JDU की आंतरिक कलह खुल कर आई सामने, RCP सिंह के दौरे से पहले कुशवाहा के सामने आये कुशवाहा

JDU की आंतरिक कलह खुल कर आई सामने

Politalks.news/Bihar. बिहार की राजनीति में कुछ भी ठीक नहीं नजर आ रहा है. सूबे की सत्ताधारी पार्टी JDU में सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहे कितनी ही बार कहें कि हमारी पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है लेकिन समय समय पर यह सामने आ ही जाती है. एक ऐसा ही मामला तब देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के बिहार आगमन से पहले लगे पोस्टरों से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो गायब दिखाई दी. हालांकि दो घंटे बाद ही पार्टी दफ्तर के बाहर लगे नए पोस्टरों में ललन सिंह तो दिखाई दिए, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा को … Read more

ललन सिंह ने NDA को चेताया- ‘किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव’, JDU को बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टी

किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव

Politalks.news/Bihar. उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी दल रणनीति तय कर रह हैं. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हुंकार भरी है. ललन सिंह जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का प्रण दोहराया. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की. ललन सिंह ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मणिपुर और उत्तर प्रदेश में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और पत्रकारों से मुखातिब … Read more

मोदी के सामने विपक्ष के पास चेहरे ही चेहरे! अब ‘म्युजिकल चेयर’ किस पर रुकती है, यह समय ही बताएगा

मोदी के सामने विपक्ष के पास चेहरे ही चेहरे!

Politalks.News/Delhi. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद कई सिरो पर हो रही है. कैसे बीजेपी और पीएम मोदी को मात दी जाए इसके लिए मुलाकातों का दौर जारी है. ऐसा लग रह है कि विपक्ष के नेताओं का म्यूजिकल चेयर गेम चल रहा है. सारे नेता एक आभासी कुर्सी के ईर्द-गिर्द संगीत की धुन पर चक्कर लगा रहे हैं. कुछ दिन पहले तक विपक्ष को एकजुट करने का ठेका NPC सुप्रीमो और कद्दावर नेता शरद पवार के पास था. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुंबई जाकर पवार से मुलाकात की और उसके बाद दिल्ली में दोनों की मुलाकातें हुईं तो माना गया कि शरद पवार … Read more

‘थर्ड फ्रंट’ वाले ‘चौधरी’ से NDA के सुशासन बाबू की मुलाकात ने चौंकाया, सियासी अटकलें हुईं तेज

'थर्ड फ्रंट' वाले 'ताऊ' से NDA के 'सुशासन' बाबू की मुलाकात

Politalks.News/Delhi. लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन क्षेत्रीय क्षत्रपों ने दिल्ली कूच शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी चर्चा काफी गर्म है, खासतौर पर अपनी पार्टी JDU की कार्यकारिणी की बैठक के बाद नीतीश कुमार घोर मोदी विरोधी ओमप्रकाश चौटाला से मिले. नीतीश कुमार रविवार की देर शाम चौटाला से मिलने उनके गुरुग्राम आवास पर गए थे. नीतीश के साथ जेडीयू के ‘थिंक टैंक‘ कहे जाने वाले केसी त्यागी भी गए थे. दोनों की ये मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है जब देश में एंटी मोदी फ्रंट बनाने की कवायद तेज हो रही है. … Read more

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे, जदयू ने लिखी सियासी पटकथा

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे

Politalks.News/BiharPolitics. जून का महीना राजनीति को ‘अस्थिर‘ करने में लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो रखीं हैं, इन सबके बीच बिहार में भी सियासी बवाल मच गया है. सत्ता का सुख और मंत्री पद की लालसा के आगे न कोई चाचा है न भतीजा, ऐसा ही एक बड़ा सियासी ड्रामा बिहार में देखने को मिल रहा है. आपको बता दें, करीब 5 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता के लिए चाचा-भतीजे की लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई थी कि चाचा शिवपाल को अपनी अलग पार्टी भी बनानी पड़ी थी और आज भी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा … Read more

मोदी ने फिर छेड़ा लालू परिवार को, रोहिणी ने साधा निशाना- वो नेता तो क्या, इंसान कहलाने के लायक नहीं

मोदी ने फिर छेड़ा लालू परिवार को, रोहिणी ने साधा निशाना

Politalks.News/BiharPolitics. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद एक बार फिर लालू परिवार के निशाने पर आ गए है. इस बार सुशील कुमार मोदी सीधे लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है, जिसके बाद मोदी एक बार फिर लालू की बेटी के निशाने पर आ गए हैं. राबड़ी देवी के बहाने लालू यादव पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की “क्रांति ” कर रहे थे?. मोदी के इस बयान के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य और राजद नेता … Read more

‘PM साहब, CM साहब दे दो फांसी या भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं’ गिरफ्तारी के बाद बोले पप्पू यादव

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत

Politalks.News/Bihar. एक तरफ जहां कोरोना ने बिहार में कोहराम मचाया हुआ है वहीं इस लेकर राजनीति भी बदस्तूर जारी है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने ट्वीट कर बताया की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. जाप प्रमुख पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है. बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी RJD ने नितीश कुमार को हिटलर की उपाधि दी तो वहीं बिहार सरकार में सहयोगी पार्टी HAM प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये है. पुलिस के अनुसार जन अधिकारी पार्टी प्रमुख … Read more

तेजस्वी ने पूरे कार्यकाल के बहिष्कार की दी चेतावनी, इस काले कानून के बाद पूर्व CM को भी पीटेगी पुलिस

तेजस्वी ने पूरे कार्यकाल के बहिष्कार की दी चेतावनी

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 पास हो गया, लेकिन कल हुए शर्मनाक घटनाक्रम के बाद प्रदेश का सियासी तापमान गरमाया हुआ है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को 5 साल तक विधानसभा का बाय काट करने की चेतावनी दी है. बुधवार को बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही से समानांतर विधायकों के साथ बैठे तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में हुई मारपीट और लाठीचार्ज की घटना की ना केवल निंदा की बल्कि खुले तौर पर नीतीश कुमार को चुनौती दी है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना … Read more

‘लालू राज को जंगलराज बताकर किया गया दुष्प्रचार’- तेजस्वी का नीतीश के साथ सहनी पर भी बड़ा वार

'लालू राज को जंगलराज बताकर किया गया दुष्प्रचार'- तेजस्वी का नीतीश के साथ सहनी पर भी बड़ा वार

Politalks.News/Bihar: बिहार की 17वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान बिहार विधान सभा में जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा में बजट भाषण पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के थ्री सी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘उनकी पार्टी थ्री-सी से सी ग्रेड पार्टी में परिवर्तित हो गई है. तेजस्वी यादव ने वीआईपी चीफ मुकेश सहनी और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी नितीश सरकार पर बड़ा हमला किया. अपराध के आकंड़ों का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के शासन काल की तुलना में एनडीए के शासन काल में अपराध दुगना हुआ है, जबकि लालूराज को जंगलराज … Read more

नीतीश ने बताया संतुलित बजट तो ममता, तेजस्वी व पप्पू ने देश को बेचने वाला, लोगों को धोखा देने वाला

ममता, तेजस्वी व पप्पू ने बजट को देश को बताया बेचने वाला

Politalks.News/Budget2021-22. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट 2021-22 को लेकर जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे एक जनविरोधी बजट बताते हुए कहा कि वे हमेशा झूठ बोलते हैं, मोदी सरकार ने भारत के पहले पेपरलेस बजट में लगभग सभी सेक्टर्स को बेच दिया. असंगठित क्षेत्र के लिए इसमें कुछ भी नहीं है. तो वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बजट नहीं बल्कि सरकारी संपत्तियों को बेचने की सेल थी. इसके साथ ही जाप नेता पप्पू यादव ने इसे थकाऊ, पकाऊ, उबाऊ और बिकाऊ बजट बताया. तो दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बड़ा संतुलित बजट बताया है. लोगों को … Read more