राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नागौर सांसद और RLP के प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में की कटौती, सरकार ने बेनीवाल की सुरक्षा में लगे 3 पीएसओ को हटाया, अब उनकी सुरक्षा में मुख्य रूप से नागौर जिले के पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगे, वही इस कार्रवाई पर कड़ा पलटवार करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- उन्होंने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की थी, बल्कि माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई को देखते हुए जान के खतरे के मद्देनजर तत्कालीन डीजी इंटेलिजेंस ने खुद उन्हें यह सुरक्षा दी थी, सरकार पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने हुंकार भरी कि उनकी असली सुरक्षा पुलिस नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों नौजवान करते हैं, इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने इस बात की भी गहरी आशंका जताई है कि हाल ही में साधु-संतों के सम्मान में उनके द्वारा किए गए जोरदार आंदोलन के कारण ही सरकार ने यह जवाबी कदम उठाया है, सांसद बेनीवाल ने कहा- सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा विवाद के दौरान तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी, उस समय जयपुर से AK-47 से लैस कमांडो दिए गए थे, जबकि नागौर से भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे, बेनीवाल के अनुसार मेरी सुरक्षा में कुल आठ जवान तैनात थे, जिनमें चार जयपुर और चार नागौर से थे, दो जवान मेरे घर पर रहते थे, दो रेस्ट पर रहते थे और चार हमेशा मेरे साथ रहते थे, मैंने कई ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, जिनमें बजरी माफिया और पेपर लीक गैंग है शामिल, अब सरकार ने सुरक्षा हटाई है तो मैंने तो सुरक्षा मांगी भी नहीं थी
मेरी असली सुरक्षा प्रदेश के करोड़ों नौजवान करते हैं: सुरक्षा में कटौती पर बेनीवाल का बड़ा बयान

Hanuman Beniwal I Rajasthan









