PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अग्रवाल के उलट राठौड़ ने पायलट को दिया BJP में आने का न्यौता! बनी रहेगी चुप्पी या मिलेगा करारा जवाब?

29 अप्रैल 2026
साझा करें:
अग्रवाल के उलट राठौड़ ने पायलट को दिया BJP में आने का न्यौता! बनी रहेगी चुप्पी या मिलेगा करारा जवाब?

Sachin Pilot I Madan Rathore I Radha Mohan Das Agarwal I Ashok Gehlot I Rajasthan 

Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बाद पायलट को लेकर अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान बना चर्चा का विषय, मदन राठौड़ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को दिया बीजेपी में आने का ऑफर, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- ‘कांग्रेस में सचिन पायलट हैं समझदार नेता, वो भाजपा ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं, सचिन समझते हैं देश काल और परिस्थिति को, हम भाजपा में हर उस व्यक्ति का करेंगे स्वागत, जिनमें राष्ट्र भक्ति का है भाव, जिनकी भी आत्मा झकझोर रही हो कांग्रेस में, ऐसे नेता अगर आते हैं भाजपा में तो खुले हैं हमारे दरवाज़े,’ इसके साथ ही मदन राठौड़ ने कांग्रेस आलाकमान पर भी बोला हमला, राठौड़ ने कहा- ‘जिस नेतृत्व में देशभक्ति का भाव नहीं है, वहाँ अच्छे और ईमानदार नेता भला क्यों रहेंगे, वो नेता जहाँ सम्मान मिलेगा वहीं जाएँगे, संकट की परिस्थिति में मोदी जी ने संभाला देश को,’ तो वहीं मदन राठौड़ के बयान के बाद एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर सियासी अटकलों का दौर हुआ शुरू, प्रदेश की वर्तमान राजनीति में दोनों पार्टियों के दिग्गजों की जुबान पर छाए हैं सचिन पायलट, हाल ही में सियासत के जादूगर ने अशोक गहलोत ने कई मौकों पर पायलट और बीजेपी को जोड़कर गरमाया राजनीति को, तो वहीं बीजेपी के कई दिग्गज भी लगातार अलाप रहे हैं पायलट का राग, बीते दिनों प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने पायलट को लेकर दिया था विवादित बयान, जिसके बाद प्रदेशभर में हो रहा अग्रवाल के बयान का विरोध, जबकि इसी बीच अब मदन राठौड़ पायलट को दे रहे बीजेपी में आने का न्यौता, उधर लगातार जारी सियासी बयानबाजी के बीच सचिन पायलट की रहस्यमयी चुप्पी से भी बढ़ रही हैरानी, तो क्या इस बार टूटेगी पायलट की चुप्पी? मदन राठौड़ के इस बयान का क्या पायलट देंगे करारा जवाब?

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें