PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

फिर होगा जंतर-मंतर पर आंदोलन! CJP ने मोदी सरकार को दी बड़ी चेतावनी, सौरव दास ने कही ये बड़ी बात

27 जुलाई 2026
साझा करें:
फिर होगा जंतर-मंतर पर आंदोलन! CJP ने मोदी सरकार को दी बड़ी चेतावनी, सौरव दास ने कही ये बड़ी बात

Saurav Das I Abhijeet Dipke I Ashutosh Ranka I Kapil Sibbal I Cockroach Janta Party I Cjp I Cjp Protest I Modi Sarkar I Modi Cabinet I Bjp Government I Politalks News I Breaking News I

कॉकरोच जनता पार्टी ने केद्र सरकार को फिर से आंदोलन की दी चेतावनी, आज शाम कपिल सिब्बल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- सरकार ने आंदोलन खत्म होने के बाद छात्रों को निशाना बनाना कर दिया है शुरू, बिहार-पश्चिम बंगाल, असम और दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों पर एफआईआर, गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई है  जारी, सौरव दास ने सरकार से सभी मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए कहा- यदि छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो सीजेपी  दोबारा जंतर-मंतर पर शुरू करेगी आंदोलन, दिल्ली में 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुए समझौते का सरकार नहीं कर रही है पालन, वहीं कपिल सिब्बल ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा- एक वेबसाइट के जरिए प्रभावित छात्रों को जोड़ा जाएगा वकीलों से, इसके साथ ही  सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को टैग कर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- समझौते में आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई न करने का दिया गया था आश्वासन, लेकिन इसके बावजूद बिहार और पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में छात्रों की हुई है गिरफ्तारी, जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर की जा रही है  निगरानी और उनका किया जा रहा है उत्पीड़न, यदि पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो संगठन दोबारा जंतर-मंतर पर शुरू करेगा आंदोलन 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal