गांधी टोपी पहन मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, जनजागरण के लिए करेंगे पैदल मार्च
Politalks.News/Rajasthan. दिवाली बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आपको गांधी टोपी में दिखाई देंगे. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में केंद्र सरकार के खिलाफ ग्रासरूट स्तर पर 15 दिन का आंदोलन चलाने का फैसला किया है. कांग्रेस नेता 15 दिन के आंदोलन में सड़कों पर उतरकर गांव, कस्बों में पैदल मार्च करेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे. यह आंदोलन 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा. इसे जनजागरण अभियान नाम दिया गया है.जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी इस बार सीधे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों और बीते 7 साल के कार्यकाल में लिए गए … Read more