संजीव बालयान की जीवनी (Sanjeev Balyan Biography in Hindi)
Sanjeev Balyan Latest News - संजीव कुमार बालियान पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रभावशाली नेता माने हैं. पेशे से पशु चिकित्सक रहे बालियान ने राजनीति में आने क़े बाद इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर पहली बार देश की सबसे बड़ी पंचायत कहे जाने वाले संसद पहुंचे और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए. वर्ष 2019 में उन्होंने मुजफ्फरनगर से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में अपनी जगह कायम रखी और केंद्र सरकार में फिर से मंत्री बनाए गए. हालांकि 2024 क़े लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी क़े हरेंद्र सिंह मलिक से हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको संजीव बालयान के जीवन परिचय (Sanjeev Balyan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संजीव बालयान जन्म और परिवार (Sanjeev Balyan Birth & Family)
संजीव कुमार बालियान (Sanjeev kumar Balyan) का जन्म 23 जून 1972 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कुटबी गांव में (Vill. Kutbi, Distt. Muzaffarnagar Uttar Pradesh) हुआ था. उनके पिता का नाम श्री सुरेंद्र पाल सिंह (Shri Surender Pal Singh) और माता का नाम श्रीमती रविंद्री देवी (Smt. Ravindri Devi) हैं.
उनका विवाह 3 दिसंबर 1995 को श्रीमती सुनीता देवी (Smt. Sunita Devi) से हुआ था. उन्हें दो बेटियां. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से पशुचिकित्सक है.
वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से जाट हैं.
उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: विला. कुटबी, डाकघर कुटबा जिला। मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश-251001
टेलीफैक्स: (0131) 2622200,
मोबाइल: 09219583103
वर्तमान पता: 15, अशोक रोड, नई दिल्ली - 110001
टेलीफैक्स: (011) 23383727
फोन (R) : 23380378
फोन (O) : 23782565
मोबाइल: 09219583103
फैक्स: (011) 23383710
संजीव बालयान की शिक्षा (Sanjeev Balyan Education)
डॉ. संजीव कुमार बालियान ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा से पशु चिकित्सा विज्ञान में बी.वी.एस.सी. एवं ए.एच., एम.वी.एस.सी., पशु चिकित्सा शरीर रचना विज्ञान में पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की.
संजीव कुमार बालियान का आरंभिक जीवन (Sanjeev Balyan Early Life)
संजीव कुमार बालियान का आरंभिक जीवन मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा रहा हैं. पशु चिकित्सा की जब वे पढ़ाई कर रहे थे तब वे सीसीएसएचएयू में अपनी शिक्षा के दौरान, वे एक छात्र नेता थे और राजनीति में बहुत सक्रिय थे. उन्होंने हरियाणा सरकार में सहायक प्रोफेसर और पशु चिकित्सक के रूप में कार्य किया.
संजीव बालयान राजनीतिक करियर (Sanjeev Balyan Political Career)
पशु चिकत्सक से नेता बने संजीव कुमार बालियान की मुख्य राजनीति में इंट्री वर्ष 2014 क़े लोकसभा चुनाव से हुई. इसी वर्ष यानि मई 2014 में होने वाले 16वीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश क़े मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें वे निर्वाचित हुए. इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कादिर राणा को 4,01,150 मतों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. बालियान को 6,53,391 वोट मिले, जबकि कादिर राणा को 2,52,241 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य बने.
लोकसभा पहुंचने के बाद संजीव कुमार बालियान को नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी मिली. मई 2014 में उन्हें कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया. बाद में, कृषि मंत्रालय का नाम 'कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय' होने के बाद भी वे इसी विभाग में राज्य मंत्री रहे. इस तरह वे इस पद पर 27 मई 2014 से लेकर 5 जुलाई 2016 तक आसीन रहे. 5 जुलाई 2016 में मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद उन्हें जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया. इस पद पर वे 2 सितंबर 2017 तक आसीन रहे.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर संजीव कुमार बालियान को मुजफ्फरनगर से अपना उम्मीदवार बनाया. मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में संजीव कुमार बालियान का मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह से था. कड़े मुकाबले में बालियान ने अजित सिंह को 6,526 मतों के मामूली अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीता. बालियान को 5,73,780 वोट मिले, जबकि अजित सिंह को 5,67,254 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 17वीं लोकसभा के सदस्य बने.
दूसरी बार लोकसभा पहुंचने के बाद संजीव कुमार बालियान की क्षेत्र में लोकप्रियता क़े कारण उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में फिर से मंत्री बनाया गया. मई 2019 में उन्हें पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली. केंद्र में पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री क़े तौर पर बालियान का कार्यकाल 30 मई 2019 से 11 जून 2024 तक रहा. इस तरह वे केंद्र की मोदी सरकार में लगातार दो कार्यकाल तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संजीव कुमार बालियान को एक बार फिर से मुजफ्फरनगर सीट से मैदान में उतारा. पर इस बार भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे सपा क़े हरेंद्र सिंह मलिक से 24,672 वोटों के मामूली अंतर से हार गए. चुनाव में हरेंद्र सिंह मलिक को 4,70,721 वोट मिले, जबकि संजीव बालियान को 4,46,049 मत प्राप्त हुए. हालांकि राजनीति में वे अब भी सक्रिय हैं,और क्षेत्र में अपने स्तर पर कार्यरत हैं.
संजीव बालयान की संपत्ति (Sanjeev Balyan Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजीव कुमार बालियान की कुल संपत्ति 3.11 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको संजीव बालयान जीवनी (Sanjeev Balyan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












