राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में हाईब्रिड फॉर्मूले पर कहा कि जनता की भलाई की सोच को लेकर ही ये निर्णय लिया है. गहलोत ने कहा कि जिस तरह का माहौल मोदीजी ने देश में फैला रखा है, उस खाई को पाटने के लिए ऐसा किया है. हमें उम्मीद है कि दो उप चुनाव के साथ निकाय चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी.
Sachin Pilot
Sachin Pilot news and updates, Sachin Pilot Photos and Images, Sachin Pilot videos, Sachin Pilot stories, Sachin Pilot News Headlines, Sachin Pilot news related to Politics in India, Sachin Pilot in Indian Politics | Politalks
मंडावा में रीटा का राजनीतिक भविष्य दाव पर, वहीं सुशीला सिंगड़ा की भी अग्निपरीक्षा
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के खींवसर और मंडावा में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है, मोहरे भी पूरी तरह टकराने के लिए तैयार हैं. बात करें मंडावा की तो यहां भाजपा ने कांग्रेस की आपसी फूट का फायदा उठाने के लिए अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोले और नामांकन भरने से डेढ़ घंटे पहले भाजपा में शामिल हुई और कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदार रह चुकी सुशीला सिगरा (Sushila Sigra) को टिकट थमा दिया. इस सियासी दांव के पीछे भाजपा की रणनीति ये रही कि कांग्रेस ने मंडावा में रीटा चौधरी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है जिनकी सुशीला सिगरा से … Read more
गहलोत के फैसले का पायलट ने किया खुलकर विरोध, पूनिया ने कहा- जनता के साथ विश्वासघात
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा लिये गए निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिये हाईब्रिड फॉर्मूला लागू करने के फैसले का अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है. खुद गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है. मीडिया के पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा कि मैनें भी यह निर्णय अखबार में पढा है. जहां तक प्रत्यक्ष से बदलकर अप्रत्यक्ष चुनाव कराने की बात थी वहां तक तो सही था, पर यह जो नया निर्णय शहरी विकास मंत्रालय का आया है यह सही नहीं है, मैं इससे सहमत नहीं हूं. … Read more
गहलोत सरकार का एक ओर चौंकाने वाला फैसला, जयपुर, कोटा और जोधपुर में अब होंगे दो-दो निगम और महापौर
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर पिछले चार दिन में एक के बाद एक तीन बड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है. पहले प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर यू टर्न लेते हुए अप्रत्यक्ष चुनाव का फैसला, फिर हाईब्रिड फैसले द्वारा पार्षद का चुनाव लडे बिना या हारे हुए प्रत्याशी का सीधे मेयर या नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब राज्य सरकार ने एक और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर की घोषणा कर दी है. इनमें जयपुर में पहला हेरिटेज निगम कहलाएगा, जबकि दूसरा ग्रेटर जयपुर … Read more
खींवसर-मंडावा में बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी का कांग्रेस को मिल सकता है फायदा
खींवसर (Khivansar) और मंडावा (Mandawa) उपचुनाव में बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी का बड़ा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है और बीजेपी की जीत की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पार्टी ने गैर भाजपा विचारों वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. खींवसर में भाजपा ने हनुमान बेनीवाल से गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए सीट खाली छोड़ी जिस पर नारायण बेनीवाल चुनाव लड़ रहे है तो वहीं मंडावा में पार्टी ने कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुई सुशीला सिंगड़ा को टिकट दे दिया, जिससे भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है. … Read more
वीडियो खबर: उप चुनाव के बाद राजस्थान में बनेगा नया सीएम
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा कि खींवसर और मंडावा की जनता हमारे साथ है. दोनों सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव कांग्रेस पार्टी हार रही है. बेनीवाल ने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस की हार के साथ ही राजस्थान में नया मुख्यमंत्री बनने वाला है.
निकाय प्रमुखों के चुनाव पर उठे विरोध पर बोले धारीवाल- कोई नये नियम नहीं बनाए, 9 महीने पहले सार्वजनिक कर दी थी जानकारी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा स्थानीय निकायों में अध्यक्ष, सभापति और महापौर के चुनाव में हाईब्रिड फॉर्मूले को लागू करने के एक दिन बाद ही खुद गहलोत सरकार के मंत्री और विधायकों द्वारा इस फैसले के विरोध करने पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल (Dhariwal) ने कहा कि सवाल तो तब उठना चाहिए जब नए नियम बनाए हों, वर्ष 2009 में जो नियम थे वही इस बार लागू हैं. हमने नौ माह पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी थी, लेकिन बहुत से लोगों ने नियम ही नहीं पढ़े, इसलिए अब वो चर्चा कर रहे हैं. बता दें, निकाय प्रमुखाें के चुनाव के तरीके में किए गए बदलाव … Read more
मुख्यमंत्री गहलोत ने मुम्बई में साधा RSS और मोदी सरकार पर जमकर निशाना
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को मुम्बई में पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर जमकर निशान साधा. सीएम गहलोत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि यह चुनाव भावनात्मक रूप से जीता गया चुनाव था. देश में अर्थव्यस्था की हालत बहुत खराब है, खुद वित्तमंत्री निर्मला निर्मला सीतारमण के पति ने इस बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना की है. गहलोत ने कहा केन्द्र सरकार को मनमोहन सिंह जी की अर्थशास्त्र नीतियों को अपनाना चाहिए नहीं तो देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली जायेगी. मुख्यमंत्री गहलोत ने … Read more
बेनीवाल की गहलोत को चुनौती- कांग्रेस दोनों उपचुनाव हारी तो वे इस्तीफा दें, जीती तो मैं दे दूंगा सांसद पद से इस्तीफा
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. झुंझुनू जिले की मंडावा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिंगडा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में मंडावा व खींवसर दोनों सीट जीतकर मुख्यमंत्री गहलोत की विदाई कर देंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को ‘राजनीति का जादूगर’ कहा जाता है लेकिन भाजपा व रालोपा ने मिलकर जिस तरह उनके पुत्र वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव में हराया, उसी तरह इस उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर ये खिताब गहलोत से छीन लेंगे.
वहीं मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने अशोक गहलोत को चुनौती देते हुए कहा कि वे इस बात की घोषणा करे कि कांग्रेस अगर दोनों उपचुनाव हारी तो गहलोत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. बेनीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि खींवसर में रालोपा और मंडावा में बीजेपी नहीं जीती तो वे सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे.