ममता की मुराद होगी पूरी! उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगी राय, राजस्थान-कर्नाटक में जारी है चुनाव प्रक्रिया

ममता की मुराद होगी पूरी!

Politalks.News/Rajasthan. ममता दीदी के लिए राहत की खबर है कि पश्चिम बंगाल में उपचुनावों की घोषणा जल्दी हो सकती है. पिछले कुछ समय से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि उपचुनाव होंगे या नहीं. उपचुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि उनको 5 नवंबर से पहले किसी भी हाल में विधायक बनना है. नहीं तो उनको इस्तीफा देना होगा. तभी कहा जा रहा था कि शायद कोरोना के बहाने चुनाव आयोग उपचुनाव कराए ही नहीं. ऐसे ही हालात से बचने के लिए बीजेपी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा लिया था. लेकिन अब खबर है कि सितंबर में किसी समय चुनाव … Read more

बंगाल चुनाव की हार या क्या, आखिर महामारी के इस संकटकाल में कहां गायब हैं गृहमंत्री अमित शाह?

कहां गायब हैं गृहमंत्री अमित शाह?

Politalks.News/Bharat. राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर मोर्चा संभालने वाले भाजपा के नंबर दो नेता और गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों कहां गायब है? कोरोना महासंकटकाल में उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष केंद्र की भाजपा सरकार पर महामारी की नाकामियों का ‘ठीकरा‘ फोड़ रहा है. उसके बावजूद पार्टी के मुख्य रणनीतिकार ‘मौन‘ की मुद्रा में हैं. पांच राज्यों के खत्म हुए विधानसभा चुनाव में बंगाल की चुनावी जनसभाओं में दहाड़ने वाले अमित शाह को अचानक क्या हो गया? बता दें कि पिछले महीने की 22 अप्रैल को शाह ने आखिरी बार बंगाल में चुनावी रैली की थी. उसके बाद न उनका कोई बयान न ट्वीट और न … Read more

केरल-असम में हुई गांधी परिवार की हार पर अब उठेंगे सवाल, बंगाल में दीदी की जीत में खुशी ढूंढ रहे राहुल

केरल-असम में हुई गांधी परिवार की हार पर अब उठेंगे सवाल

Politalks.News/Bharat/Congress. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. अब सभी पार्टियों के नेता और रणनीतिकार अपनी-अपनी हार-जीत का आकलन करने में लगे हुए हैं. बंगाल में टीएमसी को मिली बड़ी जीत के बाद ममता बनर्जी फिलहाल खुश हैं. वहीं भाजपा केंद्रीय हाईकमान बंगाल में क्या ‘कमियां‘ रह गईं, उसे तलाशने में जुटा हुआ है. तमिलनाडु में डीएमके नेता स्टालिन भी चुनाव परिणामों से ‘संतुष्ट‘ हैं. ऐसे ही मुख्यमंत्री पी विजयन भी केरल में सबसे ‘लोकप्रिय नेता’ के रूप में उभर कर आए हैं. लेकिन आज हम चर्चा करेंगे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की. 2 मई, रविवार को जब पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हो … Read more

बीजेपी हारी या मोदी-शाह? क्या बीजेपी तय करेगी बंगाल में हार की जिम्मेदारी? सामने आई कमियां सारी

क्या बीजेपी तय करेगी बंगाल में हार की जिम्मेदारी?

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में नतीजे आने के बाद यह बात तय हो गई है कि यहां विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हारे हैं. भाजपा ने तो पिछले विधानसभा चुनाव में हुई 3 सीट की जीत में कई सौ गुना का इजाफा कर लिया है. दूसरी, बात यह भी है कि बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ वो खरीदी हुई सेना चुनाव लड़ रही थी, जो तृणमूल कांग्रेस से उधार ली गई थी. इसलिए पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा सत्ता से बहुत दूर रह गई है या … Read more

आखिर कैसे मोदी-शाह सहित सभी दिग्गजों के दांव को परास्त कर बंगाल की ‘सिकंदर’ बनी दीदी?

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 'मैन ऑफ द सीरीज' बनीं दीदी

Politalks.News/WestBengalElection. अति उत्साह, विपक्षी को जरूरत से ज्यादा कमजोर समझना, प्रचार के दौरान अत्यधिक आक्रामकता कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकती है, ये कल आए बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों से साबित हो गया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते 18 सीटें क्या मिल गई, एक महिला पर जरूरत से ज्यादा व्यक्तिगत हमले करना, टीएमसी को बंगाल में ‘उखाड़ फेंकने‘ ही आया हूं, कोरोना संकटकाल में भाग-भाग कर बंगाल में जाकर चुनावी रैली के दौरान मंच से भाषण देना कि ‘बंगाल हम लेकर रहेंगे‘. स्वस्थ राजनीति की परंपरा को दरकिनार कर ऐसे सियासी हथकंडे अपनाना जिससे एक आदर्श समाज दो धड़ों में बंट जाए, यह सब नहीं … Read more

बंगाल में टीएमसी की हैट्रिक, दिग्गजों ने दी ममता बनर्जी को बधाई, अखिलेश बोले ‘दीदी जिओ दीदी’

बंगाल में टीएमसी की हैट्रिक

Politalks.News/WestBengalElection. आज सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ देशभर के लोगों की निगाहें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर लगी हुई है. सभी दलों के नेता पल-पल की अपडेट लेने में लगे हुए हैं. फिलहाल बंगाल के रुझानों ने भाजपा को हैरान और परेशान कर दिया है. कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं. तीन राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिख रहा है. यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में एलडीएफ और असम में भाजपा ही एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है, जो पहले से थी. हां, तमिलनाडु … Read more

एग्जिट पोल्स के नतीजों ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कन, सरकार बनाने के लिए शुरू हुई ‘आखिरी जंग’

एग्जिट पोल्स के नतीजों ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कन

Politalks.News/WestBengalPolitics. साल 2021 की शुरुआत से अभी तक सबसे बड़ी मीडिया कवरेज अगर किसी खबर को मिली तो वह है पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव. हालांकि पिछले लगभग एक महीने से देशभर में अगर कोई चर्चा है तो वह है कोरोना का कहर. खैर, कोरोना के इस महाकहर के बीच बंगाल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए हैं. इस बार का बंगाल विधानसभा चुनाव बिलकुल भी साधारण नहीं था. लगा कि जैसे भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जैसे सियासी युद्ध लड़ा गया हो, जिसमें सब कुछ ‘जायज‘ था. आखिरकार बीते दिन गुरुवार को बंगाल में आठवें और अंतिम चरण का मतदान भी सम्पन्न हो गया. इसी के … Read more

बंगाल में आज हो रहे सातवें चरण के मतदान से पहले दीदी का पीएम मोदी की ‘मन की बात’ पर जोरदार तंज

दीदी का पीएम मोदी की 'मन की बात' पर जोरदार तंज

Politalks.News/WestBengalElection. कोरोना महामारी से हाहाकार के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान जारी है. सातवें चरण के इस चुनाव के दौरान 86 लाख से अधिक मतदाता 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सबसे महत्वपूर्ण इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी वोटिंग जारी है. आज सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी. इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को रेडियो पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम ‘मन की बात‘ तंज कसते हुए कहा कि लोगों की रुचि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के … Read more

PM मोदी-अमित शाह की बंगाल में होने वाली चुनावी रैलियां पड़ेंगी भारी, ‘मिशन बंगाल’ होगा कमजोर

भाजपा ने बंगाल में अब 500 लोगों की छोटी रैलियां करने की घोषणा की

Politalks.News/WestBengalElection. कोरोना के महासंकट के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी रैलियों को रद नहीं किया है, बल्कि अब 500 लोगों की छोटी रैलियां करने की घोषणा की है. जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगाल में अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं तो वहीं और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में कोई चुनावी रैली नहीं करने का फैसला लिया है, तो वहीं वामदलों ने भी अपनी सभी रैलियां रद कर दी हैं. ऐसे में सियासी जानकारों का मानना है कि अब पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने अगर कोई चुनावी रैली की तो राज्य में पार्टी को उल्टा दांव पड़ना तय … Read more

आखिर क्यों कोरोना महासंकट से ज्यादा बंगाल की सत्ता पर है पीएम मोदी-शाह का फोकस ?

आखिर क्यों कोरोना से ज्यादा बंगाल की सत्ता की चिंता?

Pilitalks.News/WestBengalElection. देश में बीते साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रंट से मोर्चा संभाला था. टीवी पर भी कई बार आकर देश की जनता को संबोधित किया था और इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से थाली-ताली भी बजवाई थी और दीये भी जलवाए थे. इसके साथ ही देश के लिए एक आर्थिक पैकेज भी दिया था. लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर में तो देश की जनता को रोज लगता है कि पीएम मोदी कुछ करेंगे, आज कुछ करेंगे लेकिन आस अधूरी रह जाती है. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तो हाल ही दिए टीवी इंटरव्यू में ये … Read more