दलित नहीं मुस्लिम हैं हंसराज हंस, रद्द किया जाए पर्चा – आप

politalks news

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे ही नित नए आरोप लगाकर खुलासे किये जा रहे हैं. हाल ही में चर्चा बने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मुद्दे के बाद अब बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस के नामांकन पर सवाल उठाया गया है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. लेकिन बीजेपी ने जो अपना प्रत्याशी उतारा है वह अनुसूचित जाति का है ही नहीं. Hans Raj Hans is ineligible to fight from a reserved seat. He will finally be declared ineligible. Voters from North West … Read more

पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक बीजेपी का प्लान: शंकर सिंह वाघेला

politalks news

लोकसभा के चुनावी समर में आरोप-प्रत्यारोप की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है. निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद भी नेता अपने विवादित बयानों को भड़काऊ के साथ-साथ बयान अश्लीलता तक ले जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. विवादित बयानों की इस कड़ी में अब गुजरात के पूर्व सीएम व एनसीपी नेता शंकरसिंह वाघेला का नाम भी जुड़ गया है. यूएन द्वारा मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के बीच वाघेला ने पुलवामा आतंकी हमले को बीजेपी की साजिश बताया है. जिसे लेकर देश में सियासी पारा चरम पर है. मीडिया से बातचीत में एनसीपी नेता शंकर सिंह वाघेला ने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है. … Read more

मोदी-शाह पर 6 मई तक निर्णय करे चुनाव आयोग : सुप्रीम कोर्ट

Floor Test in Maharashtra

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना को लेकर निर्वाचन विभाग ने बड़े कदम उठाये हैं, सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की उस याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अपने चुनावी सभाओं के भाषणों में आचार संहिता का उल्लंघन करने की बात कही है और इस संबध में निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 6 मई तक फैसला लेने का आदेश दिया है. वकील सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि निर्वाचन आयोग में कुल 40 शिकायतें की थी, जिसमें से 20 के ऑर्डर पास हुए … Read more

दौसा के सियासी दंगल में सविता और जसकौर के बीच रोचक जंग

PoliTalks news

दौसा संसदीय सीट, वह क्षेत्र जिसकी नुमाइंदगी लंबे समय तक कांग्रेस के दिग्गज़ नेता राजेश पायलट ने की. वह इस सीट से पांच बार सांसद चुने गए थे. हालांकि दौसा कांग्रेस का मजबूत किला रहा है लेकिन 2009 में परिसीमन के बाद ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई और तभी से कांग्रेस के लिए यहां से जीत का खाता खुलना बंद हो गया. इस बार दौसा सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. कांग्रेस ने सविता मीणा और बीजेपी ने जसकौर मीणा को प्रत्याशी बनाया है. अब जनता जनार्दन दोनों की किस्मत का फैसला करेगी.

दौसा सीट का इतिहास
दौसा लोकसभा सीट का लंबे समय तक राजेश पायलट ने प्रतिनिधित्व किया है. वह यहां से पांच बार सांसद की कुर्सी संभाल चुके हैं और यहीं से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे. उनकी पॉपुलर्टी यहां इतनी अधिक थी कि 2000 में जटवाड़ा के पास एक सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद राजनीति में अनुभवहीन उनकी पत्नी रमा पायलट ने बीजेपी के आर.के. शर्मा को करीब 65 हजार मतों से मात दी. 2004 में राजेश पायलट के सुपुत्र सचिन पायलट ने राजनीति में कदम रखा और एक लाख 15 हजार मतों से यह सीट अपने नाम की. 2009 में परिसीमन के बाद ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई.

उसके बाद हुए दोनों चुनावों में कांग्रेस की हालात बदतर हो गई. 2009 के चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण मीणा के साथ बीजेपी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी. इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने जीत हासिल की. 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट मोदी लहर में बह गई और बीजेपी के हरीश मीणा यहां से विजयी हुए. हरीश ने कांग्रेस के नमोनारायण मीणा और तत्कालीन सांसद किरोड़ीलाल मीणा को करीब 45 हजार वोटों से मात दी. कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे. लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले हरीश मीणा ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और देवली-उनियारा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बन गए.

दौसा सीट का गठन
दौसा लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें दौसा, बस्सी, चाकसु, थानागाजी, बांदीकुई, सिकराय, महुवा और लालसोट शामिल हैं. यहां की चार विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति और दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इन क्षेत्रों में आए विधानसभा चुनाव के नतीजे जहां कांग्रेस का मनोबल बढ़ाने वाले हैं, वहीं बीजेपी पर संकट के बादल मंडरा रहे है. इन आठ में से 5 सीटों पर कांग्रेस और शेष 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. बीजेपी का खाता भी नहीं खुल सका.

अब बस्सी और थानागाजी विधानसभा से विजयी प्रत्याशियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. ऐसे में दौसा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली अनुसूचित जाति और जनजाति के वोटों की बहुतायत यहां कांग्रेस का दावा क्षेत्र में मजबूत करती है. सचिन पायलट की वजह से गुर्जर वोट बैंक जिस तरह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आ गया था, अगर यह साथ लोकसभा चुनाव में भी मिला तो कांग्रेस को यहां बड़े अंतर से जीत मिल सकती है. लेकिन हाल ही में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बीजेपी में शामिल होने के बाद गुर्जर बीजेपी की तरफ अपना रुख करेंगे, इस बात में कोई संशय नहीं है.

जसकौर बनाम सविता मीणा
यहां से बीजेपी उम्मीदवार जसकौर मीणा पूरी तरह मोदी के भरोसे है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर ही वोट मांग रही है. क्षेत्र के दिग्गज़ किरोड़ी लाल मीणा ने उनकी परेशानी बढ़ा रखी है. पूर्व सांसद किरोड़ी लाल मीणा प्रदेश के अन्य हिस्सों में तो पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करते नजर आ रहे है लेकिन एकआद जनसभाओं को छोड़ अपने गृह क्षेत्र में उनकी कुछ खास सक्रियता देखने को नहीं मिल रही है. असक्रियता का कारण है कि किरोड़ी अपने परिवार में से किसी सदस्य को यहां से टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार करते हुए सवाईमाधोपुर की पूर्व सांसद जसकौर मीणा को टिकट थमा दिया.

पार्टी पहले यहां से महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की पत्नी प्रेमप्रकाश हुड़ला को टिकट देना चाहती थी लेकिन किरोड़ी लाल मीणा के दबाव में ऐसा संभव न हो सका. इस बात के चलते मीणा के साथ हुड़ला भी दौसा में असक्रिय हैं. टिकट का देरी से घोषित होना भी जसकौर के लिए परेशानी का सबब है. जसकौर मीणा सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से 1998 और 1999 में दो बार सांसद और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी है.

बात करें सविता मीणा की तो सविता मीणा इससे पहले बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है. वह दौसा के विधायक मुरारीलाल मीणा का पत्नी है. दौसा विधायक का प्रभाव क्षेत्र में आसानी से देखा जा सकता है. मीणा तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए है. वह एक बार बांदीकुई और दो बार दौसा सीट से विधायक चुने गए है और गहलोत की पिछली सरकार में मंत्री भी चुके हैं. उनकी इस क्षेत्र में पकड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके है. सविता के चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी मुरारी लाल मीणा ने अपने कंधों पर ले रखी है. अब 23 मई को ये देखना दिलचस्प होगा कि दौसा मोदी लहर पर सवार होगा या कांग्रेस के हाथ को मजबूत करेगा.

राजस्थान: अलवर और भरतपुर में बसपा बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल

PoliTalks news

देश की सियासत में हाथी की चाल हमेशा से हाथ के लिए परेशानी का सबब रही है. इसकी वजह है यूपी में जो दलित वोटर बसपा का वोट बैंक माना जाता है, वही वोटर राजस्थान में कांग्रेस का वोट बैंक है. अब बसपा का प्रभाव राजस्थान की राजनीति पर पड़ता साफ नजर आ रहा है. हाल में संपन्न हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार नगर, किशनगढ़-बास, तिजारा, नदबई, करौली और उदयपुरवाटी सहित छह सीटों पर क​ब्जा जमाने में कामयाब हुए थे. जिन सीटों पर बसपा के विधायक चुने गए, अब उन इलाकों में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी टेंशन में दिख रहे हैं. वजह है कि उक्त छह सीटों … Read more

कांग्रेसी मुझे मारने के सपने देख रहे हैं: मोदी

poliltalks.news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इटारसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेसी मुझसे नफरत करने लगे है और वो मुझे मारने के के सपने देख रहे है. प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति (जाकिर नाईक) देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, कांग्रेस के दिग्गी राजा उनकी तारीफ में खुलेआम कसीदे पढ़ते हैं. एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आतंक के आकाओं को हमने ऐसा घाव दिया है, जो उनसे न बताते बन रहा है न छिपाते बन रहा है. कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जो … Read more

स्मृति ईरानी ने वीडियो अपलोड कर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम पर है. अब तक चार चरण संपन्न हो चुके हैं और आगामी तीन चरणों का मतदान शेष है. किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता अपने चुनाव प्रचार मेें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते. कोई रैलियों के तो कोई सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष पर नुकीले प्रहार कर रहे हैं. वैसे कहा जाए तो इस बार का चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया पर ही हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. स्मृति ने ट्वीट में वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है, … Read more

बीकानेर संभाग: तीनों सीटों पर सीधा मुकाबला, राहुल-मोदी दिखा रहे दम

politalks news

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपना पूरा ध्यान शेष रही बारह सीटों पर केंद्रित कर लिया है. बीकानेर संभाग की तीनों सीटों पर भी 6 मई को ही मतदान होना है. खास बात यह है कि तीनों सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है जबकि पड़ौसी जिले नागौर में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच चुनावी जंग है. संभाग की बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू संसदीय सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है.

बीकानेर संभाग की तीनों सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी ने अपना पूरा दम लगा रखा है. दोनों बड़े दल संभाग में अपने शीर्ष नेता के साथ मैदान में उतर चुके हैं. कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को चूरू में एक आमसभा को संबोधित कर चुके हैं जबकि बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी तीन मई को बीकानेर के सार्दुल क्लब मैदान में सभा को संबोधित करने वाले हैं.

निहालचंद-भरत मेघवाल में टक्कर
संभाग की श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर बीजेपी से चार बार सांसद रहे निहालचंद चौहान का मुकाबला कांग्रेस के भरतराम मेघवाल से है. श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में सादुलशहर, गंगानगर, करनपुर, सूरतगढ़, रायसिंह नगर विधानसभा और हनुमानगढ़ जिले की सांगरिया, हनुमानगढ़ और पिलीबंगा विधानसभा सीट शामिल हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 8 सीटों में से 4 पर बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय उम्मदीवार ने जीत दर्ज की. इसे देखते हुए इस बार मुकाबला टक्कर का माना जा रहा है.

राहुल कस्वां-रफिक मंडेलिया मुकाबला
चूरू लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां पर भरोसा जता मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने रफीक मंडेलिया पर दांव खेला है. यहां भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है. इस लोकसभा क्षेत्र में जिले की सादुलपुर, तारानगर, सुजानगढ़, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ विधानसभा सीटों के अलावा हनुमानगढ़ जिले की नोहर व भादरा क्षेत्र शामिल है. हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों में इन 8 में से 5 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी और 1 पर सीपीएम ने जीत दर्ज की है.

सूरज की तपन का पड़ेगा असर
बता दें कि श्रीगंगानगर व चूरू, दोनों जिलों में ग्रामीण मतदाता सर्वाधिक है. इन दिनों यहां के ग्रामीण क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है. ऐसे में सूर्यदेव के तपते रूख के चलते मतदान प्रतिशत पर गर्मी का असर देखा जा सकता है जिसका सीधा असर दोनों ही राजनीतिक दलों पर पड़ने वाला है. बढ़ते तापमान के आंकड़ों के आकलन के अनुसार मतदान के दिन 45 डिग्री तापमान रहने की आशंका है. ऐसे में मतदान पर असर पड़ना लाजमी है.

बीकानेर में बीजेपी का अंतिम शॉट ‘मोदी’
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार थमने से ठीक चौबीस घंटे पहले प्रधानमंत्री और वर्तमान में बीजेपी के तारणहार नरेंद्र मोदी स्वयं सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. पीएम मोदी की सभा के लिए बीजेपी ने एक लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में मोदी की सभा का यह लक्ष्य तय बीजेपी के अंतिम शॉट पर बड़ी उपलब्धि हो सकती है. इससे न सिर्फ बीकानेर शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनने के आसार हैं.

फिलहाल यही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का ग्रामीण क्षेत्र में खासा विरोध है. इसी बीच पार्टी अगर एक लाख लोगों का लक्ष्य पूरा करती है तो इसका सत्तर फीसदी हिस्सा गांव-ढ़ाणियों से ही आना वाला है. वहीं अगर पीएम मोदी की इस सभा में तय लक्ष्य के अनुसार भीड़ नहीं उमड़ी तो यह बीजेपी प्रत्याशी के लिए परेशानी का सबब भी हो सकता है.

बीकानेर आए पर रूके नहीं राहुल
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार थमने से ठीक चौबीस घंटे पहले प्रधानमंत्री और वर्तमान में बीजेपी के तारणहार नरेंद्र मोदी स्वयं सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. पीएम मोदी की सभा के लिए बीजेपी ने एक लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में मोदी की सभा का यह लक्ष्य तय बीजेपी के अंतिम शॉट पर बड़ी उपलब्धि हो सकती है. इससे न सिर्फ बीकानेर शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनने के आसार हैं. फिलहाल यही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का ग्रामीण क्षेत्र में खासा विरोध है. इसी बीच पार्टी अगर एक लाख लोगों का लक्ष्य पूरा करती है तो इसका सत्तर फीसदी हिस्सा गांव-ढ़ाणियों से ही आना वाला है. अगर पीएम मोदी की इस सभा में तय लक्ष्य के अनुसार भीड़ नहीं उमड़ी तो यह बीजेपी प्रत्याशी के लिए परेशानी का सबब भी हो सकता है.

देवीसिंह भाटी का भरोसा
कांग्रेस के लिए जितना प्रचार स्वयं पार्टी के नेता नहीं कर रहे हैं, उससे ज्यादा तो बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम का विरोध करके पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी मदन गोपाल मेघवाल की राह आसान कर रहे हैं. बीकानेर शहर के अलावा नापासर सहित अन्य क्षेत्रों में भाटी की सभाओं में उमड़ रहे लोग विरोध को बढ़ा रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेताओं ने कोई खास दमखम अब तक नहीं दिखाया है. भाटी अपने प्रचार में बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में परोक्ष रूप से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील हो रही है.

नोटा का रहेगा बोलबाला
बीकानेर संभाग की तीन सीटों बीकानेर, श्रीगंगानगर व चूरू में से नोटा का सर्वाधिक उपयोग बीकानेर में होता लग रहा है. खासकर शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नोटा पर विचार कर रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी से स्थानीय लोगों की नाराजगी को कांग्रेस अब तक भुनाने में विफल रही है. अंतिम दिनों में कांग्रेस बाजी पलटने की कोशिश कर सकती है.

श्रीगंगानगर-चूरू में गांव पर निर्भरता
संभाग की श्रीगंगानगर व चूरू लोकसभा क्षेत्र में मतदान का बड़ा हिस्सा गांवों से आता है. ग्रामीण क्षेत्र पर ही कांग्रेस-बीजेपी दोनों काम कर रहे हैं. कांग्रेस का दावा है कि गांवों में मोदी व स्थानीय प्रत्याशी का भारी विरोध है जबकि बीजेपी यही मानकर चल रही है कि शहर व गांव दोनों क्षेत्रों में मोदी लहर समान रूप से चल रही है. संभाग की लोकसभा सीट बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है. शहरी क्षेत्र में जहां बीजेपी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने सेंधमारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. खासकर श्रीगंगानगर व चूरू संसदीय क्षेत्रों की बात करें तो मतदान प्रतिशत ही तय करेगा कि किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहने वाला है.

बंगाल में EC की सख्ती, पोलिंग बूथ पर ममता की पुलिस वर्जित

politalks news

देश में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की सख्ती लगातार देखी जा रही है. जिसके चलते आयोग ने शुरूआत के चार चरणों में मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बड़ा फैसला लिया है. जिसमें 6 मई को होने वाले पांचवें चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथ व ईवीएम सुरक्षा की कमान केंद्रीय बलों के हाथों में रहेगी. वहीं ईवीएम मशीन रखी जाने वाली जगह पर पश्चिमी बंगाल पुलिस व केंद्रीय बल, दोनों के जाने पर पाबंदी रहेगी. आयोग के फैसले के तहत वहां जाने के लिए मौजूद चुनाव अधिकारी की इजाजत लेना जरूरी रहेगा. लोकसभा चुनाव के बीते चरणों में यहां हुई हिंसा … Read more