तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, सांसद अभिषेक बनर्जी ने पत्र लिखकर पार्टी सांसदों से जुड़े मुद्दों पर जताई चिंता, इसके साथ ही बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की याचिकाओं पर तुरंत कार्रवाई करने की उठाई मांग, अपने पत्र में बनर्जी ने स्पीकर बिरला से अनुरोध किया कि बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने से जुड़ी याचिकाओं पर तुरंत की जाए सुनवाई, सांसद बनर्जी ने पत्र में लिखा- चूंकि हर याचिका किसी एक सदस्य की सदस्यता रद्द करने से है जुड़ी और इसके लिए तथ्यों और लागू कानूनों के आधार पर स्वतंत्र रूप से फैसला करने की है ज़रूरत, इसलिए मेरा अनुरोध है कि सभी बीस याचिकाओं पर हो अलग-अलग सुनवाई और किया जाए फैसला, इसके साथ ही प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार, सभी संबंधित पक्षों और उनके कानूनी प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा और प्रभावी मौका दिया जाए
अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, बागी सांसदों को लेकर की ये बडी मांग

Abhishek Banerjee I Om Birla I Spikar Birla I Loksabha I Tmc I Bengal Politics I Bengal News I Political News I Politalks News I Breaking News I










