जब पूनियां ने कहा- भैरों सिंह, चतुर्वेदी और भाभड़ा ने घोंपा मेरी पीठ में छुरा, कस्वां को बताया भस्मासुर

img 20210628 wa0267

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस के साथ बीजेपी के अंदर की जबरदस्त गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है. प्रदेश भाजपा की इसी खींचतान के चलते प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के एक 22 साल पुराने एक खत ने सियासी भूचाल ला दिया है. जुलाई, 1999 में लिखा गया यह खत सतीश पूनियां ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के समय तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया को लिखा था. तीन पेज के इस लम्बे खत में सतीश पूनियां लोकसभा व विधानसभा में टिकट नहीं देने के कारण उस समय पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बीजेपी के कई बड़े दिग्गजों पर जमकर निशाना साधा था. यहां तक कि … Read more

लेबर कमिश्नर पद पर बैठे डाक सेवा के रिश्वतखोर अधिकारी के सत्ता में बड़े नेता से निकटता की चर्चाएं तेज

भाजपा ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल

Politalks.News/Rajasthan. बीते शुक्रवार रात को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते श्रम विभाग के लेबर कमिश्नर प्रतीक झांझड़िया को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत की रकम मासिक बंधी के रूप में दलालों के मार्फत श्रम विभाग के अफसरों से वसूली जा रही थी. अब लेबर कमिश्नर प्रतीक झाझड़िया और दो दलालों पर हुई एसीबी की कार्रवाई को लेकर प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं. मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार को करप्शन में डूबा हुआ बताया, तो वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है?, बात निकलेगी … Read more

पूनियां का कांग्रेस पर कटाक्ष-‘नोटिस से हिल गए, कार्रवाई हुई तो क्या होगा’

पूनियां का कांग्रेस पर कटाक्ष-'नोटिस से हिल गए, कार्रवाई हुई तो क्या होगा'

Politalks.News/Rajasthan– एक नोटिस से हिल गई कांग्रेस, कार्रवाई होगी तब क्या होगा? बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने फोन टेपिंग मामले में कांग्रेस पर कटाक्ष किया. आपातकाल की 46वीं बरसी पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूनिया मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. पूनिया ने कहा कि राजस्थान में पहली बार द्वेष की राजनीति की शुरुआत गहलोत सरकार ने की है. गजेंद्र सिंह शेखावत पर मुकदमे का कोई औचित्य ही नहीं है, सीएम गहलोत का दर्द झलक रहा है क्योंकि गजेन्द्र जी ने उनके बेटे वैभव को जोधपुर से चुनाव हराया था’, साथ ही पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को नोटिस के मामले में पूनिया ने इशारों इशारों में और भी नोटिस … Read more

‘क्या शिशुपाल से हो चुकी 99 गलतियां’?, पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा को भाजपा अनुशासन समिति का नोटिस

'क्या शिशुपाल से हो चुकी 99 गलतियां'!,

Politalks.News/Rajasthan– राजस्थान में कांग्रेस की अंतर्कलह तो जग जाहिर है साथ ही अब प्रदेश भाजपा में भी घमासान तेज हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खास सिपहसालार पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस जारी किया गया है. रोहिताश्व शर्मा ने हालही में प्रदेश नेतृत्व के बारे में बयान दिया था और कोरोनाकाल में अलवर अकेला छोड़ने का आरोप लगाया गया था. नोटिस मिलने पर रोहिताश्व की पहली प्रतिक्रिया थी- ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’. रोहिताश्व शर्मा को नोटिस जारी- वसुंधरा राजे के कैंप के स्तंभ और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को जारी नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर … Read more

पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया जुगाड़ की सरकार तो बयानवीरों को कहा- 100वीं गलती नहीं होगी माफ

97c1ad38b008b5eed955b64adcd0aebe original

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी-कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है. इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को जुगाड़ की सरकार बताते हुए कहा कि जाने कब बिखर जाए. वहीं प्रदेश भाजपा में जारी सियासी बयानबाजी को लेकर सतीश पूनियां ने कहा है कि पार्टी के अंदर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूनियां ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने हिदायत दी कि पार्टी के खिलाफ जो बयान देगा उचित कार्यवाही होगी, समझ लेना चाहिये. कोई भी अनुशासन के बाहर जाने की हरकत करेगा तो उचित कार्यवाही होगी, भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 99 गालियां बर्दाश्त … Read more

डोटासरा ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, पायलट के ट्वीटर ट्रेंड पर कहा- हर दिन कोई न कोई होता रहता है

पायलट के ट्वीटर ट्रेंड पर डोटासरा ने कहा- हर दिन कोई न कोई होता रहता है

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेसी विधायकों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और सचिन पायलट के ट्विटर पर ट्रेंडिंग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि “कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और किसी में कोई मनमुटाव नहीं है. ट्विटर पर ट्रेंड तो हर दिन किसी ना किसी का होता रहता है. मेरे जन्मदिन पर भी ट्रेंड हुआ था, रही बात पोस्टर की तो कार्यकर्ताओं को अपने मन की भावनाओं को रोकने से कोई नहीं रोक सकता. मुकेश भाकर द्वारा लगाए गए आरोपों का निस्तारण हो चुका है. ना तो किसी की पहरेदारी करवाई जा रही है और ना ही किसी का … Read more

भाजपा में जारी नेतृत्व की लड़ाई के बीच अरुण सिंह ने कही कार्रवाई की बात तो कटारिया ने बढ़ाई हलचल

भाजपा में जारी नेतृत्व की लड़ाई के बीच अरुण सिंह ने कही कार्रवाई की बात

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में चल रही सियासी खींचतान भी अब खुलकर सामने आ गई है. हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी पर प्रदेश दौरे पर आए प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि बयान देने से पहले सोचें कि इससे पार्टी का हित होगा या नुकसान. सिंह ने कहा कि किसी भी नेता और कार्यकर्ता के बयान से पार्टी को नुकसान होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मैंने प्रदेश नेतृत्व को कहा है कि बहुत हो चुका है, ऐसे नेताओं की सूची बनाओ जो बयानबाजी कर रहे हैं. हम ऐसे नेताओं को समझाएंगे … Read more

प्रभारी अरुण सिंह ने किया गुटबाजी से इंकार, पूनियां बोले- लंबी नहीं चलेगी 99 के फेर से शुरू हुई गहलोत सरकार

img 20210622 wa0018

Politalks.News/Rajasthan. दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को पहले दिन भाजपा मुख्यालय पर मोर्चा पदाधिकारियों और प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक ली. वहीं पार्टी के पाेस्टराें से वसुंधरा राजे काे हटाने के विराेध में वसुंधरा समर्थक और संगठन आमने-सामने हैं. खुलकर नाराजगी जाहिर करने वाले नेताओं काे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया चुप रहने की हिदायत दे चुके हैं, लेकिन बात नहीं बन सकी है. ऐसा माना जा रहा है कि अरुण सिंह दोनों खेमों में शांति कायम करने की भूमिका अदा करेंगे. जयपुर पहुंचते ही अरुण सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया. … Read more

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हमेशा यह भय रहता है कि कल सुबह मेरी कुर्सी रहेगी या नहीं: पूनियां का तंज

768 512 11847809 thumbnail 3x2 jjj

Politalks.News/Rajasthan. जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल में शिक्षकों द्वारा छठी कक्षा की छात्रा के साथ किये गए कुकृत्य का मामला सामने आने के बाद सूबे की गहलोत सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ खड़ी हुई है. आंतरिक कलह से जूझ रही प्रदेश सरकार के सामने बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है. प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति बढ़े रहे अपराधों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. राज्य में महिलाओं पर बढ़े रहे अपराधों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट करते … Read more

मेयर विवाद मामले में दो धड़ों में बंटी BJP बोली- लोकतंत्र का गला घोंटकर CM ने दिलाई आपातकाल की याद

लोकतंत्र का गला घोंटकर सीएम गहलोत ने दिलाई आपातकाल की याद

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन के बाद राजस्थान की गहलोत सरकार प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर है. सौम्या गुर्जर के निलंबन के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को प्रदेश भर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया. जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों के निलंबन के साथ साथ बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, लम्बित भर्तियों, एवं सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुये जमकर नारेबाजी हुई. भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया. विरोध … Read more