रयास करें
24 Mar 2020
Read More »


बहन सारा पायलट की दुआ और प्रयास लाए रंग, 7 महीने से नजरबंद उमर अब्दुल्ला आज आए बाहर, भाई की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं सारा पायलट, 10 फरवरी को दायर की थी याचिका, पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत अपने भाई की हिरासत को दी थी चुनौती, इसके बाद हरकत में आई केन्द्र सरकार, इससे पहले 13 मार्च को रिहा हुए थे फारुख अब्दुल्ला, सचिन पायलट का मोरल सपोर्ट रहा सारा पायलट के साथ
24 Mar 2020
Read More »


उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला जी की रिहाई देखकर अच्छा लगा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना किसी कारण से अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ उन्हें उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए हिरासत में लिया गया, यह स्वस्थ लोकतंत्र का नही है संकेत
24 Mar 2020
Read More »

सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बयानों में फिर विरोधाभास, राज्यसभा चुनाव को स्थगित किए जाने के चुनाव आयोग के फैसले की जहां सीएम गहलोत ने की कड़ी निंदा, वहीं सचिन पायलट ने फैसले का किया स्वागत, कहा- चुनाव टाले जाने का निर्णय बिलकुल सही, चुनाव आयोग के निर्णय को नहीं किया जाना चाहिए क्रिटिसाइज, बहुत सारे विधायक चाहते थे चुनाव टालना, कुछ सोच कर ही आयोग ने चुनाव किए होंगे स्थगित, हालांकि 26 मार्च को अगर होते चुनाव तो कांग्रेस की 2 सीटों पर जीत होनी तय थी
24 Mar 2020
Read More »


