PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल, 27 जिलों में 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

02 नवंबर 2026
साझा करें:
पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल, 27 जिलों में 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Rajasthan Panchayati Raj Chunav I Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

राजस्थान पंचायती राज चुनाव से जुडी खबर, पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरण मतदान कल, तीसरे चरण में 27 जिलों में होगा मतदान, कल 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डों के लिए होगा मतदान, इस चरण में जिला परिषद के 377 वार्ड के लिए 1305 उम्मीदवार हैं मैदान में, जबकि पंचायत समिति के 2119 वार्डों के लिए 7789 प्रत्याशी मैदान हैं में, तीसरे चरण में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 वोटर 9094 प्रत्याशियों की हार-जीत का करेंगे फैसला, इस चरण के लिए बनाए गए हैं 11,869 मतदान केंद्र, इस चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में हैं सबसे ज्यादा उम्मीदवार, भरतपुर में 19 वार्ड में जिला परिषद मेंबर के 91 उम्मीदवार हैं मैदान में, वहीं जिला परिषद के वार्डों की संख्या सबसे ज्यादा है दौसा और हनुमानगढ़ में 24-24, पंचायत समितियों में दौसा में हैं सबसे ज्यादा 142 वार्ड, जहां 474 उम्मीदवार हैं मैदान में, भरतपुर में 98 पंचायत समिति वार्ड में हो रहे हैं चुनाव, वहां 696 उम्मीदवार हैं मैदान में, जो तीसरे फेज में हैं सबसे ज्यादा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal