गहलोत एक बार बाड़ाबंदी खोल दें तो 10 से 15 विधायक वहां से आ जाएंगे यहां- पायलट खेमे के दावा

पायलट खेमे के दावा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच गहलोत व पायलट खेमे में जबरदस्त बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. सोमवार सुबह गहलोत खेमे के विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पायलट खेमे से 3 विधायक अगले 48 घंटे में यहां आने वाले हैं. सुरजेवाला के इस बयान के बाद सियासी हलकों में जबरदस्त खलबली मच गई. इसके बाद शाम होते होते पायलट खेमे ने सुरजेवाला के इस बयान पर पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें विधायक हेमाराम चौधरी ने दावा किया कि अशोक गहलोत एक बार बाड़ाबंदी खोल दें तो 10 से 15 विधायक वहां … Read more

रणनीतिकारों की चूक और उलझन में कांग्रेस

रणनीतिकारों की चूक और उलझन में कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अशोक गहलोत सरकार के रणनीतिकारों की जल्दबाजी के कारण सियासी संकट के समय बाजी पूरी तरह उलझ गई. भले ही मुख्यमंत्री गहलोत संख्या बल के हिसाब से मजबूत हैं, लेकिन रणनीति के तौर पर पायलट ज्यादा मजबूत साबित हो रहे हैं. इसे समझना बहुत जरूरी है, कि घटनाक्रम की शुरूआत में हुआ क्या जिसके कारण यह सियासी घमासान 17 दिन चल गया और अभी कितने दिन चलेगा, कुछ कह नहीं सकते. लेकिन एक बात तो साफ हो चुकी है कि गहलोत सरकार के वो सारे दाव जो बहुत मजबूत नजर आ रहे थे, एक के बाद एक कमजोर पड़ते गए. दरअसल, … Read more

बसपा ने व्हिप जारी कर बढ़ाई गहलोत सरकार की मुश्किलें, गुढ़ा ने कहा हम नहीं मानते व्हिप को

Img 20200727 Wa0050

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पल पल बदलते सियासी समीकरण के बीच एक नया राजनीतिक मोड़ आ गया है. बीते दिन रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपने सभी छ‍ह विधायकों को व्हिप जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें ओर बढ़ा दी हैं. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने व्हिप जारी करते हुए पार्टी के सभी 6 विधायकों को निर्देश दिया है कि अगर गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है, तो वो कांग्रेस के खिलाफ अपना वोट दें. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सभी 6 विधायकों को नोटिस जारी कर ये भी बताया है कि चूंकि बीएसपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और दसवीं अनुसूची … Read more

राजस्थान में राजभवन के बाहर नहीं होगा कांग्रेस का हल्ला बोल, गवर्नर की सुरक्षा हमारा दायित्व- कांग्रेस

Ashok Gehlot Pc

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस द्वारा आज देशभर के राजभवनों के बाहर लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ आंदोलन किया जाएगा. लेकिन राजस्थान में कांग्रेस ने रविवार शाम अचानक राजभवन के बाहर होने वाले आंदोलन के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया. प्रदेश में आज राजभवन के बाहर कांग्रेस का कोई प्रदर्शन नहीं होगा, हालांकि देशभर के राजभवनों के बाहर यथावत प्रदर्शन किए जाएंगे. गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों द्वारा राजभवन में की गई नारेबाजी व धरने को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र ने गहरी नाराजगी जताई थी. इसके साथ ही खुद की सुरक्षा को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे. सोमवार को राजभवन के बाहर … Read more

देशभर में कांग्रेस के विग्रह के जिम्मेदार होंगे गहलोत, कांग्रेस के बहादुर शाह जफर भी होंगे साबित- पूनियां

Fairmount11 1594708929

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले 2 सप्ताह से अधिक समय से चल रहा सियासी संकट यूं ही बरकरार है. सत्ता संकट के इस समय में सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप के शब्दबाण भी एक दूसरे पर जमकर चलाए जा रहे है. रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर शब्दरूपी प्रहार किए. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के अन्दर चल रहे अन्तर्कलह एवं विग्रह के कारक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उनकी तानाशाही कार्यशैली है. सतीश पूनियां ने कहा कि कोरोना का संक्रमण प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार, उनके मंत्री एवं विधायक होटल के … Read more

मंत्री खाचरियावास और पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी हुए आमने-सामने, खूब चले शब्दबाण

Img 20200726 020043

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान और बयानबाजी के बीच परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान भरी सभा में सचिन पायलट खेमे के चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी पर जमकर निशाना साधा. खाचरियावास ने कहा कि सोलंकी को शर्म नहीं आई, जब वे बाड़ेबंदी में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. तब सोलंकी ने वहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन किया और कहा कि मैं आपका चेला हूं, दिल्ली जा रहा हूं, क्या में जाकर भी नहीं आ सकता क्या? गहलोत साहब ने पुलिसवालों से कहा इसकी आत्मा ही मर गई है तो जाने … Read more

प्रदेश की जनता को अराजकता में डालने के दोषी मुख्यमंत्री गहलोत को दे देना चाहिए इस्तीफा- बीजेपी

Img 20200725 Wa0156

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले 2 सप्ताह से चल रहे सियासी संकट को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इस दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों द्वारा राजभवन में दिए गए धरने प्रदर्शन और प्रदेशभर में शनिवार को जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने प्रदर्शन में सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि दुनियां ने देखा कल मुख्यमंत्री ने प्रदेश के संवैधानिक … Read more

‘टैंट वाले ने भी मना कर दिया कि पहले बताओ किराया कौन देगा’

सरकार के विधायकों की बीजेपी नेताओं ने ली चुटकी

PoliTalks.news/Rajasthan. पिछले करीब दो सप्ताह से चल रहा राजस्थान का सियासी घमासान बदस्तूर जारी है. एक तरफ कांग्रेस अपनी ही अंदरुनी लड़ाई लड़ रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं गवां रही है. कथित तौर पर सम्मान और प्रतिष्ठा से शुरु हुई ये लड़ाई पहले विधानसभा, उसके बाद हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. सत्ताधारी सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने पिछले 14 दिनों से अपने विधायकों को होटल की बाड़ेबंदी में रखा हुआ है और कल एकाएक सभी को लेकर राजभवन पहुंच गए और सभी धरने पर बैठ गए. यहां जमकर नारेबाजी हुई और तो और यहीं बोरिया-बिस्तर लगाने की … Read more

जंग और मोहब्बत में सबकुछ जायज है, प्यार की जंग के लिए भी बागी हुए थे पायलट, अब बारी राजनीति की…

सचिन पायलट और सारा पायलट

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति इस वक्त पूरे देश में टॉप ट्रेंड में चल रही है और सभी के मन में एक ही सवाल है की अब सचिन पायलट का अगला कदम क्या होगा. क्या सचिन पायलट वो गलती करेंगे जो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी या फिर एक नई पार्टी का गठन करके सीएम गहलोत को दे पाएंगे चुनौती? या फिर जैसा कि उन्होंने शुक्रवार को भी दोहराया कि मैं अभी कांग्रेस में ही रहकर लड़ूंगा अपने सम्मान की लड़ाई और नहीं जाऊंगा बीजेपी में. बहराल, शुक्रवार को आए हाइकोर्ट के फैसले ने सचिन पायलट के हौसले को बुलंद कर दिया है. राजस्थान की राजनीति ऐसी करवट लेगी यह तो … Read more

पायलट खेमे के विधायकों का पलटवार- कुर्सी से चिपक कर क्यों बैठे हैं? कांग्रेस की एकता के लिए छोड़ दें

पायलट खेमे के विधायक

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बीते दो सप्ताह से चल रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच की खुली लडाई अब आर-पार के मोड पर है. इस दौरान सीएम गहलोत सचिन पायलट व उनके समर्थित बागी विधायकों पर लगातार हमलावर हैं. इसी कडी में सीएम गहलोत ने बीते दिन शुक्रवार को एक बार फिर से कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर बयान दिया कि हमारे कुछ साथी जिनको बंधक बना रखा है हरियाणा में, उनको बीजेपी की देखरेख के अंदर ही बंधक बनाया हुआ है, सबको मालूम है. इतने दिन हो गए, वो भी हो सकता है कि वहां से छूटना चाहते हों, वो हमारे अपने साथी हैं. वहां पर … Read more