मोदी सरकार की नैया डूब चुकी है, आरएसएस ने भी छोड़ दिया है साथ: मायावती

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान शेष है. सभी राजनीतिक दलों ने इस चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी कड़ी में बसपा सुप्रमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए. मायावती ने कहा कि चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है. आरएसएस ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. इस मौके पर मायावती ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों पर चुनावी खर्चे को लेकर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि इस चुनाव में रोड शो और जगह-जगह पूजा-पाठ करना चुनावी फैशन बन गया है. इन सभी कार्यक्रमों में पार्टियों की … Read more

मायावती का पीएम पर हमला, कहा- मोदी के कर्म ही गाली खाने लायक हैं

PoliTalks

देश में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है. 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ इस सियासी दंगल का अंत हो जाएगा. मतदान के आखिरी चरण में नेता चुनाव प्रचार और जुबानी हमलों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी कड़ी में आज बसपा सुप्रमो मायावती ने गोरखपुर में गठबंधन की साझा रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा कि मोदी हर सभा में कह रहे है कि उन्हें गालियां पड़ रही है लेकिन ये तो स्वाभाविक है कि जो गाली खाने का काम करता है, उसे ही गालियां ही पड़ती है. बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि … Read more

अलवर की बेटी के साथ रेप होने पर अवॉर्ड वापसी गैंग चुप क्यों: मोदी

politalks news

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर जमकर धावा बोला. पीएम मोदी ने अलवर में एक महिला के साथ गैंग रेप मामले को याद दिलाते हुए कहा, ‘बीते दो-तीन दिन से राजस्थान के अलवर की एक खबर आप पढ़ रहे होंगे. वहां एक दलित बेटी के साथ दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया. लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने के बजाय वहां की पुलिस और वहां की कांग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई. राजस्थान में भी चुनाव थे इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार उस बिटिया को न्याय दिलाने के बजाय चुनाव बीतने … Read more

क्या यूपी में बीजेपी के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है कांग्रेस?

PoliTalks news

पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर बड़ा बवाल हुआ. बयान ये था कि हमने यूपी में जो उम्मीदवार खड़े किए हैं, वो इस रणनीति पर किए है – या तो वे जीतने में सक्षम होंगे या बीजेपी का नुकसान करेंगे. प्रियंका ने यह भी कहा कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों को कांग्रेस से नुकसान नहीं होगा. प्रियंका के इस बयान के बाद बवाल तो मचना ही था. आनन-फानन में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेस करते हुए कांग्रेस को वोट-कटवा पार्टी करार दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी के वोट काटने के … Read more

राजस्थान: अलवर और भरतपुर में बसपा बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल

PoliTalks news

देश की सियासत में हाथी की चाल हमेशा से हाथ के लिए परेशानी का सबब रही है. इसकी वजह है यूपी में जो दलित वोटर बसपा का वोट बैंक माना जाता है, वही वोटर राजस्थान में कांग्रेस का वोट बैंक है. अब बसपा का प्रभाव राजस्थान की राजनीति पर पड़ता साफ नजर आ रहा है. हाल में संपन्न हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार नगर, किशनगढ़-बास, तिजारा, नदबई, करौली और उदयपुरवाटी सहित छह सीटों पर क​ब्जा जमाने में कामयाब हुए थे. जिन सीटों पर बसपा के विधायक चुने गए, अब उन इलाकों में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी टेंशन में दिख रहे हैं. वजह है कि उक्त छह सीटों … Read more

चौथे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, यूपी में दिग्गजों का जमावड़ा

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है. चौथे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होंगे जिसमें 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में सियासी मैदान के सबसे बड़े गढ़ यूपी में आज दिनभर दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. आज यहां सबसे व्यस्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं. पीएम मोदी आज यूपी में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मोदी की पहली जनसभा दोपहर 12 बजे कन्नौज में होनी हैं. उसके बाद दोपहर 12.30 बजे हरदोई और तीसरी व अंतिम जनसभा दोपहर 2 बजे सीतापुर में है. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 27 अप्रैल 2019 को … Read more

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान आज, 15 राज्यों की 116 सीटों पर वोटिंग

PoliTalks news

लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है. 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनावों में 14 राज्यों की 115 सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर 1612 प्रत्याशियों की किस्मत दाव पर लगी है. 142 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं. मतदाना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे. त्रिपुरा की एक सीट पर भी वोटिंग होगी. इस सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग रद्द कर दी गई थी. इन राज्यों की निम्न सीटों पर होंगे मतदान गुजरात – 26 केरल – 20 कर्नाटक – 14 महाराष्ट्र – 14 उत्तर प्रदेश – 10 छत्तीसगढ़ – 6 ओडिशा – 6 … Read more

‘सोनियाजी को आतंकवादियों की मौत पर रोना आया, शहादत पर नहीं’

PoliTalks news

लोकसभा चुनावों का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बयानबाजी और जुमले भी गति पकड़ते जा रहे हैं. आज का दिन भी कुछ इसी तरह बीता. वैसे तो पूरे दिनभर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का ‘ईद वाले बम’ बयान सुर्खियों में रहा लेकिन अमित शाह का सोनिया गांधी पर ‘बाटला हाउस’ बयान चर्चा में रहा. आजम खान के बेटे का जया प्रदा पर तंज भी खूब उछला. वरूण गांधी की मीठी चाय तो उनके बयान के बाद और मीठी हो गई. ‘सोनियाजी को आतंकवादियों की मौत पर रोना आया, शहादत पर नहीं’ अमित शाह, कोलकत्ता, पं.बंगाल से बाटला हाउस का जब एनकाउंटर हुआ था, सोनियाजी को रोना … Read more