मंत्रिमंडल को लेकर धुक-धुकी, किसका कटेगा टिकट, किसको सत्ता की चाबी, आलाकमान करेगा फिक्स
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मुख्यंमत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार को लेकर जारी विवाद अब सुलझता दिख रहा है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की हरी झंडी मिलने के बाद जुलाई के अंत तक या अगस्त के पहले हफ्ते में गहलोत मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है. करीब 5 मंत्री हटाए जा सकते हैं और 13-14 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. फेरबदल और मंत्रियों के हटाए जाने पर मुहर खुद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के वायरल वीडियो ने लगा दी है. इस वीडियो में लाचार से दिख रहे डोटासरा खुद कह रहे हैं कि ‘जो करवाना है करवा लो, मैं … Read more