महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर क्या रही राजस्थान के नेताओं की राय

Rajasthan on Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. पिछले एक महीने से महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रहे घमासान के बाद शनिवार सुबह बीजेपी आखिर कैसे जैसे सरकार बनाने में कामयाब हो ही गई. हालांकि उनकी ये खुशी ज्यादा समय तक स्थाई न रह सकी और शाम होते होते शरद पवार ने अपने चित परिचित अंदाज में पासा पटलने वाली स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है जहां इस नाटकीय राजनीति पर फैसल आना है. इससे एक रात पहले तक शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद थी और उद्दव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे. महाराष्ट्र में हुए इस सियासी उलटफेर पर राजस्थान (Rajasthan … Read more

पीएम मोदी से मिले सतीश पूनिया, कहा- अपनी विफलताओं का दोष केंद्र सरकार पर मढ़ना कांग्रेस की आदत में शुमार

(Satish Poonia met PM Modi)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Satish Poonia met PM Modi) से शुक्रवार को संसद भवन में मुलाकात की. 30 मिनट की इस मुलाकात में पूनिया ने पीएम से राजस्थान के संगठनात्मक मुद्दों सहित प्रदेश के अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर पूनिया ने पीएम मोदी को ‘ग्रेटेस्ट स्पीचेस आॅफ वल्र्ड’ नाम की पुस्तक भेंट की जिसमें राजस्थान से संबंधित जानकारी का संग्रह है. वहां से लौटे पूनिया ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनने के बाद मैंने प्रधानमंत्री से मिलने का आग्रह किया था, आज का समय मिला (Satish Poonia met PM … Read more

पायलट ने दिलाया विश्वास, एमबीसी आरक्षण में नहीं होगी किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़

(Dy CM Sachin Pilot)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Dy CM Sachin Pilot) ने स्पष्ट कर दिया है कि गुर्जर सहित पांच घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जातियों के लिए आरक्षित पांच प्रतिशत एमबीसी आरक्षण कोटे में किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने का कोई प्रस्ताव सरकार का नही है. वहीं निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली भारी बढ़त पर पायलट ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन ने विपक्ष में रहते हुए जितनी मेहनत और तत्परता से काम किया, उतनी ही मेहनत से सत्ता में होने बावजूद संगठन कार्य कर रहा है, इसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने निकाय चुनावों में भारी बहुमत प्राप्त किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट … Read more

वीडियो खबर: पार्षदों की बाड़ाबंदी कांग्रेस की नहीं भाजपा की प्रवृति-पायलट

Pilot on Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सरकारी आवास पर पत्रकारों से निकाय चुनाव के परिणाम (Nikay Chunav Result) और केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में वार्ता की. निकाय ​चुनावों में पार्षदों की बाड़ाबंदी के सवाल पर पायलट ने कहा कि ये बीजेपी की प्रवृति हो सकती है. कांग्रेस के पार्षद पूरी तरह स्वतंत्र हैं और अपनी मर्जी से व्यवहार करते हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 49 में से 32 निकायों में निश्चित तौर पर कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे. पायलट ने केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों पर देशव्यापी आंदोलन करने की बात भी कही.

वीडियो खबर: कमल के फूल पर भारी हाथ का पंजा

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों में हुए चुनावों के नतीजे (Rajasthan civic election) घोषित हो गए हैं. शहरी निकाय के इन चुनावों में सत्ताधारी कांग्रेस की एक तरफा जीत दर्ज हुई है. करीब आधे निकायों में कांग्रेस अपना बोर्ड बना रही है. चुनाव नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न का माहौल दिखाई दिया. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आये.

निकाय चुनाव के नतीजे केंद्र सरकार की गलत नीतियों और बेरोजगारी का परिणाम: पायलट

Sachin Pilot PCC

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों के 2105 वार्डों के परिणामों के बाद बुधवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न का माहौल दिखाई दिया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot PCC) का पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेशभर से आये कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाते और आतिशबाजी करते नजर दिखे.

इस मौके पर पीसीसी चीफ एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा को मात्र छह निकायों में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत हासिल हुआ है. इससे शहरी क्षेत्रों में मजबूत पकड़ का भाजपा का भ्रम निकाय चुनावों के नतीजों के बाद टूट गया है. यह चुनाव परिणाम भाजपा की केंद्र सरकार की नीति, आर्थिक मंदी, गलत तरीके लागू की गई नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी का परिणाम है.

पायलट (Sachin Pilot PCC) ने कहा कि निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी और पार्टी की विचारधारा को पूर्ण बहुमत दिया है. अधिकांश निकायों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और सबसे बडा दल बनकर कांग्रेस उभरा है. 26 नवंबर को होने वाले अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेसी पार्षद, सहयोगी व निर्दलीय मिलकर अधिकांश जगह कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे.

बड़ी खबर: गहलोत ने दिए स्पष्ट निर्देश, भ्रष्टाचारी चाहे छोड़ा हो या बड़ा, किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot PCC) ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व गॉंधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा से किये गये समझौते के विरोध में 21 नवम्बर को समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस क्रम में 28 नवम्बर को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जयपुर में भी किया जाएगा. इस दौरान भाजपा की केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पीसीसी मुख्यालय से लेकर सिविल लाईन्स फाटक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और प्रधानमंत्री के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा. वहीं गांधी परिवार की एसपीजी की सुरक्षा हटाने को पायलट ने भाजपा की हीन भावना और नकारात्मक सोच से हटाया जाना बताया.

पायलट ने आगे कहा कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी, तब भी उपचुनाव एवं विधानसभा में जनता ने कांग्रेस का साथ दिया था. आज कांग्रेस सत्ता में है, तब भी जनता का साथ कांग्रेस के साथ जुडा हुआ है. यह निकाय चुनाव कांग्रेस ने सरकार और सत्ता में समन्वय बनाकर लडा. भाजपा ने सभी भावनात्मक व जज्बाती मुद्दे के साथ जनता का ध्यान केंद्रित किया लेकिन जो आशीर्वाद जनता ने विधानसभा चुनाव में दिया था उससे ज्यादा आशीर्वाद जनता ने इन निकाय चुनाव में कांग्रेस का दिया. वहीं भाजपा के नेताओं पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक झूठ और अफवाह की राजनीति करने का आरोप पायलट ने लगाया.

ईडब्ल्यूएस आरक्षण में किये गये बदलाव से निकाय चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला के सवाल पर पायलट ने कहा कि ईडब्ल्यूएस सहित अन्य काम भी सभी विभागों में हुए है. पार्टी ने निकाय चुनाव का जो घोषणा पत्र बनाया था उसको निकाय क्षेत्र के लोगों ने पसंद किया है और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आये है. वहीं राम मंदिर को भाजपा के द्वारा चुनावों में मुददा बनाये जाने के सवाल पर खुशी जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के बाद अब भाजपा की राममंदिर राजनीति पर पूर्ण विराम लग गया है. भाजपा 1990 के बाद से ही राम मंदिर पर राजनीति करती आ रही थी.

पीसीसी कार्यालय में कई मंत्री और विधायकों ने निकाय चुनाव परिणाम को लेकर पीसीसी चीफ सचिन पायलट (Sachin Pilot PCC) को फीडबैक दिया. मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, साले मोहम्मद, रमेश मीणा, सुखराम बिश्नोई, विधायक मुरारी लाल मीणा, जी आर खटाणा, रामलाल जाट, अमीन कागजी, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, इंद्राज गुर्जर, चेतन डूडी, गंगा देवी बैरवा, वेदप्रकाश सोलंकी, जाहिदा खान इस दौरान मौजूद रहे.

बड़ी खबर उपचुनाव में हार के बाद निकाय चुनावों में पिछड़ी बीजेपी, पूनियां ने लगाए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप

गौरतलब है कि निकाय चुनावों में भाजपा को प्रदेश की 49 निकायों में सिर्फ 6 निकायों में स्पष्ट मिला है. इन परिणामों के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों से मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सभी 49 निकायों में भाजपा अध्यक्ष पर के लिए नामांकन दाखिल करेगी. जरूरत पड़ी तो समान विचार वाले निर्दलीय पार्षदों का सहयोग लेकर बोर्ड बनाने की बात भी इस दौरान पूनिया ने की.

निकायों में निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड बनाने के सवाल पर पूनियां ने कहा कि प्रदेश की 49 निकायों में से 22 निकायों में निर्दलीय अहम भूमिका में है. बहुत सारे पार्षद वैचारिक रूप से भाजपा से जुडे हुए है. बोर्डों के गठन में निर्दलीय पार्षदों की अहम भूमिका रहेगी. भाजपा के स्थानीय निकाय प्रभारी इस बारे में फैसला करेंगे की किसका समर्थन कब लेना है. कुछ जगह निर्दलीयों को भी भाजपा समर्थन दे सकती है. इसके लिए भाजपा ने निकाय प्रभारी, समन्वयक और जिला अध्यक्ष को अधिकृत किया है.

बता दें, प्रदेश के कुल 49 निकायों के मंगलवार को आये नतीजों में 2105 वार्डों में से कांग्रेस के 961 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं भाजपा के 737 प्रत्याशी को विजयश्री हासिल हुई. 16 वार्डों में बसपा, तीन में माकपा और दो में एनसीपी ने कब्जा जमाया. अन्य 386 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा. इन परिणामों के अनुसार, कुल 23 निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बन रहे हैं. वहीं 6 में भाजपा का बोर्ड बनेगा. अन्य 20 निकायों में निर्दलीयों का दबदबा रहेगा और उनकी भूमिका बोर्ड बनाने में निर्णायक होगी. इन निकाय चुनावों में कांग्रेस को 8 लाख 70 हजार 315 वोट मिले. वहीं भाजपा को 786327 और निर्दलीयों को 650841 वोट मिले वहीं 36512 वोट नोटा में डाले गए.

सीएम गहलोत ने दिए स्पष्ट निर्देश, भ्रष्टाचारी चाहे छोड़ा हो या बड़ा, किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा

Anti Corruption Bureau

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली से जयपुर लौटे और सीधे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) मुख्यालय पहुंचे, जहां एक हाई लेवल समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा सरकार का सहयोग करने की अपील की. सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार अपने हिसाब से तो भ्रष्टाचार से निपट ही रही है लेकिन एसीबी के कामों में और ज्यादा पारदर्शिता आ सके, एसीबी का काम और बेहतर हो सके इसके लिए आमजन की भूमिका अहम है. आमजन का जितना सहयोग होगा एसीबी का काम उतना ही अच्छा होगा. बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पिछले कार्यकाल में भी … Read more

वीडियो खबर: राजस्थान में कांग्रेस के बनेंगे सबसे ज्यादा बोर्ड: पायलट

PoliTalks news

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस जीत को कार्यकर्ताओं, संगठन की मेहनत और राज्य सरकार के जनहितैषी फैसलों का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनहित में जो महत्वपूर्ण काम किए हैं, उससे जनता संतुष्ट है. प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अधिकांश निकायों में बहुमत देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने विकास को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से उम्मीद रखती है. उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के परिणामों ने भाजपा का भ्रम तोड दिया है.

उपचुनाव में हार के बाद निकाय चुनावों में पिछड़ी बीजेपी, पूनियां ने लगाए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप

Satish Poonia Made Allegations

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों के 2105 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए. 2105 वार्डों में से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को जहां 961 वार्डों में जीत प्राप्त हुई है तो भाजपा ने 737 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं इन निकाय चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों का भी दबदबा देखने को मिला जिन्होंने 386 सीटों पर अपना कब्जा किया. इस तरह जबकि ये बिलकुल स्पष्ट हो गया है कि पहले विधानसभा चुनाव फिर उपचुनाव और अब निकाय चुनावों में कांग्रेस का पंजा कमल के फूल पर पर भारी पड़ा है लेकिन बीजेपी (Satish Poonia Made Allegations) इसको स्वीकार करने के बजाय उल्टा इस जनादेश को कांग्रेस के खिलाफ बता रही है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में आये 49 निकायों के परिणामों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा (Satish Poonia Made Allegations) कि घोषित हुए नगर निकाय के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके भी कांग्रेस अपने पक्ष में राजस्थान की जनता को नहीं कर पाई है. पूनियां ने कहा कि निकाय चुनाव में जनादेश किसी भी सुरत में कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा है. उसका प्रत्यक्ष उदाहरण उदयपुर, बीकानेर व भरतपुर नगर निगम में जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है. पूनिया ने आगे कहा कि जनता ने जो जनादेश भाजपा को दिया है, वो हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते है.

बड़ी खबरवीडियो  खबर: राजस्थान निकाय चुनाव के परिणामों ने भाजपा का भ्रम तोड़ा: पायलट

वहीं कांग्रेस पर आरोप लगाते (Satish Poonia Made Allegations) हुये पूनियां ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से येनकेन प्रकारेण नगर निकाय का चुनाव जीतने के लिये सरकार हथकण्डे अपना रहीं थी. सबसे पहले अप्रत्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष किया और फिर जो परिसीमन 2021 में होना था, उसको अपने तरीके से 2019 में करवा लिया और अपनी सुविधा अनुसार वार्ड भी बनवा लिये. उसके बाद सरकार ने घोषणा की वो प्रत्यक्ष चुनाव करवायेंगे, लेकिन प्रत्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बाद अपनी हार नजर आने लगी साथ ही राजस्थान में बढ़ता अपराध, किसानों की कर्ज मांफी, बेरोजगारी भत्ता जैसे मुद्दे, सरकार की विफलता बनकर हावी हो जाते, तो इसलिये सरकार ने अपने ही फैसले को बदल दिया.

इसके साथ ही पूनियां ने कांग्रेस पर आरोप (Satish Poonia Made Allegations) लगाते हुए कहा कि पहले तो सरकार ने जाति और धर्म के नाम वार्डों का पुनर्सीमांकन करते हुए छोटे-छोटे वार्ड बनाए फिर सरकार की मशीनरी को अपने विधायकों और मंत्रीयों को साम, दाम, दण्ड, भेद का इस्तेमाल करके कांग्रेस को चुनाव जीताने के अभियान में लगा दिया और उसका परिणाम भी सामने आया कि जहां पर मतदाताओं की संख्या अधिक थी, वहां पर कांग्रेस पार्टी चुनाव हार गई वहीं जहां पर बहुत थोडे़ मतदाता थे, वहां पर इन्होंने सरकार के प्रभाव का इस्तेमाल करके चुनाव जीतने का प्रयास किया.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपनी विफलता को छुपाते हुए यह भी स्वीकार किया कि 1994 से अभी तक जो भी सत्ताधारी दल रहा है चाहे वो भाजपा हो या कांग्रेस, उसे निश्चित रूप से सत्ता पक्ष का फायदा हुआ है और चुनावों का नतीजा सरकार पक्ष में आता रहा है.वहीं पूनियां ने दावा करते हुए कहा कि उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर तीनों निगमों में भाजपा को बढ़त मिली है, जिससे स्पष्ट रूप से भाजपा के निगम वहां बन रहें है. (Satish Poonia Made Allegations) भरतपुर की 65 में से महज 22 सीटें जितने के बाद भी वहां बोर्ड बनाने का पूनियां ने दावा किया.