PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'हालात बदल रहे हैं’- मॉक संसद में गरजे राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी!

31 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'हालात बदल रहे हैं’- मॉक संसद में गरजे राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार को दी चेतावनी!

Rahul Gandhi Speech, Rahul Gandhi Latest News, Rahul Gandhi Mock Parliament, Gyanesh Kumar News, Chief Election Commissioner

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बयान, INDIA ब्लॉक द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाए, अंत में CEC ज्ञानेश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव हुआ पास, इस दौरान 9 दलों के 215 सांसद थे मौजूद, वही कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित हुई मॉक संसद में राहुल गांधी ने अपने भाषण में ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने कहा- हम आपको बचने नहीं देंगे, मैं उन लोगों को भी संबोधित करना चाहता हूं जिन्होंने भारत संघ पर यह हमला किया, ज्ञानेश कुमार सिर्फ एक हिस्सा हैं, ऐसे और भी कई लोग हैं,  हम जानते हैं कि वे कौन हैं, और हम उन्हें अच्छी तरह समझते हैं, यह आपके लिए एक चेतावनी है, हालात बदल रहे हैं, कृपया इस चेतावनी को सुनें और समझें कि यह एक नया राजनीतिक हथियार है जो हमारे बगीचे में बैठा है, और यदि आप इसी रास्ते पर चलते रहे तो यह हथियार आपको बहुत नुकसान पहुंचाएगा,  मैं यह बात प्रेम और स्नेह से कह रहा हूं, हम बुरे या दुष्ट लोग नहीं हैं, लेकिन हम संविधान और अपनी जनता की आवाज की रक्षा करेंगे, मैं इस प्रस्ताव का पूरी तरह से समर्थन करता हूं कि ज्ञानेश कुमार पर न केवल महाभियोग चलाया जाए बल्कि उन पर राजद्रोह का मुकदमा भी चलाया जाए ताकि न्याय मिल सके, राहुल गांधी ने कहा- SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए, इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal