दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के नाम पर बनी सहमति

80 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Shila Dixit) के निधन के बाद से खाली पड़े दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) प्रदेश अध्यक्ष पद का इंतजार शुक्रवार को ख़त्म हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे 9 नामों में से पूर्व क्रिकेटर और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके कीर्ति आजाद (Kirti Azad) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको और एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) के बीच चली लंबी चर्चा के बाद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने नाम पर सहमति बन चुकी है.

पूर्व क्रिकेटर और पूर्व लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के नाम पर सहमति बनने का कारण यह माना जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस में वर्तमान में गुटबाजी अपने चरम पर चल रही है, तमाम बड़े नेता अलग-अलग गुटों में बंटे हुए हैं. कमोबेश दिल्ली कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति 1998 के उस दौर में थी जब इस तरह की गुटबाजी को संभालने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बाहर से लाकर दिल्ली की कमान सौंप दी गई थी. आलाकमान का मानना है इस समय भी गुटबाजी को थामने का यही एक जरिया है. कीर्ति आजाद प्रदेश कांग्रेस में भले ही सक्रिय न हों, लेकिन दिल्ली के ही रहने वाले हैं और पूर्व में दिल्ली में राजनीति करते हुए यहां से विधायक भी रह चुके हैं.

खुर्शीद: राहुल के जाने से पार्टी का भविष्य अधर में, कांग्रेस का न नेता-न नीति-न नियत: बीजेपी

सूत्रों की मानें तो लंबी रस्साकशी के बाद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के नाम पर सहमति बन गई है और काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो दिन पहले कीर्ति आज़ाद से फ़ोन पर बात भी की थी. कीर्ति आजाद ने इसी साल 18 फरवरी को ही कांग्रेस जॉइन की है. पार्टी को राहुल गांधी के विदेश से लौटने का इंतजार था और माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने भी कीर्ति आजाद के नाम पर मुहर लगा दी है. पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्षों का फॉमूर्ला आगे भी जारी रह सकता है. हालांकि तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को भी बदला जाएगा और इनकी जगह नए चेहरे लाए जाएंगे. नए कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा भी नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही की जा सकती है.

जानकारों की मानें तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में कुल 9 लोग चल रहे हैं जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और सुभाष चोपड़ा के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, राजेश लिलोठिया और हारून यूसुफ़ के अलावा शीला दीक्षित के बेटे और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित और पूर्व विधायक कीर्ति आज़ाद शामिल हैं. दिल्ली के अध्यक्ष को लेकर सोनिया गांधी ने अभी तक लगभग 50 नेताओं से चर्चा की है, जिसमें ज़िला अध्यक्ष से लेकर सभी बड़े नेता शामिल हैं. इसके अलावा प्रभारी पीसी चाको और सगंठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी दो दिन पहले नामों पर चर्चा की.

पार्टी सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई को शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही सोनिया गांधी और प्रभारी पीसी चाको के बीच नए अध्यक्ष के नाम पर कई बैठकें हो चुकी हैं. कई नामों पर विचार विमर्श भी किया गया, जिसमें कुछ नामों पर सोनिया असहमत थीं तो कुछ पर चाको ने सहमति नहीं दी थी. तमाम तरह की चर्चाओं के बाद सोनिया गांधी, पीसी चाको और एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लम्बी मंत्रणा के बाद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के नाम पर मुहर लगा दी है.

अमित शाह का सुरजेवाला पर प्रहार, कहा ‘घुसपैठियों के पक्ष में हैं सुरजेवाला’

देष के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) बुधवार को हरियाणा दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कैथल समेत रोहतक एवं भिवानी में चुनावी सभाओं में शिरकत की और ‘हरियाणा में अबकी बार 75 पार’ का नारा दिया. यहां अमित शाह ने कैथल से कांग्रेस प्रत्याषी रणदीप सिंह सुरजेवाला पर जमकर प्रहार किए. उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए सुरजेवाला को घुसपैठ का पक्षकार बताते हुए कहा कि सुरजेवाला घुसपैठियों के पक्ष में हैं. दरअसल उन्होंने ये शब्द एनसीआर को लेकर कहे. हाल में सुरजेवाला ने हरियाणा में NCR लागू करने का विरोध किया था. अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए उपस्थित … Read more

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more

वीडियो खबर: हरियाणा की आशा खेदर ने तोड़ी गांव की पर्दा प्रथा

हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र उकलाना से भाजपा उम्मीदवार आशा खेदर (Asha Khedar BJP) को उस समय आश्यर्य हुआ, जब वह अपने पति विनय खेदर के गांव खेदर पहुंची. उन्होंने गांव की परंपरा के अनुसार अपना चेहरा पूरी तरह घूंघट में छिपा लिया था. खेदर गांव में पर्दा प्रथा अभी भी सख्ती से लागू थी. आशा खेदर उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची थी. बाद में उन्होंने घूंघट हटाना पड़ा. इस तरह गांव में सख्ती से चली आ रही पर्दा प्रथा टूटी.

 

हरियाणा: विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर 50 से अधिक महिला उम्मीदवार लड़ेंगी सियासी जंग

इस बार विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिभाशाली महिलाओं के चुनाव मैदान में उतरने से हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) रोचक और मनोरंजक हो गया है. अजय चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLO) ने सबसे ज्यादा 15 महिलाओं का प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों में नौ महिलाएं हैं, जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपा) के टिकट पर सात महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. इन महिलाओं में अभिनेत्री से लेकर पहलवान तक शामिल हैं. जो प्रमुख महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में हैं, उनमें दादरी से पहलवान बबीता फोगाट, आदमपुर से टीवी अभिनेत्री सोनाली फोगाट, पुन्हाना … Read more

वीडियो खबर: टिकटॉक क्वीन से कैसे पार पा पाएंगे कुलदीप बिश्नोई

टिकटॉक एप पर सोनाली के वीडियो को 6.3 लाख लोगों ने लाइक किया, 1.4 लाख फालोअर, आदमपुर से भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी, आज तक परिवार ने कभी नहीं हारा कोई चुनाव

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more

हरियाणा: जहां BJP कभी खाता तक नहीं खोल पायी, क्या वहां गोल कर पाएंगे संदीप सिंह

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election-2019) की चौसर बिछ गई है और प्यादे भी अपनी-अपनी चाल चलने को तैयार हैं. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 तारीख को चुनाव होने हैं. चुनावों के बीच प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले की पेहोवा विधानसभा सीट की कहानी अपने आप में ही बहुत कुछ कहती है. इस सीट से भाजपा कभी भी चुनाव नहीं जीत पाई है. यहां साल 991 के बाद से या तो कांग्रेस या फिर क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) का ही कब्जा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां इनोलो के जसविंदर सिंह संधू (Jaswinder singh sandhu) ने बीजेपी के जय भगवान शर्मा को 10 हजार … Read more

हरियाणा: आदमपुर में भजनलाल के परिवार को तगड़ी चुनौती दे रहीं भाजपा की सोनाली फोगाट

हरियाणा में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajan Lal) का परिवार ऐसा परिवार है, जो हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र (Aadampur Assembly) से कभी भी कोई भी चुनाव नहीं हारा. इस बार आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें BJP की उम्मीदवार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने तगड़ी चुनौती पेश कर दी है. सोनाली फोगाट (40) पहले अभिनेत्री थी और अपने 20 साल के करियर में कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं. 12 साल पहले वह भाजपा में शामिल होकर राजनीति में सक्रिय हो गई थीं. फिलहाल वह हरियाणा प्रदेश भाजपा की महिला … Read more

वीडियो खबर: तेज हुए अशोक तंवर के बगावती तेवर

अशोक तंवर (Ashok Tanwar) हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के 5 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे. उनकी जगह कुमारी शैलजा (Kumari Selja) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया. इसके बाद से ही अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने Congress के खिलाफ बगावती रूख अख्तियार कर लिया था. बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुडा (Bhupinder Singh Hooda) और शैलजा पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का गंभीर आरोप भी लगाया.