PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'सबक सिखाना हमें भी आता है...'-काले झंडे दिखाने पर भड़के मदन राठौड़, बेनीवाल पर बोला सीधा हमला

30 मई 2026
साझा करें:
'सबक सिखाना हमें भी आता है...'-काले झंडे दिखाने पर भड़के मदन राठौड़, बेनीवाल पर बोला सीधा हमला

Madan Rathore I Rajasthan I Bhajanlal sharma I Hanuman Beniwal 

Madan Rathore on Hanuman Beniwal: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कुचामनसिटी में मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद आरएलपी और भाजपा में गरमाया विवाद, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा निशाना, प्रेस वार्ता करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- उस नेता की शब्दावली इतनी गिरी हुई है कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि भारत का एक सांसद राजस्थान के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लिए इतने हल्के और ओछे शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है, ऐसा लगता है जैसे उनके पास शब्दों का अकाल पड़ गया हो, मदन राठौड़ ने आगे कहा- अभी 4-5 लोगों को लेकर क्या प्रदर्शन करना चाहते हैं?  हम लोग नीचे स्तर पर जाना नहीं चाहते, लेकिन सबक सिखाना हमें भी आता है,  लेकिन वे इस स्तर पर नहीं उतरना चाहते क्योंकि ऐसे शब्दों के प्रयोग से उनके खुद के कार्यकर्ताओं को भी अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन गुस्सा बहुत है, जो व्यक्ति अकेले में उनसे बेहद आदर और विनम्रता के साथ व्यवहार करता है, वही जनता और मीडिया के सामने आकर इतनी ओछी भाषा का इस्तेमाल करता है, इसलिए वे ऐसे व्यक्ति के बारे में ज़्यादा बात नहीं करना चाहते बल्कि मीडिया से भी यह प्रार्थना करते हैं कि जिसका समाज से बहिष्कार होना चाहिए, उसे इतनी तवज्जो न दी जाए, मदन राठौड़ ने आगे कहा- भाजपा ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव, लेकिन वह फैसला हुआ गलत साबित, यह हमारी पार्टी की बहुत बड़ी गलती थी कि हमने ऐसे व्यक्ति को अपने साथ जोड़ा और उसके साथ मिलकर चुनाव लड़े, यह हमारी सबसे बड़ी भूल थी, अब ऐसी गलती नहीं करेंगे दोबारा 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal