अर्थव्यवस्था को लेकर सुरजेवाला का मोदी सरकार पर फिर तीखा हमला

भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर मोदी सरकार (Narendra Modi Government) लंबे समय से विपक्ष के निशाने पर रही है. अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ​एक ​बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार पर फिर तीखा हमला किया. अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर सुरजेवाला ने सरकार पर अपनी नाकामी और देश में छाई भारी मंदी के हालातों को ढकने के लिए RBI से फंड लेने का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने देश के मौजूदा हालातों को ‘आर्थिक आपातकाल’ (Economic emergency) की संज्ञा दी. बता दें, हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने सरकार को एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये देने … Read more

हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अशोक तंवर को हटाने की तैयारी

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी नेताओं के अंदरूनी मतभेद दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के बीच भारी मतभेद चल रहे हैं. पांच साल पहले राहुल गांधी ने अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था. इन दिनों हुड्डा और तंवर के बीच भारी खींचतान चल रही है, जिससे विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है. हुड्डा लंबे समय से अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) ने हाल ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं से बातचीत की है और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भी परिस्थितियों से अवगत कराया है. इसके बाद तंवर को हटाने की संभावना मजबूत हो गई हैं. आजाद ने जिन नेताओं से विचार विमर्श किया है, उनमें हुड्डा और तंवर के अलावा कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य कुमारी शैलजा, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) और अजय यादव शामिल हैं. इन बैठकों को हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

आजाद नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सभी गुटों में सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं. कुमारी शैलजा के नाम पर सर्वसम्मति नजर आ रही है. कुमारी शैलजा (Kumari Selja) दलित नेता हैं और पार्टी में वरिष्ठ भी हैं. उनको प्रदेशाध्यक्ष बनाने से हरियाणा में पार्टी के अंदरूनी मतभेद दूर हो सकते हैं. शैलजा के अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला और अजय यादव भी प्रदेशाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिलहाल कुमारी शैलजा का नाम तय नहीं हुआ है. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा या उनके पुत्र दीपेन्द्र हुड्डा (Deependra Hooda) को भी प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है.

बड़ी खबर: हरियाणा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

एक कयास यह भी है कि कांग्रेस हाईकमान भूपेन्द्र हुड्डा की पार्टी पर दबाव बनाने की नीति से खुश नहीं है. हाल ही में रोहतक की रैली में हुड्डा ने बगावती तेवर दिखाए थे, जिससे पार्टी हाईकमान सतर्क भी है. एक संभावना यह भी है कि हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है, भले ही विधानसभा का कार्यकाल कुछ ही दिनों में समाप्त हो रहा हो. कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि हुड्डा को महत्व देना जरूरी है, जिससे कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार से पीछे न हटें.

सूत्रों ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना नहीं है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का पुनर्गठन किया जा सकता है. और प्रमुख नेताओं को सामूहिक जिम्मेदारी के आधार पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कांग्रेस हाईकमान को पूरा भरोसा है कि बगावती तेवर दिखाने के बावजूद हुड्डा कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे.

उत्तरप्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम: प्रियंका गांधी

उत्तरप्रदेश सरकार  महिलाओं को  भाजपा (BJP) नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में उन्हीं के कॉलेज की छात्रा (College Student) के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की खबर पर कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh) की भाजपा सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने बुधवार को किये गये ट्वीट में चिन्मयानंद के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है. बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद मामले पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उत्तर … Read more

सिंधिया समर्थकों की चेतावनी अगर 10 दिनों में पीसीसी अध्यक्ष नहीं बनाया तो देंगे इस्तीफा

सिंधिया समर्थकों की चेतावनी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) के कद्दावर युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के राजनीतिक भविष्य को लेकर उनके समर्थकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. समर्थकों का दबाव है कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस संगठन की कमान सौंपी जाए. ज्‍योतिरादित्‍य को मध्‍यप्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष (MP Congress President) बनाने की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने चेतावनी तक दे डाली है कि यदि प्रदेश अध्‍यक्ष नहीं बनाए गए तो इस्‍तीफा दे देंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ (PCC Chief) बनाए जाने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. मध्यप्रदेश में उनके समर्थक खुलकर समर्थन में उतर गए है और कमान सिंधिया को सौंपने की मांग पर अड़ गए है. दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने इस्तीफा देते हुए हाईकमान को धमकी दी है कि अगर 10 दिन के अंदर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष की कमान नहीं सौंपी तो जिले के 500 सिंधिया समर्थक इस्तीफा देंगे. इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर कांग्रेस में घमासान मच गया है.

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष राकेश मावई ने एलान किया है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष नहीं बने तो मुरैना की कार्यकारिणी सहित वे खुद भी इस्तीफा दे देंगे. यह मांग मावई ने सीधे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की है. मंगलवार को जबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सिंधिया के पक्ष में प्रदर्शन किया.

कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका को लेकर अब उनके समर्थक चिंतित और परेशान होने लगे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले जब प्रदेश अध्यक्ष का माहौल बना, तब उन्हें मध्य प्रदेश से हटाकर आधे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया. उनके समर्थक सिंधिया की आम चुनाव में हुई हार के लिए इसी कारण को जिम्मेदार मानते हैं. समर्थकों का मानना है कि यदि सिंधिया मध्यप्रदेश में ही सक्रिय रहते तो न केवल खुद की, बल्कि आसपास की एक-दो सीटें और निकाल सकते थे.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भाजपा के सहयोग से ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं मुख्यमंत्री!

गौरतलब है कि लोकसभा में सिंधिया को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ उत्तरप्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था और हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये बनी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इस पर सिंधिया समर्थकों की गहरी नाराजगी खुलकर सामने आ रही है. समर्थकों का कहना है कि अब जबकि राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन का वक्त आया तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाकर महाराष्ट्र में उलझा दिया है.

सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी तो खुलकर मैदान में आ चुकी हैं, उनका कहना है कि सिंधिया को मप्र में ही कोई जिम्मेदारी दी जानी थी, महाराष्ट्र में कौन पूछ रहा है. बता दें, इससे पहले भी सिंधिया समर्थकों ने उनको मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी. जबकि कुछ समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश में पोस्टर भी लगवा दिए थे.

Like Us on Facebook

बीजेपी के पूर्व गृह राज्यमंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज

राज्यमंत्री पर यौन शोषण एनडीए सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है. शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज से लापता एलएलएम की छात्रा के मामले में एसपी ने पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. अभी कुछ दिन पहले ही छात्रा ने फेसबुक वीडियो के जरिए स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से छात्रा गायब बताई जा रही है. छात्रा के पिता ने दो दिन पहले थाने में घटना को लेकर तहरीर दी थी. पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का शारीरिक शोषण किया गया और जब उसने इस पर मुंह खोला तो उसे गायब करा दिया गया. 23 अगस्त को पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था और 24 अगस्त से लापता है.

वायरल वीडियो में छात्रा रो-रोकर इल्जाम लगा रही है कि ‘संत समाज के एक बहुत बड़े नेता’ ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और अब उसकी हत्या करना चाहते हैं. इसके बाद से लड़की गायब है. लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का इल्जाम लगाया है. हालांकि पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद के प्रवक्ता का कहना है कि इल्जाम झूठें हैं और यह स्वामी जी को बदनाम करने की साज़िश है.

वायरल वीडियो में लड़की ने आरोप लगाया, ‘संत समाज के एक बहुत बड़ा नेता जो कि बहुत लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है और मुझे भी जान से मारने की धमकी देता है. मेरा मोदी जी और योगी जी से अनुरोध है कि वह प्लीज मेरी मदद करें. उसने मेरे परिवार तक को मारने की धमकी दी है. लेकिन मेरे पास उसके खिलाफ सारे सबूत हैं. आप लोगों से आग्रह है कि प्लीज मुझे इंसाफ दिलाइये.’ लड़की के पिता कहते हैं कि उन्हें डर है कि चिन्मयानंद उन लोगों को मरवा सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘ये प्रभाव तो रखते ही हैं. कोई भी अप्रिय घटना घटवा सकते हैं बच्चों के साथ हमारे साथ घटवा सकते हैं, खतरा बना ही हुआ है पूरे परिवार के ऊपर’

छात्रा के मुताबिक, उसके पास संत के खिलाफ सारे सबूत हैं जिसकी वजह से उसके परिवार को जान का खतरा है. छात्रा का कहना है कि संत बेहद ताकतवर है और जिले के डीएम, एसएसपी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते. छात्रा के वीडियो वायरल करने से हड़कंप मच गया है. इस वीडियो में छात्रा ने बीजेपी नेता चिन्मयानंद के साथ-साथ अपने कॉलेज के डायरेक्टर पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद छात्रा अचानक से लापता हो गई. पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं. इस घटना के बाद से छात्रा का परिवार बेहद सदमे में है और डरा हुआ है. साथ ही परिवार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ तहरीर दी है.

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के खिलाफ शिकायत दी है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवानंद लॉ कॉलेज का है, जहां एलएलएम कर रही छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्वामी पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है और उसने उसे भी निशाना बनाया है.

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) मोदी की एनडीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं और राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे हैं. शाहजहांपुर में उनका आश्रम भी है और वह यहां एक लॉ कॉलेज भी चलाते हैं. हालांकि उनके प्रवक्ता इस तरह के आरोपों से इनकार कर रहे हैं. स्वामी चिन्मयानंद के वकील और प्रवक्ता ओम सिंह ने कहा, ‘जो लड़की जिसके हाथ में मोबाइल है. मोबाइल चलाने के लिए स्वतंत्रता है. गाड़ी में घुमने के लिए स्वतंत्रता है, तो वह किडनैप कैसे हो सकती है? उसकी जान को खतरा कैसे हो सकता है? ये पूरी तरह से स्वामी जी और संस्थान को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है.’

उधर, चिन्मयानंद के वकील ने एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कोई चिन्मयानंद के नंबर पर व्हाट्सऐप कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. उनके वकील ओम सिंह ने कहा कि ‘उस मैसेज में साफ-साफ लिखा हुआ था कि अगर आपने शाम तक 5 करोड़ रुपये मुझे उपलब्ध नहीं कराए तो मैं आपके खिलाफ वीडियो वायरल करूंगा और समाज में आपको बदनाम करूंगा. साथ में धमकी यह भी थी कि अगर किसी प्रकार की चालाकी की तो मेरा कुछ नहीं होगा, समाज में इज्जत आपकी जाएगी

उधर, पुलिस कहती है कि वह अभी मामले की जांच कर रही है. शाहजहांपुर के एसएसपी शिवासिम्पी चनप्पा ने कहा, ‘एक नंबर पर रंगदारी मांगने का जो धमकी आया था, उसमें आश्रम का जो कार्य देखता है उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज हुआ है. इस संबंध में टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है, टीमें बनाकर कई जगह छापेमारी की जा रही है. वीडियो के बारे में हर पहलुओं के बारे में हमारी टीम गठित कर जांच की जा रही है.
Like us on Facebook

कश्मीर मुद्दे पर मोदी को मिला राहुल गांधी का साथ

मोदी को मिला राहुल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ हों लेकिन जम्मू कश्मीर की मध्यस्थता के मुद्दे पर मोदी 2.0 सरकार को राहुल गांधी का साथ मिल रहा है. उनका एक ताजा बयान इस बात की पुष्टि कर रहा है. बुधवार की सुबह राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं मोदी सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हूं लेकिन मुझे यह पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी देश के लिए कोई जगह नहीं … Read more

केन्द्र सरकार ‘कम्पनी राज’ के जरिये देश के कारखाने अपने पूंजीपति मित्रों को देने की तैयारी में: प्रियंका गांधी

केन्द्र सरकार कम्पनी राज मोदी सरकार पर फिर एक बार जोरदार हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने रायबरेली में आरोप लगाया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा देश में एक नया ”कम्पनी राज” लाना चाहती है, जिसके जरिये ये सरकार देश के कारखाने और धन-सम्पदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को सौंप देगी. रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने भी पिछले महीने मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में रायबरेली में रेलवे के कारखाने के निजीकरण पर सवाल उठाए थे. प्रियंका ने फैक्ट्री कर्मचारियों से मुलाकात की. फैक्ट्री के कर्मचारी बीते 18 जून से लगातार धरना कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर … Read more

साध्वी प्रज्ञा की Fear Files

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर को दी गई श्रद्धांजलि सभा मे टोने-टोटके जैसी बेतुकी बात की.

‘प्रज्ञा सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं और पागलखाना ही उनके लिए सही जगह है’- ओझा

प्रज्ञा सिंह अपना मानसिक सांसद प्रज्ञा ठाकुर के दिए विवादित बयान के बाद बीजेपी संगठन ने उनको तलब किया. संगठन मंत्री ने बंद कमरे में साध्वी प्रज्ञा को ऐसे बयान न देने की दी सख्त हिदायत दी. समझाइश के बाद प्रज्ञा ने भी बयान पर चुप्पी साधे रखी. हालांकि बैठक खत्म होने के बाद साध्वी ने कहा है कि वो अपने बयान पर कायम है. प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से कहा- अब कुछ नहीं कहना, जो कहना था वहां पर कह दिया है.

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ‘मारक शक्ति’ वाले हास्यास्पद बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी गरमा गई है. साध्वी के बयान को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी पर निशाना साधा. प्रज्ञा के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने कहा, “मुझे बड़ा अफसोस है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया है. बीजेपी को ऐसे व्यक्ति को अवसर देने पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिये, क्योंकि देश में राजनीति का स्तर बनाये रखना बेहद महत्वपूर्ण और मुश्किल काम बन चुका है.”

सिंधिया ने आगे कहा कि, “एक जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा बयान कैसे दे सकता है. राजनीति का एक स्तर होना चाहिये. अगर राजनीतिक क्षेत्र या इसके बाहर का कोई भी व्यक्ति इस स्तर को नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो इस पर तीखी प्रतिक्रिया होनी चाहिये.”

इससे पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने साध्वी के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि “प्रज्ञा सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं और पागलखाना ही उनके लिए सही जगह है. कभी वह गांधी जी के लिए अपशब्द कहती हैं, कभी नेहरू जी के लिये और हद हो गई जब उन्होंने कांग्रेस के लिये ऐसा कहा.”

यह भी पढ़ें: भाजपा के शीर्ष नेताओं के निधन के लिए कांग्रेस ने किया ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल का बयान सामने आया है. गोविंद ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर मोदी जी संज्ञान लें. अगर उनके (बीजेपी) पास ऐसी मारक शक्ति है तो पाकिस्तान पर इस्तेमाल करें हमारे पास ऐसी शक्ति होती तो हमारा राज दिल्ली में होता. ऐसे ही इंदौर में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी साध्वी प्रज्ञा के मारक शक्ति के बयान पर कहा मोदी काका ने कैसे-कैसे को सांसद बना दिया है. उनको एक मंदिर दे दो और ये भी ना हो तो सांसद से पार्षद बना दो. सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि साध्वी सेटिंग करके हत्या के मामले से बची हैं.

गौरतलब है कि सोमवार को भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया. साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर को दी गई श्रद्धांजलि सभा मे टोने-टोटके जैसी बेतुकी बात की और इशारा करते हुए बीजेपी के शीर्षनेताओं के निधन की वजह विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओं पर ‘मारक शक्ति’ के इस्तेमाल का होना बताया है. प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग करवा रही है.

21वीं सदी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि “जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो एक महाराज मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि बहुत बुरा समय चल रहा है. विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है. ऐसे में आप सावधान रहें. यह भाजपा को नुकसान पहुंचने के लिए किया जा रहा है. ठाकुर ने साथ ही बताया कि बाबा ने कहा था कि यह भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोग जो पार्टी को संभालते हैं, उन पर असर करेगा. उनको यह हानि पहुंचा सकता है. आप निशाना हैं, इसलिए ध्यान रखिएगा. उन महाराज की बात को मैंने काफी भीड़ में चलते-चलते सुना और भूल गई. लेकिन आज यह देखती हूं कि वास्तव में हमारा शीर्ष नेतृत्व सुषमा जी, गौर जी, जेटली जी पीड़ा सहते हुए जा रहे हैं. यह देखकर मन में आया कि कहीं ये सच तो नहीं है. सच यह है कि हमारे बीच से हमारा नेतृत्व लगातार जा रहा है. भले आप विश्वास करे या ना करें, पर सच यही है और ये ही हो रहा है”