शिव सेना ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को दिया “राम” का वास्ता, नहीं तो अन्य विकल्प भी हैं खुले

Sanjay Raut

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में राजनीतिक दंगल के बीच अब सरकार बनाने के लिए शिवसेना भाजपा को राम का वास्ता दे रही है. शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि हम सत्ता के भूखे नहीं हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले ही तय हो गया था जिसका मतलब कैबिनेट पोस्ट में बराबर की हिस्सेदारी है. हम सभी राम में विश्वास रखते हैं तो राम की तरह प्राण जाए पर वचन ना जाए की नीति भी अपनानी चाहिए.

राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि गठबंधन का धर्म निभाना जरूरी है. ऐसे में हमें ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद क्यों नहीं मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बीजेपी की शिवसेना को दो टूक- नहीं मिलेगा सीएम पद

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, ‘बीजेपी को 105 सीटों के साथ सरकार बनाने के लिए कौन रोक रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा क्योंकि सरकार के लिए 145 का आंकड़ा चाहिए. अगर कोई लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है तो ऐसे नहीं चलेगा.’

सरकार बनाने में हो रही देरी पर शिवसेना सांसद ने कहा कि अगर सरकार बनने में देरी हो रही है तो हमारी गलती नहीं है. राउत ने बीजेपी को गठबंधन धर्म निभाने की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा को 50-50 फॉर्मूले को निभाना चाहिए. उन्होंने (Sanjay Raut) भाजपा की रणनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष को खत्म करने की बात हो रही थी लेकिन क्या हुआ.

इसी बीच शिवसेना के एनसीपी के साथ सरकार बनाने की उड़ रही अफवाहों पर राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि हमने अभी इस पर विचार नहीं किया है. ये काफी जल्दबाजी होगी. हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में सब संभव है. विकल्प हमेशा खुले रहते हैं जैसे अभी आपको हरियाणा में देखने को मिला है. वहाँ बीजेपी ने बिना बहुमत के ही सरकार बना ली. उन्होंने ऐसे संगठन से हाथ मिलाया जो उनके खिलाफ था.

इस तरह का बयान देकर शिवसेना ने साफ कर दिया है कि अगर भाजपा उनके साथ सत्ता में बंटवारा नहीं करती है तो उन्हें आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शरद पंवार की शरण में जाने कोई दिक्कत नहीं है. अपने मुख पत्र में शरद पंवार और उनकी लीडरशिप की तारीफों के कसीदे गढ़ उन्होंने सत्ता की कुर्सी तक जाने का सेतु भी तैयार करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: पवार से पंगा बीजेपी को पड़ सकता भारी, सरकार बनाने के सपने पर ये गठबंधन फेर सकता पानी

हालांकि शरद पंवार ने हाल में एक बयान देकर साफ किया था कि वे गठबंधन करने की बजाए विपक्ष में बैठना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन रोहित पंवार और पार्थ पंवार के सियासी भविष्य को देखते हुए ये सौदा बुरा नहीं है. वहीं भाजपा को केवल सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस की शिवसेना (Sanjay Raut) और एनसीपी के संभावित एलाइंस को मोन स्वीकृति है.

महाराष्ट्र में बीजेपी की शिवसेना को दो टूक- नहीं मिलेगा सीएम पद, 122 विधायकों के समर्थन का किया दावा

Maharashtra Shiv Sena BJP

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. बीजेपी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) की दबाव की राजनीति के सामने बीजेपी (BJP) नहीं झुकेगी. न तो बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी मानी जाएगी और न ही गृह, वित्त, पीडब्लूडी जैसे अहम मंत्रालय देने की जिद मानी जाएगी. हां अगर शिवसेना को मंजूर हो तो उपमुख्यमंत्री पद जरूर दिया जा सकता है और साथी ही केंद्र में उसकी हिस्सेदारी भी बढ़ाई जा सकती है. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shiv Sena) और बीजेपी (BJP) के बीच सरकार में भागीदारी को लेकर पेंच फंसता ही जा रहा है. एक जमाने में बिना सरकार … Read more

वीडियो खबर, विशेष रिपोर्ट: अमित शाह की रणनीति भी यहां आकर हुई फेल, शरद पवार ने किया सभी को ढेर

शरद पवार से संबंध गांठना शिवसेना के लिए इसलिए भी आसान होगा क्योंकि सभी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि शरद पवार ही एनसीपी हैं और एनसीपी का मतलब शरद पवार ही है. जबकि प्रदेश की भाजपा में देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अब जेपी नड्डा जैसे कई नाम हैं जिन्हें पार्टी के फैसलों में शामिल किया जाता है…

पूरी खबर के लिए देखें वीडियो:-

महाराष्ट्र में पवार से पंगा बीजेपी को पड़ सकता भारी, सरकार बनाने के सपने पर ये गठबंधन फेर सकता पानी

NCP

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर अपने बगावती सुर तेज कर भाजपा के सरकार बनाने के सपने को क्षीण कर दिया. अब न तो भाजपा और न ही देवेंद्र फडणवीस शिव सेना को मुख्यमंत्री का पद देने के लिए राजी हैं. अब कांग्रेस से मिलकर तो भाजपा सरकार बनाएगी नहीं और शरद पवार (NCP) के पास जाने की फडणवीस में हिम्मत है नहीं. ऐसे में भाजपा के सामने अब एक और नया एलांयस खड़ा हो गया है जो बीजेपी को महाराष्ट्र में सरकार बनाने से रोक रहा है. ये है शिवसेना-एनसीपी का सम्भावित गठबंधन. पॉलिटॉक्स के विश्वस्त सूत्रों से तो यही नतीजे सामने आ रहे हैं और शिवसेना के बगावती सुर भी इसी बात का संकेत दे रहे हैं.

दरअसल, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा महाराष्ट्र की नंबर एक पार्टी बनकर उभरी लेकिन सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं जुटा सकी. उनके पिछले चुनाव में जीती गयी सीटों में भी गिरावट देखी गई. वहीं एनसीपी के पिछले प्रदर्शन में अच्छा सुधार हुआ है लेकिन शिवसेना वहीं की वहीं है. ऐसे में स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता कम से कम भाजपा पर तो पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पा रही है. वहीं जनता की सहानुभूमि एनसीपी के मुखिया शरद पवार के साथ ज्यादा रही. यही वजह है कि NCP का न केवल वोट बैंक बढ़ा, साथ ही उनकी पार्टी ने पहले से ज्यादा सीटें भी जीतीं.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हारकर भी सिकंदर बनी NCP, हरियाणा में कांग्रेस ने जिंदा रखी आस

महाराष्ट्र के चुनावी परिणाम आते ही शिवसेना ने अपने बगावती तेवर फिर से तीखे कर दिए और शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे अपने पुत्र आदित्य ठाकरे को आधी अवधि यानि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालवाने पर अड़ गए. देवेंद्र फडणवीस पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि वे आदित्य या शिवसेना के किसी नेता को केवल डिप्टी सीएम की कुर्सी दे सकते हैं. ऐसे में वे सीएम कुर्सी को साझा करने के मूड में बिलकुल नहीं हैं. वहीं अगर बीजेपी शिवसेना के सामने झुकती है तो सरकार तो बन जाएगी लेकिन उन्हें शुरुआती ढाई साल पहले आदित्य-उद्दव ठाकरे व शिवसेना के नखरे सहने होंगे और आखिरी ढाई भी शिवसेना उनके कामों में दखल देती रहेगी.

भाजपा शिवेसना की बात मानने के मूड में तो दिख नहीं रही और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का विकल्प बन ही नहीं सकता. तो ऐसे में अब केवल शरद पवार एक मात्र विकल्प है, लेकिन पिछले चुनावों के बाद NCP का रवैया भाजपा स्पष्ट तौर पर देख चुकी है जब शरद पवार ने अचानक से भाजपा को दिया समर्थन वापिस ले लिया था. इसके बाद हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा शरद पवार पर ईडी की जो कार्रवाई हुई उसके बाद तो अब फडणवीस भी किस मुंह से पवार के सामने जाकर समर्थन की मांग करेंगे. बता दें, सरकार द्वारा शरद पवार का नाम बैंक घोटाले में लाकर उन पर ईडी की कार्रवाई का दांव ही बीजेपी पर उलटा पड़ गया है. इसके बाद ही भाजपा को चारों ओर से घिर गई थी और पवार जनता की सहानुभूति जीतने में कामयाब रहे.

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में ईडी के जरिए शरद पवार को घेरने का दाव पड़ा उल्टा

लेकिन शिवसेना के पास आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने का इससे बढ़िया मौका दुबारा शायद ही मिले. अगर शिवसेना शरद पवार के पास जाकर संपर्क साधे और वहां ढाई-ढाई का फॉर्मूला चाहे तो उनका काम आसानी से बन सकता है. क्षेत्रप पार्टी होने के नाते जनता के सामने ये अच्छा विकल्प भी है. चूंकि कांग्रेस ने एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, ऐसे में उन्हें इस स्थानीय गठबंधन को समर्थन देने में कोई आपत्ति नहीं होगी.

इससे शिवसेना ही नहीं बल्कि NCP के कई काम भी सध जाएंगे. लंबे समय से भाजपा सरकार में सत्ता की भागीदारी चाह रही शिवसेना का भविष्य आदित्य ठाकरे आधे या फिर पूरे समय के लिए सत्ता की बागड़ोर संभाल सकते हैं. वहीं अगर शरद पवार चाहें तो अजित पवार या फिर उनके पोते रोहित पवार को डिप्टी सीएम या फिर 50-50 फॉर्मूले के आधार पर सीएम भी बना सकते हैं. शिवसेना को इस पर कोई नुकसान नहीं होना चाहिए.

शिवसेना का अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लगातार शरद पवार और उनकी लीडरशिप की तारीफ के साथ फडणवीस सरकार के कमजोर नेतृत्व का बखान इस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है. अगर शिवसेना को अपनी खुद की सरकार बनानी है तो उद्दव ठाकरे किसी भी सूरत में शरद पवार से पंगा नहीं लेंगे और न ही उन्हें नाराज करेंगे. अपने भाषणों में शिवसेना के किसी नेता ने शरद पवार पर सीधे तौर पर कोई आक्षेप भी कभी नहीं लगाए. शायद शिवसेना को इस बात का पहले से आभार था कि प्रदेश में ऐसे स्थिति आ सकती है, शायद इसीलिए शिवसेना ने इन परिथितियों को बरकरार रखा.

यह भी पढ़ें: ‘तेल लगाए पहलवान बन अखाड़े में कूदे थे सीएम पर बूढ़े शरद पवार ने दिया पटक’

शरद पवार से संबंध गांठना शिवसेना के लिए इसलिए भी आसान होगा क्योंकि सभी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि शरद पवार ही एनसीपी हैं और एनसीपी का मतलब शरद पवार ही है. जबकि प्रदेश की भाजपा में देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अब जेपी नड्डा जैसे कई नाम हैं जिन्हें पार्टी के फैसलों में शामिल किया जाता है.

लेकिन ये स्थिति केवल और केवल शिवसेना चाहे तो ही बन सकती है. भाजपा को समर्थन के लिए 44 विधायकों की आवश्यकता है. शिवसेना आधे विधायक जीतकर भी विश्वास से भरी है क्योंकि उन्हें पता है कि फडणवीस उनके बिना सरकार बनाने में सक्षम नहीं हैं. अब उन्हें या तो सत्ता ठाकरे परिवार से बांटनी होगी या विपक्ष में बैठना होगा. एनसीपी से गठबंधन हो जाए तो बात अलग है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है. ठाकरे परिवार का पवार परिवार से कोई बड़ा मतभेद भी नहीं है. शरद पवार का महाराष्ट्र की राजनीति में कद और उनकी साफ सुधरी छवि के तो चाहने वाले भी काफी हैं. ऐसे में शिवसेना उनपर आंख मूंदकर भरोसा कर सकती है. और ऐसे में शिवसेना को कांग्रेस का समर्थन मिलना भी तय है. महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहा ये तीसरा धड़ा निश्चित रूप से भाजपा की नींदे उड़ाने वाला है, इसमें कोई शक नहीं है.

पूनियां ने बेनिवाल को दी नसीहत, कहा- बेनीवाल अपनी पार्टी चलाने में ध्यान दें तो बेहतर होगा, पायलट को दिया धन्यवाद

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. शनिवार को राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों सेबात करते हुए हनुमान बेनीवाल के ट्वीट पर कहा कि वे गठबंधन की मर्यादा का पालन करें. पूनियां ने कहा कि बेनीवाल को पहले भी समझाया गया था कि वे अपनी पार्टी चलाने में ध्यान दें तो बेहतर होगा. बेनीवाल हमारी पार्टी के नेताओं पर बयानबाजी करना बंद करे, उन्हें एक बार और समझाया जाएगा. प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों में हाईब्रीड फॉर्मूले के सवाल पर पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही हाइब्रिड है. सतीश पूनियां ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट हाईब्रीड फॉर्मूले का विरोध करने … Read more

‘इधर निरमा वॉशिंग पाउडर का कमाल, उधर अजय चौटाला को जेल से निकाल दुष्यंत का धमाल’

Ajay Singh Chautala

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. आज देश के सोशल मीडिया पर दो नाम सबसे ज्यादा ट्रेडिंग में हैं. एक तो हैं जननायक जनता दल के प्रमुख दुष्यंत चौटाला और दूसरा नाम है अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala), जो दुष्यंत के पिता हैं. अजय सिंह एक घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. लोकसभा चुनाव-2019 के 5 महीने पहले अस्तित्व में आयी जेजेपी पार्टी जननायक जनता दल जब लोकसभा चुनाव में में उतरी, तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये पार्टी हरियाणा में तीसरी नंबर पर रह सकती है. जबकि इनेलो काफी पुरानी पार्टी थी लेकिन ‘बच्चों की पार्टी’ कही जाने वाली इस पार्टी से अच्छे अच्छों को धूल चटा दी. अब … Read more

‘घर फूंकने वाला बंदर’ बना हरियाणा में भाजपा का ‘संजीवनी देने वाला हनुमान’

BJP Ka Hanuman

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर राजनीति में जायज है. चुनावी प्रचार में राजनेताओं की एक दूसरे पर छींटाकशी आम बात है. इस दौरान कई बार मर्यादा तोड़ने वाले बयान भी सामने आ जाते हैं जो वर्तमान राजनीति में सामान्य हो चला है. इसी कड़ी में हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रभारी अनिल जैन का जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला पर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जेजेपी चीफ के लिए कहा था, “हमारे सामने जो है वो घर फूंकने वाला बंदर है” अब जैसाकि सभी जानते हैं, जेजेपी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने … Read more

हरियाणा: पॉलिटॉक्स का सटीक रहा अनुमान, दुष्यंत चौटाला बने ‘किंगमेकर’ नैना चौटाला बनेंगी डिप्टी सीएम

Naina Singh Chautala

पॉलिटॉक्स की खबर पर एक बार फिर लगी मुहर. हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पॉलिटॉक्स की खबर पर एक बार फिर मुहर लग चुकी है. अपनी पिछली खबर ”हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा! किंगमेकर की भूमिका में दुष्यंत चौटाला” में पॉलिटॉक्स ने पहले ही बता दिया था कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा बन रही है और जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में दिखेंगे. वैसा ही कुछ हरियाणा में घटित हो रहा है. यहां भाजपा जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बना रही है. साथ ही हरियाणा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला की पत्नी और दुष्यंत चौटाला की मां नैना सिंह चौटाला (Naina Singh Chautala) प्रदेश की डिप्टी सीएम … Read more