PoliTalks News
बायोग्राफी

राजवीर सिंह की जीवनी | Rajveer Singh Biography in Hindi

29 अगस्त 2026
साझा करें:
राजवीर सिंह की जीवनी | Rajveer Singh Biography in Hindi

Rajveer Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजवीर सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजवीर सिंह की जीवनी (Rajveer Singh Biography in Hindi)

Rajveer Singh Latest News  - उत्तर प्रदेश की राजनीति में राजवीर सिंह एक जाना-पहचाना नाम हैं. राज्य के प्रमुख बीजेपी नेताओं में उनकी गिनती होती हैं. वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं. राजवीर सिंह ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य की राजनीति से लेकर संसद तक अपनी पहचान बनाई. पहली बार वे वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए और बाद में प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्य की एटा लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया. इसके बाद 2019 में लगातार दूसरी बार यही से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में अपनी स्थिति मजबूत की. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के देवेश शाक्य से हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको राजवीर सिंह के जीवन परिचय (Rajveer Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजवीर सिंह जन्म और परिवार (Rajveer Singh Birth & Family)

राजवीर सिंह (Rajveer Singh) जिन्हे, राजू भैया के नाम से भी जाना जाता हैं, का जन्म 15 मार्च 1959 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले के मढ़ौली (Madhauli, Distt. Aligarh, Uttar Pradesh) में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री कल्याण सिंह (Shri Kalyan Singh) और माता का नाम श्रीमती रामवती देवी (Smt. Ramvati Devi) हैं.

उनका विवाह 18 फरवरी 1988 को श्रीमती प्रेमलता वर्मा (Smt. Premlata Verma) से हुआ था. उन्हें चार संतान हैं. उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी के आय का जरिया व्यवसाय और पेंशन है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: विला. मधौली, तह. अतरौली, जिला. अलीगढ़-202280, यूपी

टेलीफैक्स: (0571) 2504040

फोन: 09756077777

वर्तमान पता: 31, पं. रविशंकर शुक्ल लेन, 110001

दूरभाष:  (011) 23782931

मोबाइल: 09013869425, 09756077777

राजवीर सिंह की शिक्षा (Rajveer Singh Education)

राजवीर सिंह ने वर्ष 1985 में बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश से बी.ए. और वर्ष 1988 में यही से एल.एल.बी. की.

राजवीर सिंह राजनीतिक करियर (Rajveer Singh Political Career)

राजवीर सिंह ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से की थी. पहली बार वे वर्ष 2002 में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर राज्य की देबाई विधानसभा सीट (Debai Assembly constituency) से निर्वाचित हुए. राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे 2002 से लेकर 2007 तक एक विधायक होने के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार में मंत्रालय में जगह मिली थी. उन्होंने वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर देबाई से ही चुनाव लड़ा, पर दूसरे स्थान पर रहे.

राज्य की राजनीति में करियर बनाने के बाद उन्होंने 2014 में केंद्र की राजनीति में कदम बढ़ाया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उन्होंने 2014 में होने वाले लोकसभा का चुनाव एटा सीट से लड़ा और निर्वाचित हुए. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह यादव को 2,01,001 वोटों के भारी अंतर से हराकर इस सीट से उन्होंने पहली बार जीत हासिल की. एक सांसद के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल था. इस चुनाव में उन्हें कुल 4,74,978 वोट मिले, जबकि देवेंद्र सिंह यादव को 2,73,977 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य बने. इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) क़े नूर मोहम्मद खान 1,37,127 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

लोकसभा की इसी एटा सीट से उन्हें 2019 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल हुई. मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में राजवीर सिंह को कुल 5,45,348 वोट मिले, जबकि देवेंद्र सिंह यादव को 4,22,678 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 17वीं लोकसभा के सदस्य बने. इस बार उनके जीत का अतर पहली बार से कम रहा. उन्होंने सपा क़े पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को 1,22,670 वोटों अंतर से पराजित कर अपनी पिछली जीत को कायम रखा. इसके बाद वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एटा सीट से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए, पर 28,052 मतों के अंतर से हार गए. इस बार के आम चुनाव में राजवीर सिंह को कुल 4,47,756 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा--इंडी गठबंधन के उम्मीदवार देवेश शाक्य को 4,75,808 मत हासिल हुए. जबकि 71,585 मत के साथ बसपा के मोहम्मद इरफान तीसरे स्थान पर रहे.

राजवीर सिंह की संपत्ति (Rajveer Singh Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजवीर सिंह की कुल संपत्ति 39.23 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको राजवीर सिंह जीवनी (Rajveer Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. 


PoliTalks News - Authoritative News Portal