PoliTalks News
बड़ी खबर

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: भाकर और फकीर की मजबूत दावेदारी को भगासरा देंगे मेम्बरशिप की टक्कर!

17 फ़रवरी 2020
साझा करें:
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: भाकर और फकीर की मजबूत दावेदारी को भगासरा देंगे मेम्बरशिप की टक्कर!

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान युवा कांग्रेस के पांच पदों पर आगामी 22 और 23 फरवरी को दो चरणों में होने वाले सीधे चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने तैयारी तेज कर दी है. बात करें युवा प्रदेशाध्यक्ष पद की तो युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इनमें प्रमुख रूप से अमरदीन फकीर, मुकेश भाकर और सुमित भगासरा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. हमने पहले आपको बताया मुकेश भाकर और अमरदीन फकीर के जीत के समीकरण, लेकिन चूंकि मुकाबला शुरू से त्रिकोणीय ही चला आ रहा है, ऐसे में सुमित भगासरा अपनी मेम्बरशिप के आंकड़ों के भरोसे इस त्रिकोणीय मुकाबले में बने हुए हैं. … Read more

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान युवा कांग्रेस के पांच पदों पर आगामी 22 और 23 फरवरी को दो चरणों में होने वाले सीधे चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने तैयारी तेज कर दी है. बात करें युवा प्रदेशाध्यक्ष पद की तो युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इनमें प्रमुख रूप से अमरदीन फकीर, मुकेश भाकर और सुमित भगासरा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. हमने पहले आपको बताया मुकेश भाकर और अमरदीन फकीर के जीत के समीकरण, लेकिन चूंकि मुकाबला शुरू से त्रिकोणीय ही चला आ रहा है, ऐसे में सुमित भगासरा अपनी मेम्बरशिप के आंकड़ों के भरोसे इस त्रिकोणीय मुकाबले में बने हुए हैं.

भगासरा को है अपनी मेम्बरशिप पर भरोसा

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए इस त्रिकोणीय मुकाबले में शुरूआती दिनों में मुकेश भाकर की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन मौजूदा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना के अमरदीन फकीर को समर्थन देने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए और ऐसे में चांदना के समर्थन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर अब अमरदीन फकीर का नाम इस त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे ऊपर माना जा रहा है. लेकिन फिर भी मुकाबला शुरू से ही त्रिकोणीय ही बना हुआ है, तो ऐसे में बात करें सुमित भगासरा की तो भगासरा को इस मुकाबले में कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि भगासरा को भरोसा है अपने द्वारा दिलवाई गई रजिस्टर्ड मेंंबरशिप का. बता दें, प्रदेश में युथ कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा मेंबरशिप सुमित भगासरा ने दिलवाई. वहीं नई मेम्बरशिप दिलवाने के मामले में मुकेश भाकर दूसरे और अमरदीन फकीर तीसरे नम्बर पर हैं.

भगासरा ने दिलवाई 90 हजार को सदस्यता

बता दें, युवा कांग्रेस चुनाव के लिए रजिस्टर्ड सदस्य ही मतदान कर सकते है. युवा कांग्रेस ने नए सदस्यों को जोडने के लिए जनवरी से फरवरी 2018 दो महीने और नवंबर 2019 में सात दिन ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया था. इस सदस्यता अभियान में चुनाव लड रहे सभी उम्मीदवारों ने बढ़चढ़ कर प्रदेश भर में अपने युवा साथियों को सदस्यता दिलवाई थी. सदस्यता दिलवाने के लिहाज से सुमित भगासरा ने करीब 90 हजार, मुकेश भाकर ने करीब 50 हजार, अमरदीन फकीर ने करीब 20 हजार सदस्यों को प्रदेशभर में सदस्यता दिलवाई.

यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर चांदना के समर्थन के बाद फकीर पड़ रहे भाकर पर भारी, मुकाबला त्रिकोणीय

प्रदेश युवा कांग्रेस में 90 हजार सदस्यों को जोडने वाले सुमित भगासरा अपने साथियों की बदौलत प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड रहे है. भगासरा 2005 में NSUI में शामिल हुए और राजनीति की पहली पाठशाला छात्र राजनीति में अपना पहला कदम रखा. इसके साथ ही भगासरा 2010 से 2012 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भगासरा ने संगठन के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए. इसके लिए भगासरा को 2012 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेस्ट स्टेट प्रेसिडेंट के अवार्ड से भी नवाजा. 2013 में भगासरा युथ कांग्रेस में शामिल हुए. वर्तमान में भगासरा प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष भी है, इसके साथ ही एआईसीसी के सदस्य और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता भी है. भगासरा 2005 से ही युवाओं के बीच काफी सक्रिय है. यही वजह है कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में भगासरा टक्कर दे रहे हैं.

वहीं अब बात करें अमरदीन फकीर की तो फकीर को मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना ने समर्थन दे दिया है. यूथ कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीन फकीर को अपने भाई और सरकार में मंत्री सालेह मोहम्मद की भी लोकप्रियता का फायदा मिल रहा है. फकीर पिछले 10 सालों से युवाओं के बीच सक्रिय है. फकीर एनएसयूआई में प्रदेश सचिव भी रह चुके है. वहीं बात करें मुकेश भाकर की तो भाकर वर्तमान में नागौर जिले के लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं. छात्र राजनीति के समय से युवाओं में पकड रखने वाले भाकर 2013 से 2015 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वहीं 2015-16 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं.

बता दें, यूथ कांग्रेस के पांच पदों प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में प्रदेशभर से करीब साढे चार लाख रजिस्टर्ड मतदाता सेल्फ वोटिंग ऐप के जरिए मतदान करेंगे. जो सर्वाधिक वोट प्राप्त करेगा वह प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होगा. वहीं अध्यक्ष पद पर चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों में से सर्वाधिक वोट लाने वाले चार प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष बनाया जायेगा जिसमें दो सामान्य वर्ग से, एक महिला वर्ग और एक एससी-एसटी से होगा.

यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर मुकेश भाकर की जीत तय! तो वहीं बोले चांदना खुलकर करूंगा समर्थन

प्रदेश महासचिव के लिए सीधा चुनाव होगा इनमें से पहले 12 नंबर तक आने वाले उम्मीदवारों को महासचिव बनाया जाएगा. वहीं इसके बाद आने वाले 39 उम्मीदवारों को प्रदेश सचिव बनाया जायेगा. इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस संगठन के 39 जिलों में जिलाध्यक्ष और महासचिव के लिए सीधे सीधे चुनाव होंगे वहीं हारने वाले उम्मीदवारों में से जिला उपाध्यक्ष और सचिव बनाया जायेगा. इसके साथ ही 200 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का भी चुनाव होगा.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal