नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, पाली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले मारवाड़ की सियासत में देखने को मिला बड़ा सियासी उलटफेर, नगर परिषद के पूर्व सभापति, निवर्तमान महापौर के पति और सांसद प्रतिनिधि रह चुके कद्दावर भाजपा नेता राकेश भाटी ने पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का थामा दामन, जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राकेश भाटी को विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, इस दौरान पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा और पर्यवेक्षक हेम सिंह शेखावत समेत कई नेता रहे मौजूद, नगर निगम चुनाव से ऐन पहले राकेश भाटी का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाना राजनीतिक रूप से माना जा रहा है बेहद अहम, क्योंकि वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह जिले से रखते है ताल्लुक, इसके साथ ही वह घांची समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं, ऐसे में मदन राठौड़ के गृह जिले में उनके ही सजातीय और मजबूत जनाधार वाले नेता के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के स्थानीय संगठन को झटका लग सकता है, जबकि कांग्रेस इसे चुनाव से पहले अपनी बड़ी राजनीतिक बढ़त के रूप में देख रही है, वही कांग्रेस में शामिल होते ही राकेश भाटी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 35 साल मैंने भाजपा को दिए लेकिन मेरे साथ ही षड्यंत्र हुआ, चंदा मामा (ज्ञानचंद पारख) पार्टी नहीं कंपनी चला रहे है
नगर निगम चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कांग्रेस में हुआ शामिल

नगर निगम चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा को बड़ा झटका, पाली के दिग्गज नेता राकेश भाटी कांग्रेस में शामिल











