PoliTalks News
बड़ी खबर

राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट, अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगी राहत- CM भजनलाल शर्मा

08 फ़रवरी 2024
साझा करें:
राजस्थान के सपने को साकार करने वाला है बजट, अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगी राहत- CM भजनलाल शर्मा

Rajasthan budget: राजस्थान विधानसभा में आज वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा लेखानुदान बजट पेश किया गया. इस लेखानुदान बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने लेखानुदान बजट 2024-25 प्रस्तुत किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लेखानुदान बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार महिलाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं कार्मिकों सहित सभी वर्गों को बड़ी सौगातें दी गई हैं. इसमें आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं. यह भी पढ़ें: ‘भाजपा सरकार का यह बजट भ्रम पैदा करने वाला है’, पायलट … Read more

Rajasthan budget: राजस्थान विधानसभा में आज वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा लेखानुदान बजट पेश किया गया. इस लेखानुदान बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन की आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने लेखानुदान बजट 2024-25 प्रस्तुत किया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लेखानुदान बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार महिलाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं कार्मिकों सहित सभी वर्गों को बड़ी सौगातें दी गई हैं. इसमें आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘भाजपा सरकार का यह बजट भ्रम पैदा करने वाला है’, पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट राज्य सरकार के सुराज संकल्प के सपने को साकार करने वाला और प्रदेश को विकास एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाला साबित होगा. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका कल्याण’ को केंद्र में रखते हुए इस बजट में अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर राहत देने की ठोस पहल की गई है.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हमने संकल्प पत्र को राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया है. संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में यह लेखानुदान महत्वपूर्ण है. यह लेखानुदान सरकार के लिए चुनौती भरा भी रहा क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार के फैसलों से प्रदेश पर कर्ज भार बढ़कर दोगुना हो गया है. हमारी सरकार सूझ-बूझ, दूरदर्शिता और कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक प्रगति की नई इबारत लिखेगी.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal