बाबा मुख्यमंत्री को दो ही चीजें पसंद, ‘एक बुल और दूसरा बुलडोजर’- अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है. आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बहुत अहम है. फतेह हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत की. इसे अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. अपनी ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक भीड़ बता रही है कि आने वाला समय सपा का है. वहीं अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता बीजेपी के खिलाफ इतने … Read more

यूपी फतह के लिए भाजपा ने तय किया 100 दिन का ‘महाएजेंडा’, विपक्षी भी अपने-अपने रथ लेकर हैं तैयार

भाजपा ने तय किया 100 दिन का 'महाएजेंडा'

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में अब 5 महीने से भी कम का समय बचा है और पिछली बार वाली जीत को दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे घोड़े खोल रखे हैं. अब भाजपा अपने चुनावी एजेंडे के तहत 100 दिनों के अंदर 100 प्रोग्राम करने की तैयारी में है. मतदाताओं से जुड़ने के लिए पार्टी के 100 दिनों के इस कार्यक्रम पर आखिरी दौर की वार्ता के लिए मंगलवार को दिल्ली में रणनीतिक बैठक भी बुलाई गई. भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, संगठन महासचिव सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बीएल … Read more

अखिलेश का BJP पर प्रहार- यूपी में जंगलराज सो रही है सरकार, दोषियों को समन के बजाय दे रहे गुलदस्ता

अखिलेश का BJP पर प्रहार

Politalks.News/UttarPradesh. लखीमपुर खीरी हिंसा ने उत्तरप्रदेश की राजनीति को एक अलग ही मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. जहां इस पूरे मामले ने विपक्ष को केंद्र और योगी सरकार को चारों तरफ से घेरने का मौका दे दिया है. तो वहीं विपक्षी दल इस मौके पर अपनी सियासी रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे. हालांकि हिंसा के सातवें दिन मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया. पुलिस द्वारा दिए गए टाइम से दो घंटे पहले ही आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया. वहीं इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख … Read more

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने भरी हुंकार- ‘सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम’

सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव सूबे के तमाम राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है. प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता में वापसी के सपने संजोए बैठी है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापसी के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं. अखिलेश यादव पहले ही चुनावी हूंकार भर चुके हैं और 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा ठोक चुके हैं. तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी अब विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय नजर आ रही है. मायावती सत्ता में वापसी की पूरी आस लगाकर बैठी है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इसकी आस कम ही लगती है. हालांकि मायावती चुनाव के लिए हुंकार भर चुकी है और भिन्न … Read more

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार, बोले- हमने 3 करोड़ परिवारों को बनाया लखपति

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का समय शेष बचा है. देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर बीजेपी की ओर से लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए महोत्सव में शामिल होने के लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और साथ ही एक होम वर्क भी दिया. इस होम वर्क के लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से दिवाली पर अयोध्या में साढ़े सात लाख दिए जलाये जाने का भी आह्वान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. इसके बाद 75 हजार लाभार्थियों को … Read more

चुनाव से पहले वरुण के बागी तेवर, ट्वीटर बायो से हटाया भाजपा, योगी को पत्र लिख की CBI जांच की मांग

वरुण के बागी तेवर, ट्वीटर बायो से हटाया भाजपा

Politalks.News/UttarPradesh. सियासी गलियारों में आज अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा गरम है तो फिर वो है लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मामला. बीजेपी नेता के बेटे की गाड़ी से हुए सड़क हादसे के बाद हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हो चुकी है. लखीमपुर खीरी मामले पर अब राजनीति ने एक अलग ही रूप ले लिया है. इस पुरे मामले के सामने आने के बाद पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में कथित रूप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के बायो से ‘भाजपा’ शब्द हटा लिया है. इसके साथ ही वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख इस … Read more

मनीष हत्याकांड से दहली यूपी की सियासत, अखिलेश-प्रियंका ने घेरा तो CM योगी- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

मनीष हत्याकांड से दहली यूपी की सियासत

Politalks.News/Uttarpradesh. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि पुलिस की मारपीट से मनीष की मौत हुई है. इस केस में दो बड़े मोड़ आए हैं. पहला ये कि कानपुर प्रशासन ने तड़के मनीष का अंतिम संस्कार करा दिया है. इस पर प्रशासन का कहना है कि ये कदम परिवार की सहमति से उठाया गया है. दूसरा एक दिन पहले ही गोरखपुर के DM और SSP का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मनीष की पत्नी को धमकी भरे अंदाज में केस दर्ज न कराने की सलाह दे रहे हैं. … Read more

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत! शिवपाल ने अखिलेश को दी 11 अक्टूबर की डेडलाइन, वरना…

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनाना तय कर लिया है. सभी राजनीतिक दल गठबंधन की राजनीति को अंतिम दौरे पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. एक ओर जहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही एलान कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी सूबे की छोटी पार्टियों से गठबंधन करेगी. तो वहीं  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत … Read more

यूपी चुनाव में नहीं होगा किसान आंदोलन का असर, BJP तोड़ेगी रिकॉर्ड, जीतेंगे 325-350 सीटें- योगी

योगी का धमाकेदार इंटरव्यू

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है. चुनावी रण में जीत हासिल करने, सीटों की संख्या और चुनाव के दौरान किसान आंदोलन के असर को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, ‘विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसान आंदोलन का कोई असर नहीं देखने को नहीं मिलेगा’. योगी ने ये भी कहा कि, ‘राज्य में मौजूदा बीजेपी की सरकार विधानसभा में 325 से 350 सीटों पर जीत दर्ज करेगी’. साथ ही योगी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सफाई दी है. … Read more

झूठ का डबल इंजन दौड़ाने वाले योगी अब कहां छिपाएंगे मुंह?- RBI की रिपोर्ट पर विपक्ष का हमला

झूठ का डबल इंजन दौड़ाने वाले योगी अब कहां छिपाएंगे मुंह?

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की ‘हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन द इंडियन इकोनॉमी, 2020-21‘ के सामने आने के बाद सूबे की राजनीति में भूचाल आ गया है. रिज़र्व बैंक ने पिछले सप्ताह जारी किये गए अपने हैंडबुक में ना सिर्फ यूपी बल्कि देश के सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था की स्थिति को पता चलता है. हैंडबुक के आंकड़ों के अनुसार सपा सरकार के मुकाबले योगी सरकार में प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों में कमी आई है. जिसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव सूबे की योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं. मायावती ने जहां भाजपा के विकास के दावे हवा-हवाई और जुमलेबाजी बताया तो … Read more