अखिलेश ने लगाए सीएम योगी पर मंत्रियों की उपेक्षा और बीजेपी पर मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने के आरोप

Yogi Adityanath And Akhilesh Yadav 76 5 20 5

पॉलिटॉक्स न्यूज़/उत्तरप्रदेश. कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच प्रदेश में सियासत भी लगातार गरम है. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस को लेकर बीजेपी पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपनी ‘मूल सीख‘ का पालन कर रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा करना भाजपा की मूल सीख है और यह पार्टी बस यही कर रही है. भाजपा के लोग जमात के सदस्यों द्वारा पृथक इकाई में बिरयानी की मांग किए जाने संबंधी खबरें फैला रहे हैं. भाजपा समाज में मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने में … Read more

एक दिन में हुई सबसे ज्यादा 9 मौतें तो वहीं 77 नए संक्रमित मरीज सामने आने से कुल आंकड़ा पहुंचा 2262

राजस्थान में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा 9 मौतें

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से सोमवार का दिन बेहद खराब रहा. प्रदेशभर में बीते एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जिससे प्रदेश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 50 हो गया है. वहीं प्रदेश के 12 जिलों से 77 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए. प्रदेश में अधिक से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हो सके इसके लिए लिए अन्य प्रदेशों के मुकाबले राजस्थान में संक्रमित इलाकों से ज्यादा से ज्यादा सेम्पल लिए जा रहे हैं. इसको लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए प्रदेश में अब तक 87 हजार … Read more

विधायक बलवान पूनियां नहीं चुका पाए अपनी गाड़ी की किश्त, सीएम राहत कोष में दान की सोने की अंगूठी

बलवान पूनियां ने सीएम राहत कोष में दान की सोने की अंगूठी

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. देशभर में पिछले एक महीने से जारी लॉकडाउन का असर अब सभी आम और खास पर पडने लगा है. संकट के इस समय में उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, आम आदमी हर कोई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में बढ चढ कर दान कर रहे हैं, वहीं राजस्थान के हनुमानगढ जिले के भादरा से माकपा विधायक बलवान पूनियां ने अपने अकांउट में रूपये नहीं होने की वजह से कोविड 19 मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सोने की अंगूठी दान की है. इसके साथ ही लॉकडाउन के असर के चलते विधायक पूनियां अपनी गाडी की किश्त भी नहीं दे पाए है. उनके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से … Read more

अब जून माह में भी होगा गेहूं का फ्री वितरण तो सीएम गहलोत के प्रयास से अपने घर लौटने लगे कोटा के छात्र

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 11233 अभ्यर्थी मांग रहे न्याय

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. कोरोना कहर के चलते जारी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी राजस्थानी कामगारों, मजदूरों, कोचिंग विद्यार्थियों आदि की सकुशल घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार प्रयासरत हैं. सीएम गहलोत के सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप कोटा में अटके कोचिंग विद्यार्थियों का अपने-अपने घर लौटना शुरू हो गया है. इन बच्चों की सकुशल घर वापसी के लिए सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर सभी जरूरी इंतजाम किए. इसके साथ ही बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल एवं मई माह की तरह ही जून में भी गेहूं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा.

प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को अप्रैल माह के गेहूं का शत प्रतिशत निःशुल्क वितरण कर दिया गया है. मई महीने में निर्धारित समय अवधि में गेहूं के निःशुल्क वितरण के लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. मीणा ने आगे बताया कि अप्रैल एवं मई महीने में निःशुल्क वितरण किए जाने वाले गेहूं पर होने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किया गया है. अब इसी तरह जून माह में भी गेहूं के निःशुल्क वितरण पर होने वाले व्यय का वहन भी राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.

इसके साथ ही कोटा में अटके अन्य राज्यों के छात्रों को उनके घर पहुंचाने के उद्देश्य से सीएम गहलोत द्वारा किए गए सार्थक प्रयास रंग लाया रहे हैं. कोटा से अब तक 5 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 18 हजार स्टूडेंट्स अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं. इनमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के करीब 12 हजार 500, मध्यप्रदेश के 2800, गुजरात के 350 तथा दादर एवं नागर हवेली के 50 बच्चे अपने परिवारों के पास पहुंच गए हैं. इसी प्रकार कोटा संभाग के अन्य जिलों के 2200 बच्चों को भी सकुशल उनके घर पहुंचाया गया है.

कोटा से शुक्रवार को हरियाणा के 1000, असम के 400 तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों के 1500 बच्चे अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे. इसी तरह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 100, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के 500 बच्चे बसों के जरिए तथा 300 बच्चे अपने निजी साधनों से घर जाएंगे. कोटा जिला प्रशासन ने घर लौटने के इच्छुक राजस्थान के अन्य जिलों के कोटा में पढ़ रहे कोचिंग विद्यार्थियों के लिए एक गूगल फॉर्म भी जारी किया है. इस पर घर जाने के इच्छुक कोटा में रह रहे कोचिंग छात्र को अपना मोबाइल नंबर, कोचिंग आईडी प्रूफ तथा जिस माध्यम से वह घर जाना चाहता है दर्शाना होगा. इसके साथ ही एक हैल्पलाइन नंबर भी शुरू की गई है. इस पर अपने घर जाने के इच्छुक कोटा के कोचिंग छात्र सम्पर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद अर्नब पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा तो अर्नब पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही कोटा में लगभग 40 हजार कोचिंग विद्यार्थी फंस गए थे. अभी भी बिहार के करीब 11 हजार, झारखण्ड के 3 हजार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के 2500-2500 बच्चे, महाराष्ट्र के 1800 एवं ओडिशा के करीब एक हजार बच्चे कोटा में मौजूद हैं. जम्मू-कश्मीर से बच्चों की सकुशल वापसी के लिए वार्ता की जा रही है. सीएम गहलोत ने अपील की है कि जिन राज्यों के बच्चे अभी कोटा में हैं, वे भी मानवीय आधार पर उन्हें अपने-अपने परिवार के पास ले जाने के लिए राज्य सरकार का सहयोग करें.

कोरोना की जांचों में तेजी लाने के लिए गहलोत सरकार खरीद रही कोबास-8800 मशीनें

106389433 1581604340667gettyimages 1200228833

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है. प्रदेश के 10 जिलों से गुरूवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. प्रदेश में लगातार बढ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं जिससे कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हो सके. इसको लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जयपुर और जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कोबास-8800 मशीनों के खरीदने के आदेश दे दिए हैं. यह मशीन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, … Read more

मॉडिफाइड लॉकडाउन के एक दिन पहले प्रदेश में 127 कोरोना संक्रमित केस आए सामने तो 2 की हुई मौत

मॉडिफाइड लॉकडाउन

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में मॉडिफाइड लॉकडाउन के एक दिन पहले तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने के साथ ही प्रदेश के 26 जिलों में अब कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 1478 पहुंच चुकी है. मॉडिफाइड लॉकडाउन शुरू होने के ठीक एक दिन पहले रविवार को प्रदेश के 12 जिलों से 127 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए वहीं दो ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. प्रदेश में बढ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग पर है. जितनी ज्यादा टेस्टिंग होगी … Read more

टोंक में पुलिस पर हुए हमले पर पायलट ने लिया एक्शन तो पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया जिम्मेदार

टोंक में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद गरमाई प्रदेश की राजनीति

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. देशभर में बढ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना वॉरियर्स अपनी जान हथेली पर रख देशवासियों को महफूज रखने की जी तोड़ कोशिश कर रहे है. संकट के इस समय में कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में जहां पुलिस कर्मी अपनी जान पर खेलकर लोगों की जिदंगी बचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है वहीं कुछ समाज कंटक लोग इन पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं. राजस्थान के टोंक में इंसानियत को शर्मसार करने वाला इसी तरह का एक मामला शुक्रवार को सामने आया. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में कर्फ्यू के दौरान बावड़ी चौराहे … Read more

टोंक की एक 5 साल की बालिका भी हुई संक्रमित, सचिन पायलट ने लिया जायजा, कर्फ़्यू में सख्ती के दिए निर्देश

पीसीसी चीफ एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1076 हो गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित वाले जिलों की बात करें तो जयपुर, जोधपुर, और कोटा के बाद टोंक का नम्बर आता है. टोंक में सबसे पहले दो अप्रैल को एक साथ 4 संक्रमित केस सामने आने के बाद से वहां कर्फ्यू लगाया हुआ है. बुधवार को ही शहर के बमोर गेट इलाके के कोरोना वायरस संक्रमित माता-पिता केे साथ जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रह रही 5 साल की मासूम भी संक्रमित पाई गई है. ऐसे में टोंक में अब तक 60 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें … Read more

लॉकडाउन बढ़ने से चिंतित प्रवासियों व अन्य प्रदेशों के लोगों के लिए गहलोत ने नियुक्त किए नॉडल अधिकारी

Evld6xxu8aev1aw

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1000 पार कर 1005 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का एपिसेंटर बने अकेले जयपुर में अब तक 453 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके है. जयपुर में बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुत चिंतित हैं और सीएम ने राजधानी जयपुर में युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने विभिन्न प्रदेशों में लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी राजस्थानियों और विभिन्न प्रदेशों के राजस्थान में फंसे लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए नॉडल अधिकारी नियुक्त किए हैं. राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत … Read more