कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला, दलितों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी और आरएसएस पर किया बड़ा सियासी हमला, राहुल गांधी ने देश में दलितों पर अत्याचार के लगाए आरोप, राहुल गांधी ने कहा- इस देश में संघ की विचारधारा और संविधान के बीच लड़ाई है, देश में आज भी दो विचारधाराओं के बीच चल रहा लड़ाई, भारत में आज भी संविधान और आरएसएस के विचारधाराओं की लड़ाई है, राहुल गांधी ने आगे कहा- राजस्थान में हमारे CLP नेता मंदिर जाते हैं, तो भाजपा नेता 'शुद्धिकरण' करते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और संविधान के लिए दिया है, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाषण देने जाते हैं, तो वहां भी शुद्धिकरण होता है, ऐसा कौन करता है? भाजपा और RSS के लोग करते हैं...यह एक अपराध है, भारत के संविधान के तहत यह एक अपराध है, एक आपराधिक गतिविधि है, शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा नाम है, RSS और बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा- देश में दो विचारधाराओं के बीच में लड़ाई चल रही है-एक भारत का संविधान है, अंबेडकर, गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान और दूसरी भाजपा-RSS की विचारधारा, इन दोनों विचारधाराओं के बीच में राजनीति हो रही है, हजारों साल से देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा की गई है, संविधान के बाद यह सब गैर-कानूनी है लेकिन आज भी स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है, झाड़ू-पोछा लगवाया जाता है...यह हिंदुस्तान की सच्चाई है...जितनी बुलंद आवाज होती है और जितना सफल दलित व्यक्ति होता है, उतने ही जोरों से उसपर आक्रमण होता है
मंदिर से रामलीला मैदान तक ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा, राहुल गांधी ने BJP-RSS को घेरा

राहुल गांधी का BJP-RSS पर बड़ा हमला, बोले- शुद्धिकरण छुआछूत का दूसरा नाम









