PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

युवाओं के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर भड़के रिजिजू, कहा- छात्रों के भविष्य वाले बिल पर भी नहीं होने दे रहे चर्चा

27 जुलाई 2026
साझा करें:
युवाओं के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर भड़के रिजिजू, कहा- छात्रों के भविष्य वाले बिल पर भी नहीं होने दे रहे चर्चा

Kiren Rijiju I Mallikarjun Kharge I Rahul Gandhi I Akhilesh Yadav I Bjp I Congress I Samajwadi Party I Loksabha I Rajyasabha I Paperleak I Politalks News I Bjp Cabinet I Breaking News I 

संसद के दोनों सत्रों की कार्यवाही आज भी विपक्ष के हंगामें का भेट चढी, संसद के दोनों सदनों में आज चर्चा के लिए पेश हुआ पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026, लेकिन विपक्ष के हंगामें के चलते दोनों ही सदनों में इस बिल को लेकर नहीं हो पाई चर्चा, सदन में विपक्ष के लगातार हंगामें को लेकर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लोकसभा में रिजिजू ने कहा- सभी सदस्य आए हैं तैयारी के साथ और विपक्ष के कई सदस्यों ने भी पेश किए हैं संशोधन, यह है एक महत्वपूर्ण विधेयक जो बच्चों, युवाओं और छात्रों के जीवन के लिए है बहुत ज़रूरी, फिर भी कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी जानबूझकर इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में डाल रहे हैं बाधा, कांग्रेस पार्टी को एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में लेना चाहिए भाग, जिसका उद्देश्य है हमारे युवाओं और छात्रों के जीवन को बेहतर बनाना, वहीं राज्यसभा में रिजिजू ने कहा- खरगे जैसे वरिष्ठ नेता हैं यहां मौजूद, आज सुबह मुझे बहुत उम्मीद थी कि खरगे कम से कम अपने कांग्रेस सांसदों को देंगे सलाह, वे लंबे समय से NEET पेपर लीक और हमारे छात्रों के भविष्य पर चर्चा करने की ज़रूरत पर देते रहे हैं ज़ोर, हम लेकर आए हैं एक बहुत महत्वपूर्ण बिल पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026, हमने कल और आज सुबह भी कांग्रेस से की अपील, फिर भी वे सहयोग करने को नहीं हैं तैयार, बाहर कांग्रेस के सदस्य दावा करते हैं कि उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा, यहां हम उनसे चर्चा में भाग लेने का ईमानदारी से कर रहे हैं  अनुरोध लेकिन वे ऐसा करने से कर रहे हैं इनकार, यह है कैसा रवैया? हम आपसे विनम्रतापूर्वक बोलने का कर रहे हैं अनुरोध, फिर भी आप कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ने दे रहे, देश का युवा देख रहा है सब, हर कोई इस बिल पर सुनना चाहता है चर्चा,  हमने लोकसभा के लिए वक्ताओं की सूची सौंप दी है पहले ही, फिर भी आपके कांग्रेस सदस्य वहां भी कर रहे हैं हंगामा, यह नहीं है सही, अगर आप इसी तरह करते रहे व्यवहार तो आपको जनता को देना होगा जवाब  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal