PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? सचिन पायलट ने दिया बड़ा संकेत!

15 अक्टूबर 2026
साझा करें:
भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? सचिन पायलट ने दिया बड़ा संकेत!

Amarinder Singh I Sachin Pilot I Punjab I Punjab Congress I Delhi I Rahul Gandhi I Delhi News I Punjab Politics 

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर अटकलें हुई तेज,  इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान, एक इंटरव्यू में  पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने  कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में वापसी को लेकर कही बड़ी बात, सचिन पायलट ने कहा- राजनीति में कुछ भी संभव है, इसके साथ ही सचिन पायलट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हुए कहा- उन्होंने पंजाब की बहुत अच्छी सेवा की है और वे बहुत ऊंचे कद के के नेता हैं, हालांकि सचिन पायलट ने स्पष्ट किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसी पार्टी में शामिल होने या छोड़ने की भविष्य की योजनाओं को लेकर उनकी उनसे व्यक्तिगत रूप से कोई बातचीत नहीं हुई, पायलट का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा के प्रति नाराजगी जताने वाले बयानों के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हैं तेज,  पिछले दिनों कैप्टन ने पंजाब से जुड़े मामलों में भाजपा द्वारा उनसे सलाह नहीं लेने पर असंतोष जाहिर किया था, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इसका मतलब भाजपा छोड़ना नहीं है, वहीं कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी की अटकलों को उस समय और हवा मिली थी, जब राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया सत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा से जुड़े नेताओं में अपना पसंदीदा नेता बताया था

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal