लखीमपुर कांड पर CM गहलोत का हमला- देश को हिला दिया, मोदी-योगी को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ

लखीमपुर कांड पर CM गहलोत का हमला

Politalks.News/Rajasthan. लखीमपुर खीरी कांड में कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी कर मामले में मंत्री पुत्र की गिरफ्तार और विपक्ष को लखीमपुर जाने से रोकने को लेकर यूपी सरकार को घेरा है. सीएम गहलोत ने बयान जारी कर रहा कि ‘लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है’. सीएम गहलोत ने आरोपी मंत्री पुत्र को गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है. साथ ही योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस नेताओं और विपक्षियों को लखीमपुर जाने से रोकने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. … Read more

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने भरी हुंकार- ‘सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम’

सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव सूबे के तमाम राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है. प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता में वापसी के सपने संजोए बैठी है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापसी के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं. अखिलेश यादव पहले ही चुनावी हूंकार भर चुके हैं और 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा ठोक चुके हैं. तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी अब विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय नजर आ रही है. मायावती सत्ता में वापसी की पूरी आस लगाकर बैठी है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इसकी आस कम ही लगती है. हालांकि मायावती चुनाव के लिए हुंकार भर चुकी है और भिन्न … Read more

लखीमपुर मामले में माहौल बना बाजी मार गई प्रियंका, चूके अखिलेश तो डैमेज के बावजूद भाजपा खुश!

कांग्रेस को मिली 'संजीवनी', क्या मिलेंगे वोट भी?

Politalks.News/Uttarpradesh. लखीमपुर की घटना ने उत्तरप्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख विपक्षी दल इसका सियासी फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं. घटना के तुरंत बाद सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर हमलावर दिखाई दिए लेकिन जहां तक सियासी बढ़त बात है तो निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी ने इसमें बाजी मार ली. लखीमपुर खीरी में रविवार को भाजपा नेताओं के काफिल की कार से किसानों के कुचले जाने और फिर हिंसा में 4 अन्य लोगों के मारे जाने के मुद्दे को कांग्रेस हथियार बनाया है. यही नहीं इस मामले ने अब तक कमजोर दिख रही कांग्रेस को एक तरह … Read more

किसी को घमंड हो जाए कि मैं अंतिम समय तक सत्ता में रहूंगा, यह गलत है- चर्चाओं में पायलट का बयान

कंधा योगी का निशाने पर गहलोत- पायलट

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार जारी है. श्राद्ध पक्ष का आज आखिरी दिन है, अब नवरात्र में कुछ अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच सियासी बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां कह चुके हैं कि अगली सरकार भी उनकी होगी और अगले 15-20 साल उन्हें कुछ होने वाला नहीं है. वहीं सीएम गहलोत के इस बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बिना नाम लिए इशारों में जवाब दे दिया है. सचिन पायलट ने टोंक दौरे के दौरान कहा कि, ‘पद पर बैठा व्यक्ति भी इंसान है. हमेशा कोई पद पर रहता भी नहीं है. यह … Read more

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार, बोले- हमने 3 करोड़ परिवारों को बनाया लखपति

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का समय शेष बचा है. देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर बीजेपी की ओर से लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए महोत्सव में शामिल होने के लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और साथ ही एक होम वर्क भी दिया. इस होम वर्क के लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से दिवाली पर अयोध्या में साढ़े सात लाख दिए जलाये जाने का भी आह्वान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. इसके बाद 75 हजार लाभार्थियों को … Read more

लखीमपुर पर गहलोत ‘आगबबूला’- दिनदहाड़े हुई घटना ने देश को हिला दिया, कब अरेस्ट होंगे आरोपी

...आज देश खतरे में है- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. उत्तप्रदेश के लखीमपुर कांड के बाद कांग्रेस हमलावर है. केन्द्रीय मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी और प्रियंका गांधी की हिरासत को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. राजस्थान कांग्रेस की ओर से जयपुर में मौन जुलूस निकाला गया इसके बाद पीसीसी में एक आक्रोश सभा हुई. इस सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए RSS और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘मोदी जी संविधान की शपथ लेते हैं और फिर धज्जियां उडा़ते हैं. देश का लोकतंत्र खतरे में है’. सीएम गहलोत ने कहा कि ‘कांग्रेस और भारत का डीएनए एक है’. सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी की हिरासत और लखीमपुर … Read more

प्रियंका ने पूछा- मैं 30 घंटे से हिरासत में, कब गिरफ्तार होगा मंत्री पुत्र? तो अखिलेश ने भी कसा तंज

कब गिरफ्तार होगा अन्नदाता को कुचलने वाला?- प्रियंका

Politalks.News/Uttarpradesh.  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की हत्या के बाद पर राजनीति उबाल मार रही है. कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी समेत लगभग सभी विपक्षी दल राज्य और केंद्र की सरकार पर हमलावर है. घटना भले ही लखीमपुर खीरी में हुई, लेकिन असर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक है. क्योंकि यहां चार किसानों समेत 9लोगो की मौत हुई है. हाउस अरेस्ट AICC की महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा कि, ‘मैं 30 घंटे से हिरासत में हूं, लेकिन कब गिरफ्तार होगा मंत्री पुत्र? साथ ही लखनऊ दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से लखीमपुर आने का आग्रह किया है. साथ ही उनके सहयोगी ने बताया कि प्रियंका … Read more

योगी का अब्बाजान के बाद अब बबुआ पर वार, सत्ता माफिया को सौंप 12 बजे सोकर उठते थे बबुआ

योगी का अब्बाजान के बाद अब बबुआ पर वार

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास आता जा रहा है राजनीतिक दलों में सियासी बयानबाजी का दौर चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी के लिए ये चुनाव बहुत अहम है. तो वहीं कांग्रेस सहित बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने की जुगत में लगा है. विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गलत लोग चुने जाते हैं तब गरीबों का राशन सैफई खानदान के पास पहुंच जाता है. योगी ने कहा कि हमारी सरकार अन्य … Read more

मनीष हत्याकांड से दहली यूपी की सियासत, अखिलेश-प्रियंका ने घेरा तो CM योगी- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

मनीष हत्याकांड से दहली यूपी की सियासत

Politalks.News/Uttarpradesh. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि पुलिस की मारपीट से मनीष की मौत हुई है. इस केस में दो बड़े मोड़ आए हैं. पहला ये कि कानपुर प्रशासन ने तड़के मनीष का अंतिम संस्कार करा दिया है. इस पर प्रशासन का कहना है कि ये कदम परिवार की सहमति से उठाया गया है. दूसरा एक दिन पहले ही गोरखपुर के DM और SSP का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मनीष की पत्नी को धमकी भरे अंदाज में केस दर्ज न कराने की सलाह दे रहे हैं. … Read more

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत! शिवपाल ने अखिलेश को दी 11 अक्टूबर की डेडलाइन, वरना…

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनाना तय कर लिया है. सभी राजनीतिक दल गठबंधन की राजनीति को अंतिम दौरे पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. एक ओर जहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही एलान कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी सूबे की छोटी पार्टियों से गठबंधन करेगी. तो वहीं  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत … Read more