इस खींवसर-मंडावा उपचुनाव में हमें कांग्रेस को गहलोत मुक्त करना है: बेनीवाल

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल खींवसर उपचुनाव प्रत्याशी और अपने भाई नारायण बेनीवाल के प्रचार-प्रशार में जोर-शोर से लगे हुए हैं. चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए बेनीवाल गहलोत सरकार पर जमकर धावा बोल रहे हैं.

पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो

RCA विवाद पहुंचा कांग्रेस आलाकमान तक, सोनिया गांधी ने पायलट से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के बीच चला विवाद अब कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है. आलाकमान ने RCA चुनाव में प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई पर उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) से रिपोर्ट तलब की है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव उन्हें लड़ना था. इस … Read more

वीडियो खबर: पायलट ने गहलोत को दिया करारा जवाब- ‘2 क्यों बन सकते हैं 5 उपमुख्यमंत्री’

राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी भी तरह से प्रदेश में सचिन पायलट के बढ़ते कद को कम करने के भरकस प्रयास में लगे हुए हैं. सीएम गहलोत ने पहले मंत्री हरीश चौधरी के द्वारा एक व्यक्ति एक पद का मुद्दा उठा कर पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाना चाहा लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस पर दो टूक जवाब देते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद से लगातार खबरें आ रहीं हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाकर पायलट के अधिकार कम करना चाह रहे हैं. लेकिन चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री पद को छोड़कर पायलट हर मोर्चे पर गहलोत पर इक्कीस ही पड़े हैं.

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more

राजस्थान में 5 की जगह 11 उपमुख्यमंत्री बनाओ लेकिन बेटियों को सुरक्षा तो दो: शेखावत

जोधपुर सांसद और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा है कि राजस्थान में सरकार पांच उपमुख्यमंत्री बनाए या 11 उपमुख्यमंत्री, लेकिन कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए और हमारी बेटियों की जिंदगी सुरक्षित की जाए. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान में होने वाले मंडावा व खींवसर उपचुनाव में भाजपा और गठबंधन की जीत निश्चित है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद अपने स्थाई निवास जोधपुर पहुंचे. शनिवार सुबह जोधपुर की अजीत कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर पधारे आम लोगों की जनसुनवाई की एवं समस्याओं का निस्तारण किया. आमजन से मुलाकात … Read more

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में डूडी का RCA विवाद बना बड़ा मुद्दा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) अपनी हर चुनावी सभा में आरसीए विवाद पर जमकर बोल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस द्वारा कद्दावर जाट नेता रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के साथ किए जा रहे अन्याय के बारे में जोर शोर से पोस्ट किए जा रहे हैं. बेनीवाल दरअसल रामेश्वर डूडी के बहाने जाटलैंड कहे जाने वाले खींवसर विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में अपने भाई नारायण बेनीवाल के लिए समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे हैं. अपनी चुनावी सभाओं में एक दफा भी ऐसा नहीं हुआ जब उन्होंने डूडी का जिक्र नहीं किया हो. यहां तक की जब रामेश्वर डूडी आरसीए में पर्चा … Read more

वीडियो खबर: चिकित्सकों के बीच गहलोत को याद आए ‘मुन्ना भाई’

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शनिवार को सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) में चिकित्सकों के बीच पहुंचे. यहां सीएम गहलोत अचानक से चिकित्सकों से डॉक्टर्स पर बनी एक फिल्म का नाम पूछने लगे. तब चिकित्सकों ने फिल्म का नाम बताया ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’. दरअसल मुख्यमंत्री गांधी जयंती पर आयोजित एक प्रोग्राम में एसएमएस सभागार में चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कई बार अस्पताल परिसर में कुछ गलत प्रवृति के लोग आ जाते हैं जिनकी वजह से अव्यवस्था फैल जाती है लेकिन चिकित्सक हड़ताल जैसे कदम न उठाएं ताकि मरीजों को तकलीफ हो. वे सरकार का विरोध काली पट्टी बांधकर भी कर सकते हैं. सरकार ने आपका हर बार ध्यान रखा है और आगे भी रखती रहेगी लेकिन मरीज की जान के साथ खिलवाड़ न करने का प्रयास करते रहे. इस मौके पर उनके चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा और यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पायलट ने गहलोत पर कसा तंज- ‘राजस्थान में 5 उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं’

पायलट ने गहलोत पर कसा तंज- ‘राजस्थान में 5 उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं’

राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच की अदावत की खबरें अब आम दिनचर्या कि सी बात हो गई है. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाने के इच्छुक हैं, इस पर पायलट ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए काफी तल्ख अंदाज में कहा, ‘यदि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और किसानों की कर्ज माफी के वादे पूरे किए जा सकते हैं तो तो केवल दो ही क्यों, पांच उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाए जा सकते? यह … Read more

राजस्थान: खींवसर व मंडावा उपचुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में, 100 से ज्यादा स्टार प्रचारक करेंगे वोट अपील

राजस्थान की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंच सज चुका है और उम्मीदवार तय हो गए हैं. खींवसर और मंडावा विधानसभा सीटों पर 21 तारीख को होने वाले उपचुनाव में 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इन 12 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए 100 से अधिक स्टार प्रचारक राजस्थान की धरती पर उतरेंगे. इनमें से 80 स्टार प्रचार कांग्रेस और भाजपा के हैं. एक ओर कांग्रेस ने जहां प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं पर ज्यादा भरोसा दिखाया है, वहीं भाजपा ने बाहर के नेताओं को इसके लिए काबिल समझा. भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी … Read more

वीडियो खबर: डूडी के सवाल पर चुप्पी साध गये सीपी जोशी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बन गए. वैभव गहलोत के RCA अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) गुट के पूरे पैनल की भी जीत हुई. मुख्यमंत्री पुत्र वैभव गहलोत ने अपने प्रतिद्वंदी राम प्रकाश चौधरी को 25-6 से मात दी. इस मौके पर आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि वे युवा होने के नाते युवा क्रिकेटर्स की सोच को समझेंगे. इस मामले में उन्होंने रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) से जुड़े सभी सवालों पर चुप्पी साधे रखी.