बीजेपी में जाकर 45 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं क्या पायलट, स्टार को रखना चाहिए धैर्य- मार्ग्रेट अल्वा

Img 20200720 012236

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राजस्थान की पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्ग्रेट अल्वा ने सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा और पूछा कि क्या भाजपा में जाकर वह 45 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे क्या? अल्वा ने आगे कहा जब सारा देश कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है और चीन के साथ सीमा पर गतिरोध बना हुआ है, ऐसे में मुख्यमंत्री बनाए जाने की सचिन पायलट की मांग कहां तक जायज है? बीजेपी में जाकर क्या 45 साल में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे क्या पायलट मार्ग्रेट अल्वा ने कहा कि 25 साल की उम्र में सचिन पायलट कांग्रेस में … Read more

कांग्रेस के आपस के झगड़े में संजय जैन को अपराधी बनाकर बीजेपी पर आरोप मंडा जा रहा है- सतीश पूनियां

Img 20200717 Wa0107

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की सियासत में विधायकों के खरीद फरोख्त के आॅडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर बहुत तेज हो गया है. शुक्रवार सुबह कथित वायरल आॅडियो को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने भाजपा पर निशाना साधा वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग भी की. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने पलटवार करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने एक ऑडियो टेप का आज जिक्र किया. इसमें हास्यास्पद बात यह … Read more

आज की पीसी में क्यों नहीं थीं वसुंधरा राजे और कल जब राजे पर आरोप लगे तो क्यों नहीं बुलाई गई पीसी?

वसुंधरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति में जारी घमासान में कई चेहरे चर्चा का केन्द्र बन हुए हैं. मसलन, अशोक गहलोत और सचिन पायलट, गजेंद्रसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे. नाम तो और भी हैं, लेकिन राजनीति के वर्तमान समय में यही नाम खास हो गए हैं. आज सुबह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ गहलोत सरकार को अस्थिर करने की साजिश के आरोप लगाए तो बीजेपी को बहुत तकलीफ हुई. होनी भी चाहिए, अगर वो गलत महसूस कर रहे हैं तो, सो प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई गई. प्रेस वार्ता को तीन बड़े बीजेपी नेताओं ने संबाधित किया. पहले बोले प्रदेश … Read more

बकरा मंडी की तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त करना चाहते हैं बीजेपी के बेशर्म नेता- सीएम गहलोत

CM Ashok Gehlot मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पॉलिटॉक्स न्यूज. राजस्थान में बीजेपी द्वारा गहलोत सरकार गिराने की साजिश के पर्दाफाश होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी और बीजेपी के केंद्रीय नेतृृत्व को जमकर आड़े हाथ लिया. कोरोना संकट से बातचीत की शुरुआत करते हुए सीएम गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान राजनीति और दिल्ली में चल रही राजनीति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी घेर लिया. मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेताओं को बेशर्म बताते हुए कहा कि बीजेपी नेता बकरा मंडी की तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त करना चाहते हैं. राजस्थान में एमपी वाला माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है और नेता प्रतिपक्ष, उप नेता … Read more

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए हस्तक्षेप का किया अनुरोध

Img 20200507 Wa0081

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को विडियों कांफ्रेंस के जरिए राज्यपाल कलराज मिश्र से चर्चा की. कोरोना संकट में प्रदेश के हालातों पर भाजपा नेताओं की राज्यपाल मिश्र से करीब 90 मिनट तक चर्चा हुई. इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्यपाल से प्रदेश के हालातों पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कोरोना से उत्पन्न स्थिति और जनहित के मुददों पर पत्र लिखकर प्रदेश की जनता के हित में राज्य सरकार को कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्यपाल से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया राजनीतिक बयानबाज़ी के अलावा कुछ नहीं … Read more

दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव! वसुंधरा सरकार का एक और फैसला बदलने की तैयारी में गहलोत सरकार

Panchayatiraj Election

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पिछले वसुंधरा राजे सरकार का एक और बड़ा निर्णय बदलने जा रही है. गहलोत सरकार पंचायत चुनाव (Panchayatiraj Election) में दो से अधिक संतान होने पर चुनाव न लड़ पाने की बाध्यता खत्म करने पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, इसके लिए सरकार ने अयोग्यता संबंधी नियम में बदलाव करने की तैयारी भी शुरु कर दी है. कांग्रेस सरकार की पहली वर्षगांठ यानि 17 दिसम्बर को हो सकती है इसकी घोषणा. आगामी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए ये बड़ा फैसला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारियां, 25 दिसंबर से हो सकती है आचार संहिता लागू

इससे पहले पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने एक कानून लाकर दो से अधिक संतान होने पर स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayatiraj Election) में चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी. राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम-1994 की धारा 19 में संशोधन कर दो से अधिक संतान होने पर पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्यता संबंधी प्रावधान किया गया था. इसके तहत 1995 से पहले जिनके दो या दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें 1995 के पश्चात एक और बच्चा होने की स्थिति में चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया गया. हालांकि उस समय पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले का विरोध किया था.

बता दें, राज्य में अगले साल की शुरुआत में पंचायतीराज (Panchayatiraj Election) के चुनाव प्रस्तावित हैं. ग्रामीण सरकार के ये चुनाव दो या इससे अधिक चरणों में संपन्न हो सकते हैं. इसके लिए प्रदेशभर में 25 दिसम्बर के आसपास आदर्श अंचार संहित लगने की उम्मीद है. इस बार पंचायतों और पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें: गृह रक्षा विभाग में जल्दी होगी 2500 भर्ती, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

गौरतलब है कि इससे पहले भी गहलोत सरकार पिछली सरकार के कई फैसलों को बदल चुकी है. गहलोत कैबिनेट की पहली बैठक में पंचायत चुनाव में लगी 10वीं पास की शैक्षिणक बाध्यता को समाप्त कर दिया था. साथ ही सरकारी लेटर हैड से आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम हटाने पर भी मुहर लगी थी. हाल ही में गहलोत सरकार ने स्टेट हाइवे ओर निजी वाहनों पर टोल टैक्स को भी फिर से लागू कर दिया जिसे वसुंधरा राजे सरकार ने चुनाव से कुछ महीनों पहले फ्री कर दिया था. इसके अलावा, मीसाबंदियों की पेंशन योजना को भी बंद कर दिया गया है. स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में सावरकर के आगे से वीर शब्द हटाने के जैसे और भी बदलाव पहले ही किया जा चुके हैं. (Panchayatiraj Election)

बीजेपी ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारियां, 25 दिसंबर से हो सकती है आचार संहिता लागू

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के भाजपा मुख्यालय पर इन दिनों पंचायतीराज चुनावों (Panchayat Elections) की रूपरेखा तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है. प्रदेश के 49 निकायों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है. इससे पहले, नवंबर में हुए प्रदेश की 49 में से भाजपा महज 12 निकायों में बोर्ड बना पायी थी. पहले उपचुनाव और उसके बाद निकाय चुनावों में जिस तरह से भाजपा का जनाधार घटा है, उससे कहीं न कहीं पार्टी चितिंत है. यही वजह है कि बगैर समय गवाए पार्टी के तमाम पदाधिकारी एक के बाद बैठकें कर पंचायत चुनाव की पूरजोर तैयारियों … Read more

राहुल बजाज ने बहुत ही जिंदादिली से अपनी बात रखी, वरना सभी उद्यमियों के मुंह पर ताले लगे हुए थे: मुख्यमंत्री गहलोत

(Chief Minister Gehlot)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Gehlot) ने मंगलवार को जयपुर के अंबर भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया. इसके बाद सीएम गहलोत ने राजस्थान खादी संघ की ओर से आयोजित खादी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. खादी ग्रामोद्योग संघ के इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम गहलोत ने उद्योगपति राहुल बजाज के सवाल पर कहा कि राहुल बजाज ने बहुत जिंदादिली से गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपनी बात कही. इससे मोदी सरकार की आंखे खुलेगी और यह सोच पैदा होगी कि देश किस दिशा में जा रहा है. राहुल बजाज के बोलने से लगा रहा है कि उद्यमी भी अब … Read more

हैदराबाद के बाद टोंक में हुई दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाओं पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा

(Murder After the Rape)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या (Murder After the Rape) कर देने का मामला सामने आने के 2 दिन बाद ही राजस्थान के टोंक जिले के अलीगढ में पहली कक्षा में पढने वाली 6 साल की मासूम लडकी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई. मासूम की उसी की स्कूल ड्रेस की बेल्ट से गला घोटकर हत्या इतनी बर्बरता के साथ कि गई की उसकी दोनों आंखे निकल कर बाहर आ गई. इस घटना ने राजस्थान पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर को एक बार फिर उलट कर दिया है कि राजस्थान में है अपराधियों में विश्वास, आमजन … Read more

राजस्थान में फिर अटका मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम, 14 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हो सकती घोषणा

Cabinet Expansion

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियां एक बार फिर अटक गई हैं. जैसा की पहले माना जा रहा था कि निकाय चुनावों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) और राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी, लेकिन सूत्रों की मानें तो 14 दिसम्बर को सोनिया गांधी के आह्वान पर होने वाली “भारत बचाओ आंदोलन” रैली के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को अंजाम दिया जाएगा. दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि इस महारैली में पूरे भारत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है. दूसरी ओर प्रदेश में राजनीतिक पदों पर नियुक्त होने वाले नेताओं के नामों पर सीएम … Read more