कल से शुरू होगा लॉकडाउन 3.0, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, जानिए क्या-क्या रहेगा खास

Maxresdefault 67 1024x576

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. बेकाबू कोरोना कहर के चलते देशभर में सोमवार से तीसरे चरण के लॉकडाउन3.0 की शुरूआत होने जा रही है. तीसरे चरण का लॉकडाउन 4 मई से लेकर 17 मई तक जारी रहेगा. लॉकडाउन 3.0 के अन्दर किस तरह की रियायतें दो गई है इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर शनिवार देर रात प्रदेश की गहलोत सरकार ने भी लॉकडाउन 3.0 के लिए दिशा निर्देश जारी किए है. लॉकडाउन 3.0 के लिए गाइडलाइन कोरोना संक्रमित केसों की संख्या के हिसाब से बनाए गए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से जारी की गई है. लॉकडाउन 3.0 में धारा 144 के अन्तर्गत … Read more

प्रदेश में 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन का लक्ष्य हुआ पूरा वहीं 106 नए कोरोना मरीज आए सामने तो 6 की हुई मौत

11 03 2020 Coronavirus Test 20100064

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. शनिवार को राजधानी जयपुर में कोरोना के कारण एक बीस दिन के नवजात की मौत हो गई, जो कि प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक होने वाली मौतों में सबसे कम उम्र का मामला रहा. वहीं बीते दिन प्रदेश के 9 जिलों से 106 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए तो 6 ओर नए मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही जोधपुर में शनिवार को एक बार फिर से एक ही दिन में सर्वाधिक 60 नए केस सामने आए वहीं गुलाबी नगरी जयपुर में भी 33 नए केस सामने आए. इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि प्रदेश के चिकित्सा विभाग ने अब कोरोना के … Read more

कोरोना की काली छाया छात्रसंघ चुनाव पर, टास्क फोर्स कमेटी ने राज्यपाल से की चुनाव रद्द करने की अनुशंसा

छात्रसंघ चुनाव पर कोरोना की काली छाया

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. देशभर में जारी कोरोना कहर का असर अब राजनीति के प्रथम पायदान यानी छात्रसंघ चुनाव पर भी पड सकता है. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरूवार को उच्च शिक्षा टास्क फोर्स कमेटी की विडियों कांफ्रेस के जरिए बैठक ली. इस दौरान टास्क फोर्स कमेटी ने राज्यपाल को राज्य में इस वर्ष चुनाव नहीं करवाने की अनुशंसा की है. ऐसे में सालों से छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे युवा छात्र नेताओं की उम्मीदों पर झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. इस फैसले को लेकर एनएसयूआई का कहना है कि इतनी जल्दी फैसला छात्र हित में नहीं है वहीं एबीवीपी का कहना है कि परिस्थितियां अनुकूल नहीं … Read more

बारां में संक्रमण तो चित्तौड़गढ़ में मौत का खुला खाता, वहीं जोधपुर में हुआ कोरोना का महाविस्फोट

कोरोना संक्रमित मरीज

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में गुरुवार को सिर्फ 10 जिलों से ही 146 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जिसमें सबसे ज्यादा जोधपुर जिले में 97 केस एक दिन में सामने आने से वहां कोरोना विस्फोट सा हो गया. वहीं बारां जिले में पहला संक्रमित केस सामने आने से अब प्रदेश के 29 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. इसके साथ ही प्रदेश में तीन ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जिसमें चित्तौड़गढ़ में पहली कोरोना संक्रमित की मौत हुई. इधर राजधानी जयपुर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 907 तो जोधपुर में 510 हो गई है. प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में … Read more

अखिलेश ने लगाए सीएम योगी पर मंत्रियों की उपेक्षा और बीजेपी पर मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने के आरोप

Yogi Adityanath And Akhilesh Yadav 76 5 20 5

पॉलिटॉक्स न्यूज़/उत्तरप्रदेश. कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच प्रदेश में सियासत भी लगातार गरम है. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस को लेकर बीजेपी पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपनी ‘मूल सीख‘ का पालन कर रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा करना भाजपा की मूल सीख है और यह पार्टी बस यही कर रही है. भाजपा के लोग जमात के सदस्यों द्वारा पृथक इकाई में बिरयानी की मांग किए जाने संबंधी खबरें फैला रहे हैं. भाजपा समाज में मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने में … Read more

एक दिन में हुई सबसे ज्यादा 9 मौतें तो वहीं 77 नए संक्रमित मरीज सामने आने से कुल आंकड़ा पहुंचा 2262

राजस्थान में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा 9 मौतें

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से सोमवार का दिन बेहद खराब रहा. प्रदेशभर में बीते एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जिससे प्रदेश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 50 हो गया है. वहीं प्रदेश के 12 जिलों से 77 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए. प्रदेश में अधिक से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हो सके इसके लिए लिए अन्य प्रदेशों के मुकाबले राजस्थान में संक्रमित इलाकों से ज्यादा से ज्यादा सेम्पल लिए जा रहे हैं. इसको लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए प्रदेश में अब तक 87 हजार … Read more

विधायक बलवान पूनियां नहीं चुका पाए अपनी गाड़ी की किश्त, सीएम राहत कोष में दान की सोने की अंगूठी

बलवान पूनियां ने सीएम राहत कोष में दान की सोने की अंगूठी

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. देशभर में पिछले एक महीने से जारी लॉकडाउन का असर अब सभी आम और खास पर पडने लगा है. संकट के इस समय में उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, आम आदमी हर कोई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में बढ चढ कर दान कर रहे हैं, वहीं राजस्थान के हनुमानगढ जिले के भादरा से माकपा विधायक बलवान पूनियां ने अपने अकांउट में रूपये नहीं होने की वजह से कोविड 19 मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सोने की अंगूठी दान की है. इसके साथ ही लॉकडाउन के असर के चलते विधायक पूनियां अपनी गाडी की किश्त भी नहीं दे पाए है. उनके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से … Read more

अब जून माह में भी होगा गेहूं का फ्री वितरण तो सीएम गहलोत के प्रयास से अपने घर लौटने लगे कोटा के छात्र

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 11233 अभ्यर्थी मांग रहे न्याय

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. कोरोना कहर के चलते जारी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी राजस्थानी कामगारों, मजदूरों, कोचिंग विद्यार्थियों आदि की सकुशल घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार प्रयासरत हैं. सीएम गहलोत के सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप कोटा में अटके कोचिंग विद्यार्थियों का अपने-अपने घर लौटना शुरू हो गया है. इन बच्चों की सकुशल घर वापसी के लिए सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर सभी जरूरी इंतजाम किए. इसके साथ ही बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल एवं मई माह की तरह ही जून में भी गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा.

प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल माह के गेहूं का शत प्रतिशत निःशुल्क वितरण कर दिया गया है. मई महीने में निर्धारित समय अवधि में गेहूं के निःशुल्क वितरण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. मीणा ने आगे बताया कि अप्रैल एवं मई महीने में निःशुल्क वितरण किए जाने वाले गेहूं पर होने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किया गया है. अब इसी तरह जून माह में भी गेहूं के निःशुल्क वितरण पर होने वाले व्यय का वहन भी राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.

इसके साथ ही कोटा में अटके अन्य राज्यों के छात्रों को उनके घर पहुंचाने के उद्देश्य से सीएम गहलोत द्वारा किए गए सार्थक प्रयास रंग लाया रहे हैं. कोटा से अब तक 5 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 18 हजार स्टूडेंट्स अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं. इनमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के करीब 12 हजार 500, मध्यप्रदेश के 2800, गुजरात के 350 तथा दादर एवं नागर हवेली के 50 बच्चे अपने परिवारों के पास पहुंच गए हैं. इसी प्रकार कोटा संभाग के अन्य जिलों के 2200 बच्चों को भी सकुशल उनके घर पहुंचाया गया है.

कोटा से शुक्रवार को हरियाणा के 1000, असम के 400 तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों के 1500 बच्चे अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे. इसी तरह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 100, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के 500 बच्चे बसों के जरिए तथा 300 बच्चे अपने निजी साधनों से घर जाएंगे. कोटा जिला प्रशासन ने घर लौटने के इच्छुक राजस्थान के अन्य जिलों के कोटा में पढ़ रहे कोचिंग विद्यार्थियों के लिए एक गूगल फॉर्म भी जारी किया है. इस पर घर जाने के इच्छुक कोटा में रह रहे कोचिंग छात्र को अपना मोबाइल नंबर, कोचिंग आईडी प्रूफ तथा जिस माध्यम से वह घर जाना चाहता है दर्शाना होगा. इसके साथ ही एक हैल्पलाइन नंबर भी शुरू की गई है. इस पर अपने घर जाने के इच्छुक कोटा के कोचिंग छात्र सम्पर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद अर्नब पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा तो अर्नब पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही कोटा में लगभग 40 हजार कोचिंग विद्यार्थी फंस गए थे. अभी भी बिहार के करीब 11 हजार, झारखण्ड के 3 हजार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के 2500-2500 बच्चे, महाराष्ट्र के 1800 एवं ओडिशा के करीब एक हजार बच्चे कोटा में मौजूद हैं. जम्मू-कश्मीर से बच्चों की सकुशल वापसी के लिए वार्ता की जा रही है. सीएम गहलोत ने अपील की है कि जिन राज्यों के बच्चे अभी कोटा में हैं, वे भी मानवीय आधार पर उन्हें अपने-अपने परिवार के पास ले जाने के लिए राज्य सरकार का सहयोग करें.

कोरोना की जांचों में तेजी लाने के लिए गहलोत सरकार खरीद रही कोबास-8800 मशीनें

106389433 1581604340667gettyimages 1200228833

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है. प्रदेश के 10 जिलों से गुरूवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. प्रदेश में लगातार बढ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं जिससे कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हो सके. इसको लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जयपुर और जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कोबास-8800 मशीनों के खरीदने के आदेश दे दिए हैं. यह मशीन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, … Read more

मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 199 से बढ़ाकर हुई 220 रूपये, सड़क निर्माण कार्य जल्द होंगे शुरू- पायलट

D31e3e8cddc6dc76e77b44c29f02252c

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर गरीब एचं वंचित तबके पर पडा है. लॉकडाउन के चलते दिहाडी मजदूरों के काम काज ठप्प है ऐसे में राजस्थान सरकार की कोशिश है कि ऐसे लोग जो दिनभर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है ऐसे लोगों को जल्द से जल्द रोजगार देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जाए. इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से नरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढाने और सडक निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है. जिससे कि श्रमिकों को अधिक से अधिक संबल प्रदान किया जा सके. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि महात्मा … Read more