राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित OMR घोटाले को लेकर नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर बोला बड़ा हमला, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में सामने आया कथित ओएमआर घोटाला केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के सपनों और भविष्य पर है सीधा हमला, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वर्ष 2018 की तीन भर्तियों में कथित रूप से करोड़ों रुपये लेकर फर्जी चयन, अंकों में हेरफेर और अयोग्य अभ्यर्थियों को चयनित किए जाने के आरोप पूरे भर्ती तंत्र की विश्वसनीयता पर खड़े करते हैं गंभीर सवाल, मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूँ कि इस पूरे प्रकरण में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों, संबंधित कंपनी के जिम्मेदार लोगों तथा इस घोटाले में शामिल पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, सांसद हनुमेन बेनीवाल ने आगे कहा- साथ ही जिन भर्तियों में गड़बड़ी हुई है, उनकी व्यापक समीक्षा कर पात्र और मेहनती अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए, एसओजी यदि इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के गहन जांच करे, तो पर्दे के पीछे बैठे कई बड़े मगरमच्छ भी बेनकाब हो सकते हैं, युवाओं का विश्वास तभी लौटेगा, जब दोषियों को उनके पद और प्रभाव की परवाह किए बिना कानून के कठघरे में किया जाएगा खड़ा
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में OMR घोटाला! सांसद हनुमान बेनीवाल ने कर दी बड़ी मांग

राजस्थान OMR घोटाले पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला, बोले- लाखों युवाओं के भविष्य से हुआ सबसे बड़ा खिलवाड़








